फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन; गांधीनगर में रोड शो, दी 5536 करोड़ की सौगात

Tue, 27 May 2025 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

खास बातें

PM Narendra Modi Gujarat Visit Day 2 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:33 PM, 27-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें गांव के व्यापारियों को यह संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए कि चाहे उन्हें कितना भी लाभ हो, वे विदेशी सामान नहीं बेचेंगे। दुर्भाग्य से गणेश की मूर्तियां भी विदेश से आती हैं, छोटी आंखों वाली गणेश की मूर्तियां जिनकी आँखें ठीक से खुलती भी नहीं हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए एक नागरिक के तौर पर मेरे पास आपके लिए एक काम है। घर जाकर एक सूची बनाइए कि आप 24 घंटे में कितने विदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं। 

12:37 PM, 27-May-2025

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में हमें टूरिज्म पर बल देना चाहिए। गुजरात ने कमाल कर दिया है। कोई सोच सकता है कि कच्छ के रेगिस्तान में जहां कोई जाने का नाम नहीं लेता था, आज वहां जाने के लिए बुकिंग नहीं मिल रही है। चीजों को बदला जा सकता है।

12:02 PM, 27-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों ना हो लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर परेशान रहता है। हमने तय कर लिया है उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।"

विज्ञापन
12:02 PM, 27-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं 2 दिनों से गुजरात में हूं। कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद गया और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है देश भक्ति का ज्वार है। गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम ऐसा नजारा था ऐसा दृश्य था। ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं हिंदुस्तान के कोने-कोने में है।"

11:43 AM, 27-May-2025

5,536 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
11:26 AM, 27-May-2025

शहरी विकास वर्ष 2025 के शुभारंभ समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ और शहरी विकास वर्ष 2025 के शुभारंभ समारोह में भाग लिया।
 

10:41 AM, 27-May-2025

पीएम मोदी का रोड शो
 

 

10:33 AM, 27-May-2025

बीते दिन पीएम मोदी ने क्या-क्या किया था?
इससे पहले पीएम मोदी ने कल लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र समेत 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और आधारशिला रखी। उन्होंने देश के पहले 9,000 हॉर्सपावर के लोकोमोटिव इंजन के साथ-साथ 21,405 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का भी अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद-वेरावल वंदे भारत सेवा और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन और वेरावल स्टेशन के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी। पीएम ने यह भी घोषणा की कि गुजरात में रेलवे लाइनों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो गया है। पीएम ने भुज में 53,400 करोड़ रुपये के 31 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और ई-लोकार्पण भी किया। भुज की सीमा पाकिस्तान के साथ स्थलीय और समुद्री दोनों तरह से लगती है।

10:32 AM, 27-May-2025

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री गांधीनगर में आज गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। वे वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

10:29 AM, 27-May-2025

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन; गांधीनगर में रोड शो, दी 5536 करोड़ की सौगात

PM Narendra Modi Gujarat Visit Day 2 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत पीएम मोदी ने गांधीनगर में रोड शो के जरिए की। इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें