फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Cabinet Reshuffle Live: मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्री, किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय

Wed, 07 Jul 2021 11:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार हो गया है। 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोजपा नेता पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट के नए मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 07-Jul-2021

अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद

कैलाश चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, भगवंत खुबा को नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्रालय और केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है।

10:55 PM, 07-Jul-2021

अन्नपूर्णा देवी शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

अन्नपूर्णा देवी को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, ए नारायणस्वामी को सामाज्य न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद दिया गया है। अजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। देव सिंह चौहान को संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

10:52 PM, 07-Jul-2021

मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद

दर्शना विक्रम जरदोश को कपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है।

विज्ञापन
10:46 PM, 07-Jul-2021

एसपी बघेल कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री

सत्यपाल सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भानु प्रताप सिंह वर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

10:44 PM, 07-Jul-2021

राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

राजीव चंद्रशेखर को कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, शोभा करांदलाजे को कृषि मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन
10:39 PM, 07-Jul-2021

जी किशन रेड्डी को ये जिम्मेदारियां

जी किशन रेड्डी को संस्कृति मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

10:35 PM, 07-Jul-2021

भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय

भूपेंद्र यादव को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

10:33 PM, 07-Jul-2021

पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है। वहीं, किरण रिजिजू को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10:28 PM, 07-Jul-2021

सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय भी मिला है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

10:23 PM, 07-Jul-2021

धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय को जोड़ दिया गया है। यह जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। इससे पहले प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय था।

10:14 PM, 07-Jul-2021

अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

अनुराग सिंह ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही वह युवा एवं खेल मंत्रालय भी देखेंगे।

10:08 PM, 07-Jul-2021

अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री

पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले रेल मंत्रालय गोयल के पास था।

10:04 PM, 07-Jul-2021

पुरी को शहरी विकास और मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय को जोड़ा गया है। इसका प्रभार मनसुख मांडविया को दिया गया है।

09:58 PM, 07-Jul-2021

शाह को सहकारिता मंत्रालय का भी जिम्मा

अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास रखा है।

09:57 PM, 07-Jul-2021

सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात: सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी हैं।

09:26 PM, 07-Jul-2021

जो जिम्मेदारी दी गई है वह निभाऊंगी: शोभा करांदलाजे

भाजपा सांसद शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है क्योंकि मैंने मेरी पार्टी के लिए 30 साल काम किया है। मुझे एक जिम्मेदारी दी गई है और मैं काम करूंगी। 

09:00 PM, 07-Jul-2021

हिमंत बिस्व सरमा ने दी सोनोवाल को बधाई

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है।

08:54 PM, 07-Jul-2021

केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाना सम्मान की बात: आरसीपी सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह किसी भी नेता के लिए बड़े सम्मान की बात है। मैंने कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, हम इसे भी पूरा करेंगे। केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकार आसानी से चलेगी। 

08:52 PM, 07-Jul-2021

जनता के लिए काम करना जारी रखेंगे: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 2014 से एनडीए के साथ गठबंधन में है। मैंने राज्य स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया है लेकिन जो पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री तय करेंगे, मैं उसके अनुसार काम करूंगी। अपना दल जनता के हित के लिए काम करना जारी रखेगा। 

08:47 PM, 07-Jul-2021

पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'मैं सभी साथियों को बधाई देता हूं जिन्होंने आज शपथ ली और मंत्री के तौर पर उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल की कामना करता हूं। हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।'
 

08:42 PM, 07-Jul-2021

कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कल

कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकें कल (शुक्रवार) शाम आयोजित होंगी। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक शाम पांच बजे और मंत्रिपरिषद की बैठक शाम सात बजे होगी।

08:28 PM, 07-Jul-2021

मीनाक्षी लेखी ने दिया मोदी, शाह और नड्डा को धन्यवाद

मीनाक्षी लेखी ने राज्य मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा किया और मुझे यह अवसर दिया। मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।

08:17 PM, 07-Jul-2021

जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा: रिजिजू

किरण रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे जनता की सेवा करने के लिए यह सेवा दी गई है। मुझे जो दायित्व दिया जाएगा उसे पूरी निष्ठा से पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा।

08:18 PM, 07-Jul-2021

अमित शाह ने दी नए मंत्रियों को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा और समर्पण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।'

07:47 PM, 07-Jul-2021

ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री

एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।

07:41 PM, 07-Jul-2021

मोदी सरकार के ये नए 15 कैबिनेट मंत्री

नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव।

07:31 PM, 07-Jul-2021

जारी है शपथ ग्रहण कार्यक्रम

गुजरात के सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मुंजापारा महेंद्रभाई, बंगाल से सांसद जॉन बार्ला, तमिलनाडु के एल मुरुगन और बंगाल से सांसद नीशीत प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बता दें कि ये तीनों पहली बार सांसद बने हैं।

07:22 PM, 07-Jul-2021

भारती प्रवीण, विश्वेश्वर टुटू और शांतनु ठाकुर ने शपथ ली

महाराष्ट्र के डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद भारती प्रवीण पवार, ओडिशा के मयूरभंज से सांसद विश्वेश्वर टुडू और बंगाल के बनगांव से लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने शपथ ग्रहण कर ली है। 

07:16 PM, 07-Jul-2021

सुभाष सरकार, राजकुमार रंजन ने ली शपथ

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। बंगाल के बांकुरा से सांसद सुभाष सरकार, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भागवत कराड़ और मणिपुर से सांसद राजकुमार रंजन सिंह मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद की शपथ ली। 

07:11 PM, 07-Jul-2021

त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक ने ली शपथ

कर्नाटक के बीदर से सांसद भगवंत खुबा, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल मोरेश्वर पाटील और त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।

07:01 PM, 07-Jul-2021

बीएल वर्मा, अजय कुमार ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में चुने गए नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय कुमार और गुजरात के खेड़ा से सांसद देव सिंह चौहान भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

06:57 PM, 07-Jul-2021

नारायणस्वामी, कौशल किशोर ने शपथ ग्रहण की

राष्ट्रपति भवन में हो रहे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कर्नाटक से सांसद ए नारायणस्वामी, उत्तर प्रदेश से सांसद कौशल किशोर और उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट ने मंत्री पद की शपथ ली।

06:54 PM, 07-Jul-2021

जदयू समर्थकों का पटना में जश्न

रामचंद्र प्रसाद को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के बाद जदयू समर्थकों ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली खेली और मिठाई बांटी। पार्टी के राज्य सचिव ने कहा कि यह जदयू के लिए बड़ा दिन है। पहली बार हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कैबिनेट में होगा। 
 

06:51 PM, 07-Jul-2021

भानु प्रताप सिंह और दर्शना विक्रम ने ग्रहण की शपथ

शोभा करंदलाजे के बाद उत्तर प्रदेश के जालौन से सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शपथ ग्रहण की। वर्मा के बाद दर्शना विक्रम जारदोश ने मंत्रिपरिषद की सदस्यता की शपथ ली। 

06:45 PM, 07-Jul-2021

कर्नाटक से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने ली शपथ

सत्यपाल सिंह बघेल के बाद कर्नाटक से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर शपथ ले रहे हैं। उनके बाद कर्नाटक के उडुपी चिकमंगलूर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे शपथ ग्रहण करेंगी।

06:40 PM, 07-Jul-2021

अनुप्रिया पटेल ने ली शपथ

अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल शपथ लेने जा रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। उनके बाद सत्यपाल सिंह बघेल ने पद की शपथ ली थी। 

06:34 PM, 07-Jul-2021

अनुराग ठाकुर ने ग्रहण की शपथ

जी किशन रेड्डी के बाद हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर शपथ ग्रहण करने आए। ठाकुर के बाद उत्तर प्रदेश से सांसद पंकज चौधरी शपथ लेने जा रहे हैं।

06:31 PM, 07-Jul-2021

रूपाला और किशन रेड्डी ने ली शपथ

पंचायती राज विभाग के राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शपथ ग्रहण की।

06:26 PM, 07-Jul-2021

मांडविया ने ली पद की शपथ

हरदीप सिंह पुरी के बाद गुजरात भाजपा के दिग्गज नेता मनसुख मांडविया ने पद की शपथ ली। मांडविया के बाद भूपेंदर यादव शपथ लेने जा रहे हैं। 

06:22 PM, 07-Jul-2021

हरदीप सिंह पुरी ले रहे हैं शपथ

राष्ट्रपति भवन में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आरके सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी पद की शपथ ले रहे हैं।

06:21 PM, 07-Jul-2021

सिंधिया समर्थकों ने भोपाल में मनाया जश्न

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर उनके समर्थकों ने भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। एक समर्थक ने कहा, मध्यप्रदेश के युवाओं के में उत्साह है। हम जश्न मना रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा नेतृत्व को मौका दिया है।

06:19 PM, 07-Jul-2021

बिहार में लोजपा नेता पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद किरन रिजिजू ने पद की शपथ लेने जा रहे हैं। रिजिजू के बाद आरके सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

06:10 PM, 07-Jul-2021

सिंधिया ने ली शपथ

राणे के बाद सर्बानंद सोनोवाल और वीरेंद्र कुमार और उनके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शपथ ली। सिंधिया के बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली।

06:07 PM, 07-Jul-2021

नारायण राणे ने ली शपथ

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 43 नेताओं का चयन किया गया है। इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया है और नारायण राणे ने शपथ ले ली है।

06:06 PM, 07-Jul-2021

सीडीएस रावत भी कार्यक्रम में मौजूद

केंद्रीय मंत्रिमंडल के 43 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन भी पहुंचे हैं। इन मंत्रियों ने आज केंद्रीय मंत्री के पदों से इस्तीफा दे दिया था। सीडीएस जनरल रावत भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

06:03 PM, 07-Jul-2021

राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। इसके साथ ही सभी 43 नेता भी यहां पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने वाले नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही शुरू होगा।
 

05:36 PM, 07-Jul-2021

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया 12 सदस्यों का इस्तीफा

राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन नेताओं में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबश्री चौधरी शामिल हैं।

05:05 PM, 07-Jul-2021

सोनोवाल और सिंधिया रवाना हुए

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली स्थित अपने-अपने आवासों से निकल चुके हैं। बता दें कि आज शाम केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार होगा और नए 43 मंत्री शपथ लेंगे। 

04:32 PM, 07-Jul-2021

इन 43 नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। इनके नाम हैं, नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक।

04:24 PM, 07-Jul-2021

चुनाव को देखते हुए किया गया कैबिनेट विस्तार: खड़गे

कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ दलितों और पिछड़ी जाति के सदस्यों को मंत्री बनाया गया है। वे (केंद्र सरकार) ऐसा चुनावों को देखते हुए कर रहे हैं। ऐसा लोगों को भटकाने के लिए किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ऐसा समुदायों के हित के लिए नहीं बल्कि अपने हित के लिए कर रही है। 

04:13 PM, 07-Jul-2021

कैबिनेट विस्तार में आज 43 नेता लेंगे शपथ

केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंदर यादव अनुप्रिया पटेल, शोभा करांडलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

03:15 PM, 07-Jul-2021

कैबिनेट विस्तार: अब तक 11 मंत्रियों की हुई छुट्टी

कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

02:18 PM, 07-Jul-2021

यूपी से चार चेहरों को मिल सकती है जगह

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इन चेहरों में से दा को कैबिनेट और दो को राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। अभी तक यूपी से जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें अनुप्रिया पटेल और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वहीं खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्र और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा का भी नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। सभी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं।

02:11 PM, 07-Jul-2021

मोदी की टीम में युवाओं को वरीयता 

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं।

01:57 PM, 07-Jul-2021

ये संभावित चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

पीएम मोदी की कैबिनेट के लिए आज शाम 6 बजे शपथ लेने वाले संभावित चेहरों में  ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा, सुनीता दुग्गल, भागवत कराड, भारती पवार, भानु प्रताप वर्मा, मनोज तिवारी और आरसीपी सिंह शामिल है। 

01:45 PM, 07-Jul-2021

एनडीए की सरकार अखंड रहेगी : अश्विनी चौबे 

बिहार की राजधानी पटना मे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, हम वहां भाग लेने जा रहे हैं। एनडीए की सरकार अखंड रहेगी, हमारी सरकार चल रही है, आगे भी लंबी अवधि तक चलती रहेगी।

01:39 PM, 07-Jul-2021

कैबिनेट में 13 इंजीनियर और 5 डॉक्टरों को मिलेगा मौका

पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा। 

01:34 PM, 07-Jul-2021

कांग्रेस का आरोप- चुनाव को ध्यान में रखकर हो रहा कैबिनेट विस्तार

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि ये सारी चीजें वे चुनाव को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। ये भी देखना है कि दलितों, शोषित वर्गों, अस्पृश्यों और दबे कुचले लोगों को वे कौन से अच्छे पोर्टफोलियो देने वाले हैं। कई बार लोगों को दिखाने के लिए वे ऐसी चीजें करते हैं। वो 2 साल पहले भी कर सकते थे। 

01:31 PM, 07-Jul-2021

43 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

पीएम मोदी के आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 

 

01:28 PM, 07-Jul-2021

इन मंत्रियों को मिल सकता है प्रमोशन

कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

12:55 PM, 07-Jul-2021

पोखरियाल समेत इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, श्रम व रोजगार मंत्री संतोश गंगवार और देबोश्री चौधरी ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।  
 


 

12:53 PM, 07-Jul-2021

सोनोवाल पीएम आवास के लिए रवाना

दिल्ली: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल अपने आवास से रवाना हुए।
 
 

12:29 PM, 07-Jul-2021

मोदी सरकार में गहलोत समेत 53 मंत्री 

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं। मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 59 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है।

12:18 PM, 07-Jul-2021

पीएम आवास पर पहुंचे ये नेता

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस और जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह सहित कुछ अन्य नेता शामिल हैं।
 

12:10 PM, 07-Jul-2021

मोदी कैबिनेट विस्तार Live: मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्री, किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें