पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में ही 2 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें से अधिकतर छोटे किसानों के लिए हैं। कल्पना कीजिए कि ये मदद अगर किसानों को न मिलती, तो 100 वर्ष की इस सबसे बड़ी आपदा में उनकी क्या स्थिति होती।
यहां देखें किसानों के साथ पीएम मोदी की बात...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को 9वीं किस्त आज जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। पीएम मोदी ने आज 9.75 करोड़ किसानों को 19,509 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान राशि सीधा उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।
बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। ये 2000 रुपये की तीन समान किश्तों में सीधे बैंक अकाउंट में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।