लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सदन में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पहले राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित की गई थी, लेकिन अब इसे लेकर तक के लिए ही स्थगित कर दिया गया है।
भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सभापति धनखड़ ने सदन के नेता और विपक्ष के नेता को अपने चैंबर में बुलाया, ताकि इस गतिरोध का समाधान निकाला सके। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
जॉर्ज सोरेस और सोनिया गांधी के बीच कथित सांठगांठ के आरोपों पर भाजपा की ओर से चर्चा की मांग के बाद विपक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद हंगामे के कारण सोमवार को सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
अदाणी समूह से जुड़े मामले और कुछ अन्य विषयों को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सोमवार को सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है।
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है।
राज्यसभा में भारी हंगामा हो रहा है। भाजपा सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच कथित लिंक को लेकर चर्चा की मांग कर रही है।
कांग्रेस और सहयोगी दलों के हंगामे के बाद सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 जबे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्य सभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में TMC और SP के सांसद शामिल नहीं हैं।