फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session Live: सांसदों के निलंबन पर दोनों सदनों में हंगामा; कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित

Fri, 15 Dec 2023 02:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News: सुरक्षा में चूक के बाद से संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ चल रहा है। विपक्षी दलों ने बीते दिन दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। इसके बाद संसद से 14 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। 
विज्ञापन
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:14 PM, 15-Dec-2023

दोनों सदन 18 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

01:38 PM, 15-Dec-2023

कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए
संसद सुरक्षा चूक की घटना पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि इसके लिए कमेटी का गठन हो गया है और कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। यह सारा मामला अध्यक्ष के दायरे में आता है, इनको (विपक्ष) कोई मुद्दा चाहिए था, इसलिए संसद की कार्यवाही को चलने से रोक रहे हैं।

01:36 PM, 15-Dec-2023

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कही यह बात
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि क्या आज तमाम गैर भाजपा सांसद कोई नाजायज मांग कर रहे हैं?... सब यही कह रहे हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत मानी जाने वाली भारत की संसद में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक होती है तो उस पर चर्चा हो...कोई आदमी भाजपा के सांसद का मेहमान बनकर दर्शक दीर्घा में पहुंचता है, अपने साथ स्मोक कैन लेकर आता है तो कल कोई और औजार भी ला सकता था...बड़ा सवाल है कि अगर संसद भवन सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है?...आप (भाजपा) जैसे-जैसे चर्चा से भागेंगे, वैसे-वैसे लोगों के मन में प्रशन चिन्ह और सवाल खड़े होंगे।

विज्ञापन
01:36 PM, 15-Dec-2023

सरकार नहीं चाहती की सदन चले: प्रमोद तिवारी
संसद में सुरक्षा चूक पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती की सदन चले। हम सिर्फ इतनी मांग कर रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री आएं और सदन में पूरी घटना से अवगत कराएं और बताएं कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

01:35 PM, 15-Dec-2023

समय आने पर एक-एक सवाल का जवाब गृह मंत्री देंगे: गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये (विपक्ष) संसद को गिरवी रखना चाहते हैं। इस घटना की गंभीरता को पूरा सदन देख रहा है। स्पीकर और सभापति ने भी कहा है। जांच होने के बाद ही निर्णय होगा। इनके(विपक्ष) पास कोई विषय नहीं इसलिए ये लोग हंगामा कर रहे हैं। समय आने पर एक-एक सवाल का जवाब गृह मंत्री देंगे और करारा जवाब देंगे।

विज्ञापन
01:34 PM, 15-Dec-2023

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात
संसद में सुरक्षा चूक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कहीं ना कहीं सदन ना चलने देना मतलब आप (विपक्ष) जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाना चाहते हैं। पहले ही दिन स्पीकर ने कहा था कि हमारे लोकसभा के सचिवालय की सदन में सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पार्टी के नेताओं को बुलाकर बातचीत भी की और उनके सुझाव लेने और बदलाव करने के लिए भी वे तैयार हैं...सदन की कार्यवाही को रोकना दिखाता है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा अध्यक्ष ने सबके सुझाव मांगे हैं और सभी राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को बुलाकर बातचीत की है। उन्हें अपने सुझाव देने चाहिए कि क्या सुधार किया जा सकता है। व्यवधान पैदा करके कुछ नहीं मिलने वाला।

01:22 PM, 15-Dec-2023

धरना दे रहे निलंबित सांसदों से मिलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में मकर द्वार पर धरना दे रहे निलंबित सांसदों से मुलाकात की।
 

11:27 AM, 15-Dec-2023

निलंबित सांसदों का प्रदर्शन
निलंबित सांसदों ने दिल्ली में संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कुल 14 सांसदों में 13 लोकसभा और एक राज्यसभा से हैं। सभी को कल शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।
 

11:26 AM, 15-Dec-2023

राजनीति आपकी तरफ से हो रही: राऊत
संसद सुरक्षा चूक की घटना पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश को बताना चाहिए की इसमें क्या राजनीति है...लोकसभा और राज्यसभा में सांसद इस बारे में चर्चा चाहते हैं...आपने अपने विरोधी सांसदों को निलंबित कर दिया लेकिन आपकी पार्टी के सांसद जिनकी सिफारिश से ये लोग अंदर आए, उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई...राजनीति हम नहीं कर रहे, राजनीति आपकी तरफ से हो रही है..."

11:25 AM, 15-Dec-2023

सवाल पूछना हमारा फर्ज: अधीर
संसद सुरक्षा चूक की घटना पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सवाल पूछना हमारा फर्ज है। सरकार आम लोगों को भटकाने में जुटी हुई है। अगर चर्चा होती तो
आसमान तो नहीं टूट पड़ता... खूफिया विभाग किसके पास है? खूफिया तंत्र गृह मंत्रालय के पास होता है। हम सिर्फ जानकारी लेना चाहते थे...जिन लोगों की ये जिम्मेदारी है हम उन्हें तो पूछेंगे ही की क्या हुआ?"

11:15 AM, 15-Dec-2023

प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि संसद में जिस प्रकार से हमला हुआ इस पर दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। सुरक्षा में सेंध कैसे हुई? आरोपी धुंए वाली सामग्री लेकर कैसे आए। अगर धुंआ ज़हरीला होता तो कितने लोगों को समस्या हो सकती थी। हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और गृह मंत्री बयान दें। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर वे संसद की सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे हैं।

11:15 AM, 15-Dec-2023

दिल्ली: विपक्षी नेताओं की बैठक
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई।

11:14 AM, 15-Dec-2023

उच्च स्तरीय जांच चल रही है: प्रह्लाद जोशी
संसद सुरक्षा चूक की घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर जो भी आदेश दिए हैं, उस आदेश का सरकार पालन कर रही है। मामला कोर्ट में है, उच्च स्तरीय जांच चल रही है। यह संवेदनशील मामला है और उन्हें (विपक्ष को) इसे समझना चाहिए।

11:12 AM, 15-Dec-2023

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति ने सदन के नेता, विपक्ष के नेता और सदन के सदस्यों को अपने कक्ष में मिलने के लिए कहा है।

09:25 AM, 15-Dec-2023

मंगलवार को पेश किया था नया सेट
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए पहले के तीन विधेयकों को वापस ले लिया था। उन्होंने लोकसभा में एक संसदीय समिति की सिफारिशों को शामिल करते हुए मसौदा विधेयकों का एक नया सेट पेश किया था। विधेयकों में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 शामिल है। 

09:13 AM, 15-Dec-2023

अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे अहम विधेयक
संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए लोकसभा में पेश करेंगे। विधेयक आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।

09:10 AM, 15-Dec-2023

Parliament Session Live: सांसदों के निलंबन पर दोनों सदनों में हंगामा; कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित

Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News: सुरक्षा में चूक के बाद से संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ चल रहा है। विपक्षी दलों ने बीते दिन दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। इसके बाद संसद से 14 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें