फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Winter Session Live: संसद में उठा सांसदों से धक्कामुक्की का मामला; दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

Thu, 19 Dec 2024 02:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Winter Session of Parliament 2024 Live Updates : संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
संसद में हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:09 PM, 19-Dec-2024

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने राज्यसभा में मांग की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा के सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है, उसके लिए कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन तथा पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

02:06 PM, 19-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 

02:04 PM, 19-Dec-2024

सांसदों से धक्कामुक्की का मामला संसद के दोनों सदनों में गूंजा। भाजपा ने राहुल से माफी की मांग की। लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है।

विज्ञापन
01:10 PM, 19-Dec-2024

संसद भवन परिसर में भाजपा-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का दिया, मैं अपना संतुलन खो बैठा और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हो गया। खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष से भाजपा सांसदों द्वारा उन्हें 'धक्का' दिए जाने के मामले की जांच का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह न केवल उन पर, बल्कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला था।

01:07 PM, 19-Dec-2024

कांग्रेस के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के पास विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसदों के अभद्र व्यवहार और उन्हें संसद में प्रवेश करने से रोकने के बारे में शिकायत कर रहे हैं। अध्यक्ष ने चार दिन पहले आदेश दिया था कि किसी को भी सांसदों के प्रवेश को नहीं रोकना चाहिए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धक्कामुक्की में घायल दोनों सांसदों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
12:24 PM, 19-Dec-2024

खरगे ने शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने के लिए नोटिस दिया। खरगे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपे नोटिस में आरोप लगाया कि शाह ने 17 दिसंबर को उच्च सदन में ‘संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबासाहेब का अपमान किया।

12:03 PM, 19-Dec-2024

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान...हमारे देश के नेता जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई और संविधान दिया, उन्हें पीछे कर दिया गया है...वो पूरे देश के, संविधान के संरक्षक हैं..."

11:09 AM, 19-Dec-2024

संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

11:04 AM, 19-Dec-2024

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है।

10:52 AM, 19-Dec-2024

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, " ये वो चिठ्ठी है जो 'X'(ट्वीटर) ने हमें लिखी है जिसमें वह कहते हैं कि गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय ने उनको लिखकर बोला है कि जो वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है उसको हटाया जाए क्योंकि वो वीडियो भारत के कानून का उल्लंघन करता है। वो वीडियो भारत के किस कानून का उल्लंघन करता है ? और ट्वीटर ने स्पष्ट किया है कि वो वीडियो नहीं हटा रहे हैं क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करते हैं..किस बात से गृह मंत्री अमित शाह डर रहे हैं वह क्या छुपाना चाहते हैं क्योंकि उनका काला सच्च राज्यसभा की स्पीच में अंकित है। 34 पन्ने के उनकी स्पीच है उसमें साफ लिखा है जो हमने वीडियो में दिखाया है...अमित शाह जी को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी उनके बचाव में उतरे हैं..हम नहीं डरेंगे।

10:32 AM, 19-Dec-2024

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने संसद परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च निकाला। वे मकर द्वार तक मार्च रह रहे हैं और राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।
 

10:31 AM, 19-Dec-2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बाबा साहब का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पापी है। पूरे परिवार ने भारत रत्न ले लिया और बाबा साहब को नहीं दिया...कांग्रेस पार्टी को अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए उपवास और मौन व्रत करना चाहिए।''
 

10:29 AM, 19-Dec-2024

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और आप सांसद संजय सिंह ने डॉ. बीआर आंबेडकर के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया।

10:19 AM, 19-Dec-2024

संसद में मचे के बवाल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नीली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी नीली साड़ी में नजर आईं। दरअसल, कांग्रेस ने भाजपा पर बाबासाहेब का अपमान करने का आरोप लगाया है।
 

10:12 AM, 19-Dec-2024

अमित शाह के बयान को लेकर मचे बवाल को लेकर भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 

10:10 AM, 19-Dec-2024

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, 'मल्लिकार्जुन खरगे तो इसका एक हिस्सा मात्र हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार के लिए गृह मंत्री के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। गृह मंत्री ने लोकसभा में उदाहरण देकर बताया कि कैसे कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया है..पंडित नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे...भीमराव अंबेडकर जी को बीजेपी के कार्यकाल में भारत रत्न मिला...'

09:52 AM, 19-Dec-2024

अमित शाह पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उन्होंने संसद में जिस तरह से बाबा साहेब का अपमान किया है....इन पर कौन भरोसा करेगा? ये कहते हैं कि ये आरक्षण को खत्म नहीं करना चाहते, संविधान को नहीं बदलना चाहते...वो (बाबा साहब अंबेडकर) संविधान के निर्माता हैं। आप उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं..."
 

09:50 AM, 19-Dec-2024

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और के. सुरेश ने डॉ. बीआर आंबेडकर के बारे में राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

09:46 AM, 19-Dec-2024

Parliament Winter Session Live: संसद में उठा सांसदों से धक्कामुक्की का मामला; दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

Winter Session of Parliament 2024 Live Updates : संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें