10:07 AM, 29-Nov-2024
आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चर्चा और पारित कराने के लिए आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश करेंगे। केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2024 को लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया था। विधेयक में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन का प्रावधान है, जिसे आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन, आपदाओं के प्रभावों को कम करने और किसी भी आपदा की आशंका की स्थिति में समग्र, समन्वित और त्वरित प्रतिक्रिया करने के लिए अधिनियमित किया गया था।