09:08 PM, 16-Dec-2025
लोकसभा से 'सबका बीमा, सबकी रक्षा' विधेयक 2025 पारित
लोकसभा ने ‘सबका बीमा, सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन)’ विधेयक, 2025 पारित कर दिया है। इसका उद्देश्य तीन मूलभूत कानूनों में संशोधन करके भारत के बीमा क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना है- बीमा अधिनियम, 1938; जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956; बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999। सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान: बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% करना, जिससे यह क्षेत्र वैश्विक निवेशकों के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा।