12:24 PM, 04-Dec-2025
जहरीली हवा में सांस ले रही दिल्ली, सरकार चर्चा को तैयार नहीं: फौजिया खान
शरद पवार गुट की सांसद फौजिया खान ने कहा, हम चर्चा चाहते हैं। यह अहम मामला है कि हम दिल्ली में जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। सरकार इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। इसके पीछे क्या कारण है? हम चाहते हैंकि सरकार इस पर चर्चा करे। हमें लगता है कि इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है, क्योंकि हमारे प्रदूषण बोर्ड इतने भ्रष्ट हैं कि उन्हें उद्योग लगाने में कोई बाधा नहीं आती। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के संसद में दिए बयान पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा। हालांकि, जिहाद का मतलब संघर्ष होता है। आज इसे जिस नजरिए से देखा जाता है, वह असल में इसका मतलब नहीं है। दुनिया ने इस शब्द को एक अलग अर्थ दे दिया है।