09:52 AM, 28-Nov-2024
Parliament Session 2024 Live: वक्फ विधेयक JPC का कार्यकाल बढ़ा, लोकसभा ने बजट सत्र के आखिरी दिन तक दी मंजूरी
Winter Session of Parliament Live Updates: शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में आज यानी गुरुवार को भी हंगामे के आसार है। इससे पहले सोमवार से शुरू हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष ने सदन में गौतम अदाणी पर लगे आरोप, यूपी के संभल में बवाल, मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया।