फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Live: राज्यसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित; यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली सुधार, सरकार का दावा

Tue, 12 Dec 2023 06:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Winter Session 2023 Live Updates, Amit Shah News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि तीन नए क्रिमिनल बिल आज संसद में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद तीनों विधेयकों में बदलाव किए गए हैं। अब बदलावों के बाद इन्हें संसद में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
संसद सदन का शीत सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:59 PM, 12-Dec-2023

लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 और संघ राज्य क्षेत्र शासन (सशोधन) विधेयक, 2023 को मंजूरी दी।

06:48 PM, 12-Dec-2023

राज्यसभा को कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

05:35 PM, 12-Dec-2023

यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली सुधार
बीते पांच वर्षों में यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन मालगाड़ियों की गति में 2019-20 के पूर्व-कोविड समय से कोई सुधार नहीं हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले पांच वर्षों का डाटा साझा करते हुए कहा है कि 2019-20 में जहां मालगाड़ियों की औसत गति 23.6 किमी/घंटा थी, वहीं 2023-24 (नवंबर तक) में भी इसमें कोई सुधार दर्ज नहीं किया गया है। उधर, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों ने 2019-20 में 50.6 किमी प्रति घंटे से 2023-24 (नवंबर तक) में 51.1 किमी प्रति घंटे का मामूली सुधार हुआ है।
 

विज्ञापन
04:57 PM, 12-Dec-2023

इस दौरान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों में 82 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो 2014 से पहले 387 से बढ़कर अब 706 हो गई है। इसके अलावा, एमबीबीएस सीटों में 112 फीसदी की वृद्धि हुई है जो 2014 से पहले 51,348 से बढ़कर अब 1,08,940 हो गई है। इसके साथ ही पीजी सीटों में भी 127 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो 2014 से पहले 31,185 से अब 70,674 हो गई है।  

04:57 PM, 12-Dec-2023

लोकसभा ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा की। 

 

विज्ञापन
04:22 PM, 12-Dec-2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयक - भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 पेश किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल पर 14 दिसंबर को चर्चा होगी और 15 दिसंबर को होने वाली बहस का जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि नियमित प्रक्रिया के तहत नए संशोधनों के साथ नए बिल पेश करने के लिए पिछले बिलों को वापस ले लिया गया है।

03:44 PM, 12-Dec-2023

भारत में 834 मरीजों पर एक डॉक्टर

भारत में डॉक्टर मरीजों का अनुपात 1:834 है, मतलब देश में 834 मरीजों पर एक डॉक्टर है। देश में 80 फीसदी डॉक्टर एलोपैथिक हैं और 5.65 लाख आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में 36.14 लाख नर्सें हैं और देश में नर्स और मरीजों का अनुपात 1:476 है। नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार, जून 2022 तक देश में 13,08,009 एलोपैथिक डॉक्टर विभिन्न राज्यों के मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं। देश में मेडिकल कॉलेज 82 प्रतिशत बढ़ गए हैं। 2014 में जहां देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, वो अब 706 हो गए हैं। 2014 में देश में एमबीबीएस की सीटें 51,348 थीं, जो अब बढ़कर 70,674 हो गई हैं। 

03:29 PM, 12-Dec-2023

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश

महिला आरक्षण विधेयक को जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी में लागू करने वाले विधेयक लोकसभा में पेश किए गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश किया। जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी में महिलाओं को कानून बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा भागीदारी देने के उद्देश्य से विधेयक लाए गए हैं। बता दें कि महिला आरक्षण विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। 
 

02:54 PM, 12-Dec-2023

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक राज्यसभा में पेश

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति और सेवा शर्तें) विधेयक राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा।
 

02:26 PM, 12-Dec-2023

राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपना जीवन दिया। वह सालों तक जेल में रहे लेकिन अमित शाह इतिहास से अनजान हैं। मैं उनसे उम्मीद भी नहीं करता हूं कि उन्हें इतिहास का पता है, उनकी आदत तो इतिहास को फिर से लिखने की है। 
 

01:38 PM, 12-Dec-2023

सिलक्यारा सुरंग हादसे पर अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में सिलक्यारा सुरंग हादसे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमालयन क्षेत्र में हो रहे इन हादसों की वजह विशेषज्ञ मानते हैं कि संवेदनशील चट्टानें, जियो लॉजिकल और जियो टेक्निकल अध्ययन की कमी, सीआर जोन को लेकर ठीक से अध्ययन नहीं होना है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जो स्थिति पैदा हुई, उसे टाला जा सकता था और ऐसी सुरंगे तबाही ला सकती हैं  लेकिन सरकार ऐसी घटनाओं पर ध्यान ही नहीं दे रही है।

12:48 PM, 12-Dec-2023

केंद्र शासित संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश

केंद्र शासित संशोधन विधेयक, 2023  लोकसभा में पेश कर दिया गया है, जिस पर चर्चा चल रही है। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 भी लोकसभा में पेश किया गया है। 

12:44 PM, 12-Dec-2023

राहुल गांधी भी संसद पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे।
 

11:59 AM, 12-Dec-2023

पीएम मोदी की सख्ती के चलते भ्रष्टाचार संभव नहीं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने ना आने की वजह ये है कि पीएम मोदी पूरी सख्ती के साथ खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करते हैं और कोई सोच भी नहीं सकता कि केंद्र सरकार में रहते हुए कोई भ्रष्टाचार कर सकता है। अलग-अलग राज्यों के लोग पीएम मोदी में अपना विश्वास दिखा रहे हैं और देश में साफ-सुथरी सरकार की वजह से ही देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हो या फिर अन्य भ्रष्ट गतिविधियां, कांग्रेस और उनके सहयोगी पीएम मोदी और जांच एजेंसियों से बेहद नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी अपने गलत कामों से बच नहीं सकती और उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी।

11:38 AM, 12-Dec-2023

Parliament Live: राज्यसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित; यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली सुधार, सरकार का दावा

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कतर की जेलों में बंद पूर्व नौसैनिकों के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें