फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session Live: तीनों आपराधिक कानून संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित; दो अन्य विधेयक भी हुए पास

Thu, 21 Dec 2023 01:50 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Winter Session 2023 News in Hindi : संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्ष आक्रमक हो गया है। 13 दिसंबर की घटना को लेकर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसद अड़े हुए हैं। इसी बीच, सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से ही विपक्षी सांसद आक्रमक हो गए हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच शुक्रवार को शुरू हुई निलंबित करने की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। अब तक 141 विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। इसी बीच, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। संसद परिसर में निलंबित सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी किया।
विज्ञापन
निलंबित सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:53 PM, 20-Dec-2023

लोकसभा में दूरसंचार विधेयक, 2023 को पारित कर दिया गया। इससे पहले इस विधेयक पर दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  बहस का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में डिजिटल भारत निधि यूएसओएफ (यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड) को बदलने के संबंध में प्रावधान किया गया है। 

06:49 PM, 20-Dec-2023

केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 जो जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष की ऊपरी आयु सीमा को मौजूदा 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष करता है और 10 वर्ष के अनुभव वाले अधिवक्ताओं को सदस्य बनने के लिए पात्र होने की अनुमति देता है, बुधवार को राज्यसभा से पारित हो गया। 

05:16 PM, 20-Dec-2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने तीनों विधेयकों को गहनता से पढ़ा है और इन्हें बनाने से पहले 158 परामर्श सत्रों में भाग लिया है। अमित शाह ने कहा कि CrPC में पहले 484 धाराएं थीं, अब इसमें 531 धाराएं होंगी। 177 धाराओं में बदलाव किए गए हैं और 9 नई धाराएं जोड़ी गई हैं।  39 नई उप-धाराएं जोड़ी गई हैं। 44 नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इन विधेयकों पर चर्चा और बहस के बाद तीनों विधेयकों को धवनिमत से पारित कर दिया गया। गौरतलब है कि विपक्ष लगातार इन विधेयकों की आलोचना कर रहा था। 

विज्ञापन
05:00 PM, 20-Dec-2023

आपराधिक कानून संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर बुधवार को लोकसभा में बहस की गई। ये तीनों बिल भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। इस विधेयक में ट्रायल कोर्ट को अधिकतम तीन सालों में अनिवार्य रूप से निर्णय देने का प्रावधान किया गया है। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इन विधेयकों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक विधेयक लोगों की नागरिक स्वतंत्रता और अधिकारों के लिए खतरा हैं क्योंकि वे पुलिस को किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने की व्यापक शक्तियां देते हैं।

03:20 PM, 20-Dec-2023

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 20 दिसंबर 2023 से 18 जनवरी 2024 तक मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र के तहत सभी क्षेत्रों में सीआरपीसी धारा 144 के तहत नियमित निवारक आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
03:19 PM, 20-Dec-2023

संसद में कार्यवाही के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक दिसंबर, 2018 से 30 नवंबर, 2023 तक 324 मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपे गए हैं। 

02:48 PM, 20-Dec-2023

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान तख्तियां दिखाने के आरोप में विपक्ष के दो अन्य सांसदों को निलंबित किया गया है।  सांसद सी थॉमस और  ए एम आरिफ को निलंबित किया गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक 143 सासंद निलंबित किए जा चुके हैं। 

02:34 PM, 20-Dec-2023

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में लोकसभा और राज्यसभा की आचार समितियों में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को निष्कासित करने की मांग की गई है। 

12:02 PM, 20-Dec-2023

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी का विपक्ष पर हमला

राज्यसभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने उपसभापति का अपमान किया है। पीएम और राष्ट्रपति का भी अपमान विपक्ष के द्वारा हमेशा किया गया। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसान और जाट का अपमान किया गया है। एनडीए गठबंधन के सभी सांसद राज्यसभा की कार्यवाही में खड़े होकर शामिल होंगे। तकरीबन सभापति के सम्मान में एक घंटे तक सदन में अपनी सीट पर खड़ें रहेंगे।

11:04 AM, 20-Dec-2023

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा में कार्यवाही जारी है।

11:01 AM, 20-Dec-2023

संसद परिसर में निलंबित सांसदों के प्रदर्शन के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। 

10:57 AM, 20-Dec-2023

सांसदों के निलंबन पर विपक्ष आक्रमक

सासंदों के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसद संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद प्रदर्शन में मौजूद हैं। 

10:22 AM, 20-Dec-2023

जया बच्चन ने सांसदों के निलंबन पर कही ये बात

लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन पर जया बच्चन ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मैंने सभापति से सिर्फ इतना पूछा कि सांसदों को सस्पेंड करने का आपका मापदंड क्या है। आप किस तरह फैसला कर रहे हैं कि किसे डिसमिस करना है और किसे नहीं करना है? उन्होंने कहा, आपको सर-सर बोल रहे हैं, लेकिन आप जवाब नहीं दे रहे हैं। मैं अब आपको मैडम बोलूंगी। 

09:29 AM, 20-Dec-2023

Parliament Session Live: तीनों आपराधिक कानून संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित; दो अन्य विधेयक भी हुए पास

संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्ष आक्रमक हो गया है। 13 दिसंबर की घटना को लेकर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसद अड़े हुए हैं। इसी बीच, सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से ही विपक्षी सांसद आक्रमक हो गए हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच शुक्रवार को शुरू हुई निलंबित करने की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। अब तक 141 विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। इसी बीच, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। संसद परिसर में निलंबित सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी किया। यह सर्कुलर निलंबित सांसदों को लेकर जारी किया गया है। जारी सर्कुलर के मुताबिक निलंबित सांसदों के संसद कक्ष में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें