03:43 PM, 02-Jul-2024
चुनावी चंदे का घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला: केसी वेणुगोपाल
लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी, जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिरी, राजकोट एयरपोर्ट की छत गिरी, अयोध्या में सड़कों की हालत खराब, राम मंदिर में लीकेज, मुंबई हार्बर लिंक रोड में दरारें, बिहार में तीन नए पुल गिरे, प्रगति मैदान टनल में जलभराव, ये सभी निर्माण एनडीए के कार्यकाल में हुआ। उनके शासन में हर इमारत गिरने के खतरे में है। मैं प्रधानमंत्री को चुनावी चंदे के बारे में पूछताछ करने की चुनौती दे रहा हूं। देश में अब तक देखे गए सबसे बड़े घोटालों में से एक चुनावी चंदे का घोटाला है।