फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament LIVE: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर हंगामा जारी, संसद की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Fri, 01 Aug 2025 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Monsoon Session 2025, Operation Sindoor Debate News: बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मामले पर संसद में हंगामा और विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी मानसून सत्र हंगामेदार चल रहा। विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। वहीं लोकसभा में भी कोई काम नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। 
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:11 PM, 01-Aug-2025

लोकसभा सोमवार तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भी जारी रहा। ऐसे में सदन की कार्यवाही अब सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

01:46 PM, 01-Aug-2025

'हमें एसआईआर की पारदर्शिता पर संदेह'

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने SIR पर कहा, 'विपक्ष दोनों सदनों में SIR पर चर्चा की मांग कर रहा है। हमें इसकी पारदर्शिता पर संदेह है। आप कह रहे हैं कि 65 लाख में से 36 लाख लोग लापता हैं। हम चाहते हैं कि अगर चुनाव आयोग पारदर्शिता बरत रहा है और सरकार को भरोसा है तो सदन में इस पर चर्चा करें, हमारे सवालों को स्पष्ट करें, हमें विश्वास में लें। अगर मतदाताओं के अधिकार छीने जाएंगे तो हम चुप कैसे बैठ सकते हैं?'

12:45 PM, 01-Aug-2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में जारी SIR पर कहा, 'हमारे पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप कहीं भी हों, भले ही आप सेवानिवृत्त हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।'
 

विज्ञापन
12:05 PM, 01-Aug-2025

राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद अब 4 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 

11:11 AM, 01-Aug-2025

राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा उपसभापति ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी बंद नहीं की तो राज्यसभा को भी 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
11:03 AM, 01-Aug-2025

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा फिर स्थगित हुआ सदन

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को समझाने की कोशिश की कि वे प्रश्नकाल जैसे अहम समय में हंगामा न करें, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष ने नारेबाजी बंद नहीं की और इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। 

10:54 AM, 01-Aug-2025

संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी ने संसद परिसर में बिहार में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
 

10:20 AM, 01-Aug-2025

लोकसभा में कई बिल पेश किए जाएंगे

लोकसभा में शुक्रवार में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जनजातीय समुदाय के विधानसभा सीटों में प्रतिनिधित्व देने संबंधी गोवा बिल, 2024 को पेश किया जाएगा। साथ ही मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024 को भी पेश किया जा सकता है।  

10:01 AM, 01-Aug-2025

Parliament LIVE: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर हंगामा जारी, संसद की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने भी राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है और बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर चर्चा की मांग की। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें