फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session Live: लोकसभा में स्वप्निल कुसाले का गूंजा नाम; कंगना का राहुल पर वार, कहा- वह जो कहते...

Fri, 02 Aug 2024 02:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Sansad Satra 2024 News Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज 10वां दिन है। इस सत्र में आम बजट 2024 पर चर्चा हो रही है। बजट को लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। वहीं, राहुल गांधी के बयान पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:54 PM, 02-Aug-2024

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राजेंद्र नगर में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत की जांच सीपी को सौंपने पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष जांच हो। सीबीआई की जो भूमिका हाल ही के दिनों में दिखाई दी है, ऐसा न हो कि निष्कर्ष का पाठ पहले ही पढ़ा दिया जाए और फिर जांच करने के लिए कहा जाए... आप एक संपूर्ण जांच कीजिए, बिना किसी भय या पक्षपात के।"

06:51 PM, 02-Aug-2024

देश में डर के माहौल को खत्म करने राहुल गांधी ने दिया योगदान: संजय राउत
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "राहुल गांधी ने देश में जो डर और भय का माहौल था उसे खत्म करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज लोकसभा में विपक्ष की ताकत बहुत बढ़ी है। राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं और हम उनका साथ हैं। ऐसे बहुत से नेता हैं, जिन्होंने ईडी का आमना-सामना किया है और हम लोग जेल तक जाकर आए हैं।

04:26 PM, 02-Aug-2024

आशा किरण' शेल्टर होम मामले पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार 'आशा किरण' नाम का शेल्टर होम चलाती है जिसमें मानसिक रूप से बीमार महिलाएं और बच्चे रहते हैं। इस शेल्टर होम में पिछले 20 दिन में 13 मौतें रहस्यमयी कारणों से हुई हैं... मैं जब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं तब भी यहां 2 महीनों में 11 रहस्यमयी मौतें हुई थीं। मैंने यहां जाकर निरीक्षण किया था और बहुत बुरे हालात पाए थे... वहां पर महिलाएं रेंग कर बाथरूम जाने पर मजबूर हैं... कई छोटे बच्चों को अपने बिस्तरों में शौच करना पड़ रहा था... डॉक्टरों की भी कमी थी... हमने कठोर रिपोर्ट बनाकर दिल्ली सरकार को दी। तब भी कुछ जांच हुई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए... मैं ये मुद्दा सदन में उठाऊंगी। जवाबदेही तय होनी चाहिए।"

विज्ञापन
02:22 PM, 02-Aug-2024

ईडी भ्रष्टाचारी के ऊपर छापेमारी करती है: दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "ईडी भ्रष्टाचारी के ऊपर छापेमारी करती है। अगर उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो ED छापेमारी करेगी, भ्रष्टाचार नहीं किया है तो छापेमारी नहीं होगी। इसका(राहुल गांधी के पोस्ट) कारण यह है कि वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस की नीतियां विफल हो गई हैं, INDI गठबंधन की सरकार है, आज अगर केंद्र सरकार न होती तो लोगों की जान न बचती... उन्हें वायनाड के मुद्दे से ध्यान भटकाना है..."

01:40 PM, 02-Aug-2024

जपा अपनी तानाशाही के जिद पर अड़ी हुई: गोपाल राय

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, ''लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने भाजपा को जनादेश दिया... चुनाव परिणाम से सबक सीखने की जगह, एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्होंने जेल में रखा... सीबीआई का कांटा फंसाकर उन्हें जेल में रखा गया। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और भाजपा अगर उनके खिलाफ यह षडयंत्र रच रही है तो यह प्रमाण है कि भाजपा अपनी तानाशाही के ज़िद पर अड़ी हुई है।"

विज्ञापन
01:39 PM, 02-Aug-2024

जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सजा भुगतनी होगी: राजीव रंजन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "ईडी अगर छापा मारेगी, जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सज़ा भुगतनी होगी। अगर उन्होंने कोई पाप किया होगा तभी उन्हें संदेह होगा... उनके मन में कुछ है, उन्होंने कुछ ग़लत किया है जिसपर ईडी छापा डाल सकती है तो यह वे बता सकते हैं।"

01:38 PM, 02-Aug-2024

हम बड़ी विसंगतियां सुन रहे: कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने NEET-UG 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सम्मानतापूर्वक असहमत हूं क्योंकि इस परीक्षा(NEET) की सत्यनिष्ठा समाप्त हो चुकी है, मेरी राय में इस परीक्षा के आधार पर प्रवेश देना अनुचित है क्योंकि हम बड़ी विसंगतियां सुन रहे हैं। एक छात्र जिसके कथित तौर पर 700 से अधिक अंक हैं, वह 12वीं की परीक्षा में दो बार फेल हुआ। तो ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें समझाया नहीं जा सकता, कैसे एक छात्र को जो 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने में सक्षम नहीं है, NEET में इतने उच्च अंक मिल सकते हैं, इन अंकों में कुछ समस्या है..."

01:38 PM, 02-Aug-2024

सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत: सूर्या

NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत करता हूं। सरकार ने हमेशा कहा है कि पेपर लीक केवल एक या दो स्थानों पर हुआ था और इसका पूरी परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बावजूद राहुल गांधी और विपक्षी नेता देश के सभी 23 लाख छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि कोई बड़े पैमाने पर विसंगति नहीं है। मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं..'.

01:37 PM, 02-Aug-2024

भाजपा की यही परंपरा है...: गोगोई

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ''वे डिरेलमेंट मंत्री हैं, पिछले साल कितनी डिरेलमेंट मंत्री हो चुकी है। पिछले दो महीनों में दो माल गाड़ियां डिरेल हुई। पिछले साल बालासोर रेल हादसे में लगभग 300 लोगों की मौत हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए था... भाजपा की यही परंपरा है, शिक्षा मंत्री विफल लेकिन नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं लेते, रेलवे मंत्री विफल लेकिन नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं लेते, वित्त मंत्री विफल लेकिन नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं लेती।"

01:37 PM, 02-Aug-2024

लगातार पेपर लीक हो रहा है: पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिय से निर्दलिय सांसद पप्पू यादव ने NEET-UG 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "...लगातार पेपर लीक हो रहा है, गुजरात और दूसरे जगहों पर भी ऐसा मामला आया है। मेरा मानना है कि यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए और मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए, 20 सालों में किस-किस ने पेपर लीक किया है उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए... सुप्रीम कोर्ट को कोई नीति बना देनी चाहिए जिससे आने वाले समय में पेपर लीक न हो और ऐसा करने वालों को कठोर सज़ा मिले..."

01:36 PM, 02-Aug-2024

राहुल गांधी का भाषण बेहद दमदार था: गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "उनका (राहुल गांधी) भाषण था बेहद दमदार और बेहद प्रभावशाली था। देश के हर कोने में उनका भाषण लोगों के मोबाइल और टीवी में गूंज रहा था। निश्चित ही केंद्र सरकार उनकी आवाज़ को दबाने की एक साज़िश रच रही है। कांग्रेस पार्टी हर साज़िश से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।"

01:35 PM, 02-Aug-2024

एक बेहतर और अधिक मानवीय तरीका खोजने की आवश्यकता: नीट धांधली पर थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां से शिकायतें आई हैं, यह सब मीडिया में है... अब नीट पीजी में नई जटिलता है क्योंकि मेरे राज्य केरल के अधिकांश लोगों को केरल या पड़ोसी राज्यों में नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में केंद्र दिए गए... यह देश इतनी खराब तरीके से परीक्षा कैसे आयोजित कर सकता है। मैंने अभी-अभी केरल के सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। जिस सम्पूर्ण तरीके से संपूर्ण नीट प्रणाली संचालित की जाती है, चाहे वह नीट यूजी हो या नीट पीजी, उन्हें वास्तव में पुनर्विचार करने और एक बेहतर और अधिक मानवीय तरीका खोजने की आवश्यकता है।"

12:34 PM, 02-Aug-2024

पीएम मोदी ने 22 विश्वस्तरीय संस्थान बनाए: जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में कहा, 'अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का हमारा विजन यह है कि देश के हर कोने से लोगों को अपने इलाज के लिए दिल्ली न आना पड़े। जिस तरह से दिल्ली में एम्स की सेवा है, उसी ब्रांड नाम के साथ एम्स वहां पर भी खड़ी हो। पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बेहतरीन तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के साथ देश के हर क्षेत्र में 17 से अधिक एम्स खोलने का प्रयास किया है। 1960-70 के दशक में हमारे सबसे बेहतरीन डॉक्टर कहते थे कि हमारे देश में वो सुविधा नहीं है जिसके लिए हम बाहर जा रहे हैं और आज पीएम मोदी ने 22 विश्वस्तरीय संस्थान बनाए हैं।'

12:33 PM, 02-Aug-2024

चोर की दाढ़ी में तिनका: रावत

जपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'कहते हैं न चोर की दाढ़ी में तिनका, वही भय उन्हें(राहुल गांधी) सता रहा है। वे भयभीत क्यों है? डर किस बात का है?'

12:32 PM, 02-Aug-2024

वैष्णव राजनीति कम और काम करने वाले व्यक्ति: गोयल

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर अरुण गोविल ने कहा, 'उन्होंने कल रेल हादसों के आंकड़े दिए थे और आंकड़ों के हिसाब से UPA में कितने हादसे हुए हैं और बाद कितने हादसे हुए हैं... वे एक साधारण व्यक्ति हैं, सीधी बात करते हैं। वे राजनीति कम और काम करने वाले व्यक्ति अधिक हैं।'

12:32 PM, 02-Aug-2024

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद का तंज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, 'उनकी सूचना कहां से आती है इसके कोई जानकारी नहीं है।'


 

11:59 AM, 02-Aug-2024

कांग्रेस की मानसिकता देश को टुकड़ों में तोड़ने की: रनौत
कंगना रानौत ने कहा, 'राहुल गांधी के बारे में क्या कहूं? उनका कोई मतलब नहीं है, कम से कम मुझे समझ नहीं आता जो वह कहते हैं। उनके बारे में सबसे निंदनीय बात यह है कि उन्होंने देश के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया। यह देश के लिए अच्छा नहीं है और जैसा कि अनुराग ठाकुर ने कहा है, कांग्रेस की मानसिकता खुद को लाभ पहुंचाने के लिए देश को टुकड़ों में तोड़ने की है, यह बात पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से चली आ रही है।

11:26 AM, 02-Aug-2024

ओम बिरला ने स्वप्निल कुसाले को बधाई दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी।
 

11:26 AM, 02-Aug-2024

ये देश का दुर्भाग्य है: गिरिराज सिंह

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'मैं समझता हूं ये देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर नेता प्रतिपक्ष हैं, सदन के अंदर तो झूठ बोलते ही हैं लेकिन सदन के बाहर भी भ्रम फैलाने का काम करते हैं। वे दुनिया से जाति पूछ रहे हैं और अपनी जाति बताने से भाग रहे हैं।'

11:08 AM, 02-Aug-2024

ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग...: टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। उन्होंने कहा, 'विपक्ष राजनीतिक उत्पीड़न के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग के लिए भाजपा सरकार की निंदा करता है। उनकी सीटों की संख्या 303 से घटकर 240 हो जाने और टीडीपी और जदयू के साथ गठबंधन पर निर्भरता के बावजूद, सरकार ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर करते हुए विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और अनुपालन के लिए मजबूर करने के लिए इन एजेंसियों को तैनात करना जारी रखा है।'

10:25 AM, 02-Aug-2024

अयोध्या मंदिर में भी पानी ऊपर से टपक रहा है: संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, 'आपने देखा होगा कि अभी नए संसद में पानी-पानी हो गया था और जो पुरानी वाली संसद थी उसका इतिहास है, वो और 10 साल तक चल सकती थी....अयोध्या मंदिर में भी पानी ऊपर से टपक रहा है, पानी की वजह से एयरपोर्ट का एक हिस्सा गिर रहा। संसद में अब तो पूरा पानी आ रहा है..वहां राजेंद्र नगर में एक बेसमेंट पानी भरने से 3 छात्र की मौत हो गई तो सरकार है कहां? जो सरकार एक साल भी संसद में पानी आने से रोक नहीं पाई और अयोध्या मंदिर में पानी टपक रहा है तो ये जो हिसाब ठेकेदारों का हुआ था उसे फिर से कराना चाहिए। किसको क्या मिला और कमीशन कितना दिया गया...ठेकेदार कौन था?'

10:22 AM, 02-Aug-2024

राहुल पहले से ही जमानत पर हैं: सुकांता मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान (मैं ईडी का 'खुले हाथों' से इंतजार करूंगा क्योंकि मेरे खिलाफ ईडी की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है) पर कहा, 'वह पहले से ही जमानत पर हैं, अगर जमानत रद्द हो जाती है तो उन्हें वैसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, अगर भ्रष्टाचार नहीं है तो कुछ नहीं होगा।'

09:12 AM, 02-Aug-2024

संसद में आज राहुल के भाषण और वायनाड भूस्खलन का मुद्दा एक बार फिर उठ सकता है।

09:12 AM, 02-Aug-2024

दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होंगे

09:12 AM, 02-Aug-2024

संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर आज अदालत में बड़ी सुनवाई होगी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 15 जुलाई को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। ऐसे में उम्मीद है कि यह मामला आज संसद में भी उठ सकता है। 

09:09 AM, 02-Aug-2024

Parliament Session Live: लोकसभा में स्वप्निल कुसाले का गूंजा नाम; कंगना का राहुल पर वार, कहा- वह जो कहते...

Parliament Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज 10वां दिन है। इस सत्र में आम बजट 2024 पर चर्चा हो रही है। बजट को लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विणी बैष्णव ने कल विपक्ष पर जमकर प्रहार किया था। वहीं संसद में विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला। आज संसद सूरक्षा चूक मामला सदन में उठ सकता है। वहीं, वायनाड भूस्खलन मुद्दे पर भी बहस हो सकती है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें