राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
दोपहर दो बजे दोबारा राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, इस दौरान कामकाज चलता और केंद्र सरकार ने अहम विधेयक पारित कराया। इसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा से समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक, 2025 पारित
राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई और उसे पारित भी किया गया।
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा और इसे पारित किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा की गई और तमाम सदस्यों ने सवाल पूछे और मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी के जवाब भी दिए।
राज्यसभा ने पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी के लिए नियम एक होने चाहिए। इस साथ ही उन्होंने पीठासीन उपसभापति पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। वहीं इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा- जो भी सदन में उपद्रव कर रहे हैं, उन्हें प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाने का कोई हक नहीं है।
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का हंगामा
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह से दो बार स्थगित होने के बाद फिर शुरू हुई है। दोनों सदनों में विपक्ष की तरफ से एसआईआर समेत मुद्दे को लेकर विपक्ष की तरफ से हंगामा किया जा रहा है।
धराली में सभी व्यवस्थाएं की जा रही है- त्रिवेंद्र सिंह रावत
भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, 'वहां काम शुरू हो गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और उनको वहां उच्चतम सुविधा दी जा रही है...लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है...सरकार वहां लगातार निगरानी कर रही है...संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है...मैं भी लगातार वहां कार्यकर्ताओं के संपर्क में हूं...सरकार सड़क खोलने के भी प्रयास कर रही है।'
धराली में बादल फटने की घटना पर कंगना रनौत दुखी
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, 'इसको लेकर सबको बहुत पीड़ा है। दिल दहला देने वाली तस्वीरें आई हैं...सब लोग डरे हुए हैं...पहाड़ी लोगों पर जो प्रकृति का कहर हो रहा है, उसको लेकर सब घबराए हुए हैं...हम प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी सब ठीक हो और सरकार ने भी मदद का आश्वासन दिया है।'
SIR पर चर्चा होनी चाहिए- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब सबका वोट डालने का जो अधिकार है, वो मिलेगा। जब वो ही अधिकार छीना जा रहा है तो हम कहां आवाज उठाएं?...सरकार को सुनना चाहिए और उन अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो लगातार वोटर लिस्ट के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं...SIR पर चर्चा होनी चाहिए।'
एसआईआर नहीं है, यह इंटेंसिव डिलीशन है- मनोज झा
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, 'यह एसआईआर नहीं है, यह इंटेंसिव डिलीशन है। कोई वर्गीकरण नहीं, कोई ईपीआईसी नंबर नहीं...मैं समझता हूं कि यह घोर अलोकतांत्रिक है।'
उत्तराखंड के सांसदों से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात की है। इस दौरान उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री से राज्य में आई आपदा समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।
वोटों की चोरी लोगों को बर्दाश्त नहीं- राजीव शुक्ला
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, 'विरोध तबतक चलता रहेगा जबतक इस पर सदन में चर्चा नहीं हो जाती और चुनाव आयोग सही जवाब नहीं दे देता...इस तरह से वोटों की चोरी लोगों को बर्दाश्त नहीं है।'
'देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थ को खत्म किया जा रहा है'
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, 'देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थ को खत्म किया जा रहा है।'
वित्त मंत्री ने मणिपुर का आय-व्यय का विवरण पेश किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2025-26 के लिए मणिपुर राज्य की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित।
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। इस मौके पर पीठासीन स्पीकर दिलीप सैकिया ने सभी से अपील की सदन को चलने दें और सभी को बोलने का मौका मिलेगा।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि
राज्यसभा के पूर्व सदस्य और कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के निधन पर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिरोशिमा-नागासाकी के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
लोक सभा ने जापान में 1945 के हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम विस्फोटों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
दोनों सदनों में शोक जताया गया, मौन रहे सांसद
मानसून सत्र में 13वें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही आज लोकसभा और राज्यसभा में शोक जताया गया। शोक संदेश में जापान के हिरोशिमा में गिराए गए बम की बरसी और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन का उल्लेख किया गया।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड आपदा की कर रहे निगरानी
उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा के लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा, उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा बहुत दुखद घटना है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटना बारीकी से जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर गए हैं। कई सड़कें बह गई हैं... जानकारी के अनुसार, 120 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि मौसम में सुधार हो ताकि हमारे सेना के हेलीकॉप्टर प्रभावित लोगों को एयरलिफ्ट कर सकें और बचा सकें... केंद्र सरकार की एजेंसियां बचाव अभियान चलाने के लिए काम कर रही हैं।'
प्रियंका गांधी बोलीं- प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत
उत्तराखंड में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के मुद्दे पर संसद सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उत्तराखंड में आई त्रासदी बहुत दुखद है। हिमाचल प्रदेश और वायनाड में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं। हमें रोकथाम के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने की ज़रूरत है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
राज्यसभा में चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर चर्चा की मांग
संसद के मानसून सत्र में बीते लगभग दो हफ्ते से जारी हंगामे के बीच कांग्रेस की रजनी पाटिल ने 'चुनावी प्रक्रिया की अखंडता, समावेशिता और निष्पक्षता' पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।
कांग्रेस सांसद ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया