2018 से 2.75 लाख बच्चे लापता, इनमें 2.12 लाख लड़कियां
सुप्रीम कोर्ट ने इस साल अब तक 26,000 मामले निपटाए
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल अब तक लगभग 26,000 मामलों का निपटारा किया है, जबकि 25 उच्च न्यायालयों ने 5.23 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया है। बृहस्पतिवार को मंत्री ने राज्यसभा को सूचित किया था कि देश की विभिन्न अदालतों में लंबित मामले पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। इस दौरान कानून मंत्री मेघवाल ने यह भी बताया कि अदालतों में लंबित 6.36 लाख से अधिक मामलों में सरकार पक्षकार है। इनमें अकेले वित्त मंत्रालय 1.79 लाख से अधिक मुकदमों में शामिल है। वहीं, रक्षा मंत्रालय 87,000 से अधिक मामलों में शामिल है, जबकि शिक्षा मंत्रालय 17,000 से अधिक मामलों में पक्षकार है।
वहीं, कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मणिपुर में हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एन. बीरेन सिंह की सरकार से हर वर्ग का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि 4 मई की घटना के बारे में वीडियो वायरल होने पर उन्हें पता चला, वह एक गृह मंत्री हैं, उनकी पुलिस और खुफिया विभाग क्या कर रहा है?...यह अनुच्छेद 355 के तहत कार्रवाई करने और फिर सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू करने का मामला है।
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सेवा मामले पर अध्यादेश कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद सरकार द्वारा उसके स्थान पर विधेयक लाए जाने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
मणिपुर मुद्दे पर भारी हंगामे की वजह से लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
केंद्र सरकार नींद से जागे: राघव चड्ढा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है और वहां जो दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे पूरे हिंदुस्तान का दिल दहल गया है। केंद्र सरकार नींद से जागे और इस विषय पर चर्चा कराए।
नए-नए तरीके से चर्चा को रोकना गलत: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नए-नए तरीके से चर्चा को रोकना और बहस करना ये बिल्कुल गलत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सार्थक चर्चा करना चाहते हैं, इसलिए वो सहयोग करें लेकिन वे चर्चा ही नहीं करना चाहते हैं। वे हर बार ऐसे मुद्दे लाते हैं जिसमें मुद्दा नहीं रहता है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि FIR 18 मई को दर्ज की गई थी और यह जीरो FIR थी। मुझे यकीन है कि पुलिस के पास यह वीडियो था, लेकिन 18 मई से आज तक कार्रवाई किए बिना बेकार बैठे रहे। अब उन्होंने ये एक्शन लिया है, क्योंकि वीडियो लीक हो गया है और वायरल हो गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कल खुद कहा था कि अब तक इसी तरह की लगभग 100 FIR दर्ज की गई हैं। अन्य 100 महिलाओं और उनकी FIR के बारे में क्या?
सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष बार-बार अपना विचार बदल रहा है। सरकार मणिपुर पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है और इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। ये महिलाओं के सम्मान से जुड़ा हुआ मुद्दा भी है।
कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और मनिकम टैगोर ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। सांसद की यह भी मांग है कि प्रधानमंत्री को सदन में बोलना चाहिए।
संसदीय स्थायी समिति की 29वीं रिपोर्ट पेश होगी
'इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल एंड डिसिप्लिन) बिल, 2023' पर रक्षा विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की 29वीं रिपोर्ट आज राज्यसभा में पेश की जाएगी।