10:52 AM, 09-Aug-2021
लोकसभा में आज पेश होगा ओबीसी आरक्षण से जुड़ा अहम बिल
संसद के मानसून सत्र में आज एक अहम बिल पेश किया जाना है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सोमवार को लोकसभा में संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करेंगे। इस विधेयक का मकसद है पिछड़े वर्गों(ओबीसी) की पहचान करने के लिए राज्यों की शक्ति को बहाल करना।