11:22 AM, 23-Jul-2021
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों ने कथित तौर पर जासूसी मामले की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की। लोकसभा और राज्यसभा के कई कांग्रेस सदस्यों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस के कई अन्य सांसद इस मौके पर मौजूद थे।