फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session LIVE: भारत एआई मिशन और लोकसभा के बीच हुआ एमओयू; राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Tue, 18 Mar 2025 07:56 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Rajya Sabha, Lok Sabha Proceedings Live Today: होली के अवकाश के बाद फिर शुरू हुए बजट सत्र में मंगलवार को कांग्रेस ने राज्यसभा में नागपुर में हुई हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया। वहीं, लोकसभा में महाकुंभ पर पीएम मोदी ने अपनी बात रखी। आइए जानते हैं सदन से जुड़े अहम अपडेट्स।
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:55 PM, 18-Mar-2025

राज्यसभा की कार्यवाही 19 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

06:54 PM, 18-Mar-2025

राज्यसभा के उपसभापति से मिलीं यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से यूरोपीय संसद की सदस्य और यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष एंजेलिका नीब्लर के नेतृत्व संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

05:26 PM, 18-Mar-2025

महाकुंभ भगदड़ के मृतकों और घायलों का कोई डाटा नहीं: नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि महाकुंभ भगदड़ की जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी और केंद्र सरकार के पास हताहतों और घायलों का कोई डाटा नहीं है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और किरसन नामदेव के एक सवाल का जवाब में राय ने कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार सार्वजनिक व्यवस्था और पुलिस राज्य के विषय हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक सभाओं का आयोजन, भीड़ प्रबंधन, भक्तों को सुविधाएं प्रदान करना, सभाओं के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की रोकथाम आदि सार्वजनिक व्यवस्था के मामले राज्य का विषय है। राज्य सरकारें ऐसी स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। इस तरह का कोई डाटा केंद्रीकृत रूप से नहीं रखा जाता है।

विज्ञापन
05:19 PM, 18-Mar-2025

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में भारत एआई मिशन और लोकसभा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज भारत एआई मिशन और लोकसभा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। जिसमें एआई को एआई कोष नामक डाटा सेट के रूप में उपयोग करके लोकसभा की बहस का एक बड़ा शब्दकोश बनाया जा रहा है। इससे शोधकर्ता किसी भी भाषा में विस्तृत लोकसभा बहस का अनुवाद प्राप्त कर सकेंगे।
 

04:39 PM, 18-Mar-2025

पीएम मोदी से मिले राज्यसभा सांसद इलैयाराजा 
संसद में राज्यसभा सांसद इलैयाराजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राज्यसभा सांसद इलैयाराजा से मिलकर बहुत खुशी हुई। वे एक ऐसे संगीत दिग्गज हैं, जिनकी प्रतिभा का हमारे संगीत और संस्कृति पर बहुत बड़ा प्रभाव है। वे हर मायने में एक अग्रणी व्यक्ति हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन में अपनी पहली पश्चिमी शास्त्रीय सिम्फनी, वैलिएंट प्रस्तुत करके एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन में विश्व प्रसिद्ध रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा भी शामिल था। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी बेजोड़ संगीत यात्रा में एक और अध्याय जोड़ती है, जो वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करती है।

विज्ञापन
03:53 PM, 18-Mar-2025

महाकुंभ पर लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है। आज प्रधानमंत्री ने महाकुंभ की बात की। महाकुंभ ने एकता की शक्ति का परिचय दिया। महाकुंभ में देश के 66 करोड़ लोग शामिल हुए, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें क्यों नहीं शामिल हुए? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। 

02:12 PM, 18-Mar-2025

मणिपुर में शांति और समृद्धि बहाल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीतारमण
 

राज्यसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति और समृद्धि बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री ने यह बयान मणिपुर के बजट और उससे जुड़ी अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, हालांकि कुछ छिटपुट घटनाएं अब भी सामने आ रही हैं। सीतारमण ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह मणिपुर का 2025-26 के लिए बजट पेश किया था, जिसमें 35,103.90 करोड़ रुपये के कुल व्यय का प्रावधान है। यह चालू वित्त वर्ष के 32,656.81 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत जारी उद्घोषणा (13 फरवरी 2025) के कारण मणिपुर विधानसभा की शक्तियां अब संसद द्वारा या उसके निर्देश पर इस्तेमाल की जाएंगी।

02:07 PM, 18-Mar-2025

बुधवार सुबह 11 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार स्थगन के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उससे पहले लोकसभा ने 2025-26 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों को पारित किया।

01:27 PM, 18-Mar-2025

प्रियंका गांधी बोलीं- विपक्ष को भी मिले महाकुंभ पर बोलने का मौका

महाकुंभ पर लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "वह महाकुंभ पर आशावादी ढंग से बोल रहे थे... विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था क्योंकि विपक्ष की भी इसके (महाकुंभ) प्रति भावनाएं हैं और अगर हम अपनी बात रखते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए... विपक्ष को भी दो मिनट बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए थी..."

01:25 PM, 18-Mar-2025

तृणमूल और डीएमके मतदाता सूची में हेरफेर का मामला उठाया

तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मंगलवार को मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और दक्षिणी राज्यों में लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर राज्यसभा में कार्यस्थगन नियम के तहत चर्चा की मांग खारिज किए जाने के बाद इन मुद्दों पर अल्पकालिक चर्चा पर जोर दिया। सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा नियम 267 के तहत इन मुद्दों पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिसों को खारिज किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने कहा कि वे नियम 176 के तहत इन मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं।

तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि इस बारे में व्यापक सहमति है कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के दोहराव वाले अनुक्रमांक (ईपीआईसी) के मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए। डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी करने में निर्वाचन आयोग की कथित चूक का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘किसी की मंशा इस सदन को बाधित करने की नहीं है। हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले। इस मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा पर विचार करें।’’

12:24 PM, 18-Mar-2025

पीएम मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा में हंगामा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों को नसीहत देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन नियमों से चलता है। स्पीकर ने लोकसभा में नियम 377 के तहत सदन की कार्यवाही शुरू करा दी है।

11:42 AM, 18-Mar-2025

मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए सरकार: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने राज्यसभा में कहा, मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई जाए, गारंटीकृत कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाई जाए। सोनिया गांधी ने कहा, यह बेहद चिंताजनक है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है। योजना का बजट आवंटन 86,000 करोड़ रुपये पर स्थिर है। इस योजना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें आधार-आधारित भुगतान प्रणाली और राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली, मजदूरी भुगतान में लगातार देरी और अपर्याप्त भुगतान राशि शामिल हैं। कांग्रेस इस योजना के विस्तार के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान, न्यूनतम मजदूरी में 400 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि, मजदूरी दिवस बढ़ाने की मांग करती है।

10:14 AM, 18-Mar-2025

मनरेगा पर बोल सकती हैं सोनिया गांधी
इसके अलावा कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मनरेगा के मुद्दे पर बोलने वाली हैं।वहीं टीएमसी टी.एन. शेषन को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठा सकती है।

10:11 AM, 18-Mar-2025

आरबीआई के नए नियम पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ज्वेलरी लोन पर आरबीआई के नए नियम पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

10:05 AM, 18-Mar-2025

Parliament Session LIVE: भारत एआई मिशन और लोकसभा के बीच हुआ एमओयू; राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

होली के अवकाश के बाद फिर शुरू हुए बजट सत्र में मंगलवार को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने नागपुर हिंसा पर चर्चा के लिए राज्यसभा में निलंबन प्रस्ताव का नोटिस दिया। वहीं आज सदन में कई अन्य मुद्दे पर भी जोरदार चर्चा होने की संभावना है। वहीं आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के राज्यसभा में मणिपुर के बजट पर बहस का जवाब दे सकती हैं। इस बीच मंत्री अश्विनी वैष्णव लोकसभा में रेलवे के लिए अनुदान की मांग पर चर्चा का जवाब देंगे।


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें