फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; राहुल गांधी के बयान पर मचा हंगामा

Mon, 02 Feb 2026 06:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
विज्ञापन
संसद में राहुल के बयान पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:38 PM, 02-Feb-2026

राज्यसभा की कार्यवाही भी कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही भी कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

05:59 PM, 02-Feb-2026

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए: रिजिजू

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा के अंदर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा बहुत जरूरी है। भारत विरोधी तत्वों की भाषा बोलकर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ न करें। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को राजनीतिक हथियार न बनाएं। संसद को किसी भी तरह का अपमानजनक बयान देने का जरिया न बनाएं। हमें राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। 
 

05:56 PM, 02-Feb-2026

भारत को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश: किरेन रिजिजू

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद के अंदर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह भारत को बदनाम करने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्हें देश की सुरक्षा के बारे में जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को अपने शासन काल में 1962 में चीन की ओर से कब्जा की गई जमीन के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी एक सीमा के साथ एक इंच से भी समझौता होने का कोई सवाल ही नहीं है।

विज्ञापन
04:30 PM, 02-Feb-2026

संसद के नियमों को तोड़ा जा रहा: केसी वेणुगोपाल

राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, जब भी सरकार के खिलाफ कोई सवाल उठता है, संसदीय मामलों के मंत्री और सरकार बार-बार वही नारा दोहराते हैं। वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी ने एक पत्रिका का हवाला देते हुए कहा कि सरकार सीमा मामलों को संभालने में असमर्थ रही। इसके जवाब में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 349 के तहत आप इन सब चीजों पर बात नहीं कर सकते और कुछ भी उद्धृत नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इस सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा में उपलब्धियों के बारे में स्पष्ट रूप से बात की। लेकिन जब राहुल गांधी ये बातें कहते हैं, तो उन्हें देशविरोधी बताया जाता है। वेणुगोपाल ने कहा कि वास्तव में वे संसद के नियमों को तोड़-मरोड़ रहे हैं। 
 

04:27 PM, 02-Feb-2026

मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा: राहुल गांधी

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे बस दो-तीन लाइन बोलनी हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। यह पूर्व सेना प्रमुख के शब्द हैं और यह वही बातचीत है जो उन्होंने (रक्षा मंत्री) राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी से की है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं सदन में वही कहना चाहता हूं जो पूर्व सेना प्रमुख ने लिखा है और राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें क्या आदेश दिए थे।

विज्ञापन
04:21 PM, 02-Feb-2026

विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहा विपक्ष: सीपी जोशी

संसद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने के कई मौके दिए। उन्होंने जानबूझकर देश को बदनाम किया और सेना का मनोबल गिराया। विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है।

04:17 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

04:10 PM, 02-Feb-2026

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा जरूरी: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा जरूरी है। 

04:08 PM, 02-Feb-2026

दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही चार बजे दोबार शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह बिना तथ्यों के न बोलें। 

03:12 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

03:07 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी चेतावनी

राहुल गांधी के बार-बार एक मुद्दे को दोहराने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा।

03:06 PM, 02-Feb-2026

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर की जा रही है।
 

03:03 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने उसी बयान को दोहरा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामा मचा था और सदन को 3 बजे तक स्थगति करना पड़ा था।

02:56 PM, 02-Feb-2026

राहुल गांधी देश से माफी मांगें- किरेन रिजिजू

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार एक ही गलती दोहराई है, सदन का नियम से चलना जरूरी है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है और वे देश से माफी मांगें।

02:08 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान मचे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अध्यक्ष महोदय आपने एक व्यवस्था दे दी कि नरवणे जी की किताब पर नहीं बोल सकते क्योंकि वो प्रकाशित नहीं हुई है। फिर उन्होंने एक मैगजीन का जिक्र नहीं किया जा सकता है। फिर उन्होंने इसके अलावे कैलाश रेजिमेंट टैंक कहा, इनको किसने बताया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि अध्यक्ष जी मेरा व्यवस्था का सवाल है कि विपक्ष के कई नियमों को भंग कर रहे हैं।

02:05 PM, 02-Feb-2026

राहुल गांधी को लोकसभा अध्यक्ष की चेतावनी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे सदन में नियमों के तहत बोलें, अगर वे नियमों और तथ्यों के साथ नहीं बोलेंगे तो वे दूसरे वक्ता को बोलने का मौका देंगे। 
 

01:59 PM, 02-Feb-2026

सदन नियमों से चलता है- किरेन रिजिजू

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है और नेता प्रतिपक्ष नियमों को नहीं मान रहे हैं। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन के गैर-सूचीबद्ध मुद्दे को उठाना जारी रखा और सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक पत्रिका के लेख से उद्धृत करने का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि 'हमें इस बात पर भी चर्चा करनी चाहिए कि लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले का पालन न करने वाले सदस्य के साथ क्या किया जाना चाहिए।'

01:41 PM, 02-Feb-2026

राहुल के बयान पर संसद में हंगामा जारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई। सदन में एक अप्रकाशित किताब की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं।
 
 

01:33 PM, 02-Feb-2026

पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब का जिक्र, हंगामा शुरू

राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया, जिसके बाद हंगामा हो गया। पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब के हवाले से  राहुल गांधी ने बयान दिया, जिसके बाद रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि बिना छपि पुस्तक का जिक्र नहीं किया जा सकता।   

01:30 PM, 02-Feb-2026

चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत चीन से की। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा में चीनी सेना दाखिल हो रही थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चीनी टैंक सीमा में दाखिल होने आ रहे थे।। उनके इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई।

01:25 PM, 02-Feb-2026

राहुल गांधी का संबोधन शुरू होते ही हंगामा

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। राहुल के भाषण शुरू करते हुए संसद में हंगामा हो गया। 

01:24 PM, 02-Feb-2026

दोपहर 2 बजे तक राज्यसभा स्थगित

दोपहर 2 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। इससे पहले सदन में प्रश्नकाल दो घंटे चला। सुबह सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी।

12:16 PM, 02-Feb-2026

बजट सत्र 2026: जल जीवन मिशन पर मंत्री का जवाब

मंत्री सीआर पाटिल ने तेलंगाना राज्य में जल जीवन मिशन की स्थिति के बारे में राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
 

12:12 PM, 02-Feb-2026

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पेश किया। इसके बाद अलग-अलग दलों के सांसद इस चर्चा में  हिस्सा ले रहे हैं। पोत-परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने सरकारी उपलब्धियों को गिनाने के अलावा बजटीय आवंटन पर प्रकाश डाला। 

12:03 PM, 02-Feb-2026

बजट सत्र 2026: बीमा कवरेज के सवालों पर जवाब 

वित्त राज्य मंत्री राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए बीमा कवरेज से संबंधित सवालों का जवाब दिया।

11:49 AM, 02-Feb-2026

Budget Session 2026: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में NCF के तहत प्रोजेक्ट्स के बारे में लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

11:34 AM, 02-Feb-2026

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज भाजपा की ओर से लगभग 4-5 वक्ता होंगे, क्योंकि कुल समय 18 घंटे निर्धारित है। इसके अनुसार हमारे पास तीन दिनों की चर्चा (राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव) है। प्रधानमंत्री 4 फरवरी की शाम को जवाब देंगे। इसे ध्यान में रखते हुए चूंकि एनडीए को लगभग 55% समय मिलेगा, मुझे लगता है कि आज 5-6 वक्ता होंगे। मुझे बताया गया है कि सरबानंद सोनोवाल द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने और तेजस्वी सूर्या द्वारा समर्थित किए जाने के बाद विपक्ष के विपक्ष (राहुल गांधी) बोलेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, 'विपक्ष बजट के सकारात्मक पहलुओं को देखने को तैयार नहीं है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। कांग्रेस और उसके लोगों का बजट के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण है और वे जनता को नकारात्मक संदेश देना चाहते हैं।'

11:32 AM, 02-Feb-2026

राजद सांसद मीसा भारती का बयान

राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, 'बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है। अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था। नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे।"

11:08 AM, 02-Feb-2026

राजद सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

राजद सांसदों ने संसद परिसर में बिहार से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

10:53 AM, 02-Feb-2026
केरल के सांसदों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI

केरल के विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे 'केरल विरोधी बजट' बताया।

10:51 AM, 02-Feb-2026

संजय जायसवाल की राहुल गांधी पर टिप्पणी

बजट 2026 पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'इन्हें पढ़ना नहीं आता। अगर आप राहुल गांधी से पूछेंगे कि नॉमिनल जीडीपी क्या है, तो वह हाथ खड़े कर देंगे। उन्हें यह भी नहीं पता कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) क्या होता है। यह बजट देश के भविष्य की नींव रखने के लिए है।'

10:46 AM, 02-Feb-2026

मणिकर्णिका घाट को लेकर चर्चा की मांग

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सदन में नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया है, जिसमें 'वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास के नाम पर हो रहे हेरिटेज के विनाश' पर चर्चा की मांग की गई है।

10:07 AM, 02-Feb-2026

जेफरी एपस्टीन फाइल पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए 'जेफरी एपस्टीन से जुड़े संचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित रूप से उल्लेख करने वाली गंभीर अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों पर तत्काल चर्चा' की मांग की।
 

10:02 AM, 02-Feb-2026

Parliament Budget Session: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी शुरू

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा की तरफ से चर्चा शुरू करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते हैं।

07:28 AM, 02-Feb-2026

Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; राहुल गांधी के बयान पर मचा हंगामा

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। संसद के बजट सत्र की शुरुआत के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इस अभिभाषण में उन्होंने सरकार के भावी एजेंडे के साथ-साथ मौजूदा नीतियों को भी रेखांकित किया था। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद स्पीकर ओम बिरला की अनुमति से सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे। सोनोवाल के धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के बाद लोकसभा में सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की तरफ से भी सांसद इस चर्चा में भाग लेंगे। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया है। लोकसभा में सोमवार की कार्यवाही से जुड़ी सूचना के मुताबिक कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या सोनोवाल के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में जवाब देंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें