फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Budget Session: लोकसभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; सोनिया गांधी ने उठाई जनगणना की मांग

Mon, 10 Feb 2025 08:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Budget Session Live Updates News in Hindi: संसद का बजट सत्र जारी है। अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है। शुक्रवार को भी इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। महाकुंभ में भगदड़ का मुद्दा भी संसद के बजट सत्र में गरमाया हुआ है। संसद के बजट सत्र से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 10-Feb-2025

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 11 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

07:48 PM, 10-Feb-2025

उपराष्ट्रपति के पैनल में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई शामिल
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि सभापति की मदद के लिए कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और एआईएडीएमके के थंबीदुरई को अन्य सदस्यों के अलावा उपराष्ट्रपति के पैनल में शामिल किया गया है। धनखड़ ने कहा कि मैंने पिछले पैनल के अलावा अध्यक्ष की मदद के लिए उपाध्यक्षों के पैनल में राजीव शुक्ला और एम थंबीदुरई के नाम शामिल किए हैं।

07:31 PM, 10-Feb-2025

संसद की कार्यवाही को आठ बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दोनों सदनों में केंद्रीय बजट पर चर्चा जारी है। 

विज्ञापन
02:15 PM, 10-Feb-2025

संसद की कार्यवाही जारी

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। 

02:15 PM, 10-Feb-2025

क्रेडिट गारंटी फंड योजना से 6.78 लाख छात्रों को मिला फायदा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को संसद में बताया कि क्रेडिट गारंटी फंड योजना से साल 2024 में 6.78 लाख छात्रों को फायदा मिला। इस दौरान योजना के तहत 3019 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार बिना किसी गारंटी के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराती है। प्रधान ने कहा कि पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत भी केंद्र सरकार होनहार छात्रों को आर्थिक मदद दे रही है। 
 

विज्ञापन
01:11 PM, 10-Feb-2025

दोपहर दो बजे तक संसद की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके चलते संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

12:25 PM, 10-Feb-2025

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने राज्यसभा में उठाई जनगणना की मांग

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्यसभा में जनगणना कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में 14 करोड़ लोग जरूरतमंद होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा कानून के फायदों से वंचित हैं। 

12:22 PM, 10-Feb-2025

दिल्ली चुनाव में जीत पर लोकसभा में लगे नारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसदों ने आज लोकसभा में नारेबाजी की और मोदी-मोदी के नारे लगाए। शनिवार को घोषित किए गए दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा को 27 साल बाद बहुमत मिला है। 

11:40 AM, 10-Feb-2025

गोल्ड की नीलामी को लेकर पूछा गया सवाल

डीएमके सांसद कनिमोझी ने पूछा कि क्या सरकार बड़े पैमाने पर सोने की नीलामी को रोकने के लिए कोई उपाय कर रही है, हाल ही में एनबीएफसी द्वारा इस तरह की नीलामी की गई हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि ऋण वितरण की सीमा 20,000 रुपये क्यों रखी गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सितंबर 2024 में आरबीआई ने सभी संगठनों को अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो पर नज़र रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि बैंक खाताधारकों को कई बार नोटिस दिए जाते हैं और फिर नीलामी की जाती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नीलामी भी सख्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की जाती है। 

11:20 AM, 10-Feb-2025

आईटीआई के बजट आवंटन पर सवाल

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. मल्लू रवि ने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना में आईटीआई और पॉलीटेक्नीक कॉलेजों के लिए बजट में कितना फंड आवंटित किया है। इसका जवाब देते हुए कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कौशल विकास के लिए सरकार का आईटीआई कॉलेजों पर पूरा फोकस है। 

11:02 AM, 10-Feb-2025

संसद की कार्यवाही शुरू

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है, जिसमें सरकार के मंत्री सांसदों के सवालों के जवाब दे रहे हैं। प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्ष ने हंगामा किया और नारेबाजी की। 

10:28 AM, 10-Feb-2025

आप सांसद संदीप पाठक ने राज्यसभा में दिया नोटिस

आप सांसद संदीप पाठक ने पंजाब में सीमा पर ड्रोन के जरिए होने वाली हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्य काल नोटिस दिया है। 
 

09:58 AM, 10-Feb-2025

इस हफ्ते संसद में पेश किया जा सकता है नया आयकर विधेयक

नए आयकर विधेयक को शुक्रवार को ही कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और अब इसके इस हफ्ते की शुरुआत में ही संसद में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में नया आयकर विधेयक लाने की बात कही थी। आयकर प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है। माना जा रहा है कि नए विधेयक के बाद आयकर संबंधी विवाद कम होंगे और आयकर भुगतान की प्रक्रिया को भी आसान किया जाएगा। 

09:15 AM, 10-Feb-2025

Parliament Budget Session: लोकसभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; सोनिया गांधी ने उठाई जनगणना की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की गई है। वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की गई है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें