04:04 PM, 30-Mar-2022
लोकसभा में कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) बिल को मंजूरी
लोकसभा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरीज (संशोधन) बिल को मंजूरी दी। एक बार संशोधन लागू होने के बाद, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के पीठासीन अधिकारी एक गैर-चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) होंगे। इसी तरह, कॉस्ट एकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के संस्थानों की अनुशासनात्मक समितियों की अध्यक्षता भी ऐसे व्यक्तियों द्वारा की जाएगी जो कॉस्ट एकाउंटेंट और कंपनी सचिव नहीं हैं।