फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Meet LIVE: विपक्षी दलों की डिनर मीटिंग, कल बैठक का मुख्य चरण; खरगे ने कही यह बात

Mon, 17 Jul 2023 11:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता आज से बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय एकता बैठक में शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर माथापच्ची करेंगे। दिल्ली पर अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी की मांग पर कांग्रेस की सहमति के बाद इस बैठक में 26 पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले महीने 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर 17 पार्टियां ही विपक्षी बैठक में शामिल हुईं थीं। इस बीच राकांपा अध्यक्ष शरद पवार विपक्ष की इस बैठक में आज शामिल नहीं होंगे। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, पवार और सुप्रिया सुले 18 जुलाई को बेंगलुरु जाएंगे।
विज्ञापन
Opposition Meet - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:21 PM, 17-Jul-2023

मल्लिकार्जुन खरगे ने कही यह बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।


 

10:15 PM, 17-Jul-2023

रात्रिभोज बैठक संपन्न हुई

बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की रात्रिभोज बैठक संपन्न हुई। विपक्षी नेता बैठक स्थल से रवाना हुए।

08:06 PM, 17-Jul-2023

भाजपा के पतन की शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है: सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अगले साल लोकसभा चुनाव जीतेगा। भाजपा के पतन की शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है। भाजपा यहां मई में विधानसभा चुनाव हार गई थी। सिद्धारमैया ने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार जाएगी, क्योंकि पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
07:51 PM, 17-Jul-2023

अठावले ने विपक्ष को चुनौती दी

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 350 से अधिक सीटें जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का भरोसा जताया। उन्होंने सोमवार को विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए एक नाम घोषित करने की चुनौती दी।

07:50 PM, 17-Jul-2023

विपक्षी दलों का मंथन, ‘हम एक हैं’ का संदेश दिया

विपक्ष की 26 पार्टियों के शीर्ष नेताओं की बैठक की शुरुआत से पहले पोस्टरों के माध्यम से ‘हम एक हैं’ (यूनाइटेड वी स्टैंड) का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस नारे के पोस्टरों से बेंगलुरु की सड़कें पटी पड़ी हैं। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेता इस बैठक में शामिल हैं।

विज्ञापन
07:00 PM, 17-Jul-2023

विपक्ष की डिनर मीटिंग शुरू

बेंगलुरु में विपक्ष की डिनर मीटिंग शुरू हो गई है। यहां एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन, भगवंत मान और लालू प्रसाद यादव मौजूद हैं।
 

06:40 PM, 17-Jul-2023

नीतीश-तेजस्वी बेंगलुरु पहुंचे

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेंगलुरु में विपक्ष की रात्रिभोज बैठक स्थल पर पहुंचे।

06:35 PM, 17-Jul-2023

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगलुरु पहुंचे

बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगलुरु पहुंचे।

06:30 PM, 17-Jul-2023

केजरीवाल बेंगलुरु पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सांसद संजय सिंह बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे।

04:09 PM, 17-Jul-2023

ममता बनर्जी दो दिवसीय संयुक्त विपक्ष बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचीं

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी दो दिवसीय संयुक्त विपक्ष बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचे। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया।
 

04:09 PM, 17-Jul-2023

विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। मुझे खुशी है कि पटना के बाद बेंगलुरु में बैठक होने जा रही है और भाजपा को 2/3 जनता हराने जा रही है। मुझे उम्मीद है कि देश की जनता इस बार भाजपा को बुरी तरह हराकर भेजेगी।

04:07 PM, 17-Jul-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था खराब कर दी है: कर्नाटक सीएम

संयुक्त विपक्ष की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी बेंगलुरु पहुंचे। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था खराब कर दी है। अगर UPA का गठबंधन है तो NDA का गठबंधन भी है। NDA में भी कई पार्टियां हैं। ऐसे ही समान विचारधारा वाले दल एकसाथ आ रहे हैं।

04:06 PM, 17-Jul-2023

लालू, नीतीश और तेजस्वी बिहार रवाना

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना हवाईअड्डे पर पहुंचे।

03:18 PM, 17-Jul-2023

सोनिया गांधी-खरगे बेंगलुरु पहुंचे

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संयुक्त विपक्ष की बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचे। विपक्ष की बैठक में कुल 26 समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल भी शामिल होंगे।

03:00 PM, 17-Jul-2023

लालू-तेजस्वी बिहार से कर्नाटक रवाना

बिहार: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना हवाईअड्डे पर पहुंचे।

02:42 PM, 17-Jul-2023

बेंगलुरु के लिए निकले दिल्ली सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली हवाईअड्डे से रवाना हुए। वे बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट जा रहे हैं।

02:24 PM, 17-Jul-2023

लेफ्ट नेता येचुरी ने कही ये बात

विपक्षी दल की बैठक पर सीपीआई-एम के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि देश का धर्मनिरपेक्ष, जनतंत्र और गणराज्य चरित्र है तो इस चरित्र को बरकरार करना जरूरी है और आज इस चरित्र पर मोदी सरकार के चलते हमला हो रहा है तो इससे बचने के लिए मोदी सरकार या बीजेपी को हटाना होगा। ये मुद्दा बैठक में महत्वपूर्ण होगा।

02:00 PM, 17-Jul-2023

2024 चुनावों को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बात

विपक्ष की बैठक पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का 2024 तक कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जनता के सामने जब एक ठोस एजेंडा लेकर बात न की जाए तब तक कहां से कोई विकल्प दिखेगा।

01:46 PM, 17-Jul-2023

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस की ओर से स्थिति साफ की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आने के फैसले पर कहा कि इन दोनों चीजों (विपक्ष की बैठक और दिल्ली अध्यादेश) का कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संघीय ढांचें की रक्षा में खड़ी रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा भाजपा द्वारा राज्यपाल और उपराज्यपाल के दूरुपयोग का विरोध करती आई है। उन्होंने कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है। हमारा संदेश देश की जनता को है कि आप चिंतित ना हो, आपके मुद्दे उठाने के लिए हम एकत्रित हो रहे हैं। सभी लोग अपने-अपने स्वार्थ को अलग कर आ रहे हैं ताकि लोगों की समस्याओं का निदान हो सके। 9 साल में लोग त्रस्त हो गए हैं। 

01:25 PM, 17-Jul-2023

इस गठबंधन में न तो 'बंधन' और न ही यह 'महा': बोम्मई

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि विपक्षी नेता इसे महागठबंधन बोल रहे हैं लेकिन इस महागठबंधन न कोई बंधन है न ही महा है। वे मोदी को नीचा दिखाना चाहते हैं लेकिन ये असंभव है क्योंकि आम जनता, गरीब लोग, किसान, महिलाओं को योजनाएं याद हैं जो उन तक पहुंच रहे हैं जिसका लाभ उन्हें हर महीने मिल रहा है।

01:10 PM, 17-Jul-2023

विपक्ष की बैठक पर आदित्य ठाकरे का बयान

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि वे अपने पिता उद्धव ठाकरे के साथ बेंगलुरु जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश हित, जनतंत्र और लोकतंत्र के लिए काम करना चाहती है वो सारी पार्टियां वहां बैठक में शामिल होने के लिए आ रही है।

12:55 PM, 17-Jul-2023

बसवराज बोम्मई ने विपक्षी एकता पर साधा निशाना

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विपक्षी बैठक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे इसे महागठबंधन बोल रहे हैं लेकिन इस महागठबंधन न कोई बंधन है न ही महा है। वे मोदी को नीचा दिखाना चाहते हैं लेकिन ये असंभव है क्योंकि आम जनता, गरीब लोग, किसान, महिलाओं को योजनाएं याद हैं जो उन तक पहुंच रहे हैं जिसका लाभ उन्हें हर महीने मिल रहा है।

12:35 PM, 17-Jul-2023

एनडीए की बैठक से कुछ नहीं होगा: तेजप्रताप यादव

बेंगलुरु में विपक्ष और NDA की बैठक को लेकर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "2024 की पूरी तैयारी है। बैठक की शुरूआत बिहार की मिट्टी से हुई है, इसका मतलब ये है कि महागठबंधन की बैठक सफल रहेगी...NDA के बैठक बुलाने से कुछ नहीं होता है। देश की जनता ने देख लिया है कि किस तरह से इन लोगों ने धोखधड़ी करने का काम किया है।"

12:15 PM, 17-Jul-2023

एनडीए की बैठक को लेकर खरगे का पीएम मोदी पर निशाना

NDA गठबंधन को लेकर बुलाई गई भाजपा की बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मुझे ताज्जुब है कि मोदी जी ने राज्यसभा में कहा था कि मैं सभी विपक्षियों पर अकेला भारी हूं। अगर वो सभी विपक्षियों पर अकेले भारी हैं तो वो 30 पार्टियों को क्यों एकत्रित कर रहे हैं। इसके साथ वो लोग उन 30 पार्टियों का नाम तो बताएं। हमारे साथ जो लोग हैं, वो हमेशा हमारे साथ रहे हैं। हमने संसद और संसद के बाहर भी मिलकर काम किया है। हम जो कर रहे हैं, उसे देखकर वो घबरा गए हैं।"

12:01 PM, 17-Jul-2023

कर्नाटक के सीएम कर रहे बैठक की मेजबानी

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने विपक्ष की बैठक से पहले कहा कि देश की सभी विपक्षी पार्टी आज एक साथ एक नई शुरुआत के लिए एक मंच पर इकट्ठा हुई है। यह देश के कल को बनाने के क्रम में एक और क़दम है। मैं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस बैठक की मेजबानी करेंगे। आप सबका यहां आने के लिए बेहद शुक्रिया।

11:57 AM, 17-Jul-2023

आज बेंगलुरु हीं पहुंचेंगे कई नेता

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि कुछ नेता आज नहीं आ रहे हैं कल आएंगे और यह बैठक कल सुबह होने वाली है। 11 बजे बैठक शुरु होगी और शाम 4 बजे सभी पार्टियों के नेता देश को संबोधित करेंगे। लेकिन हमारी पटना के बैठक के बाद अचानक प्रधानमंत्री को NDA का ख्याल आया। NDA में एक नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है।

11:36 AM, 17-Jul-2023

आप सांसद बोले- विपक्षी कुनबे से भाजपा में डर

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने विपक्षी एकता को लेकर बैठक पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "ये जो कुनबा (परिवार) बना है उसे देखकर आज बीजेपी को नींद नहीं आ रही है। बीजेपी डरी हुई और कल की जो गतिविधियां है वो साफ कर रही हैं कि मोदी जी 2024 में वापस नहीं रहे हैं क्योंकि देश के लोगों ने मन बना लिया है।"

11:19 AM, 17-Jul-2023

आज विपक्षी पार्टियों के नेता साथ डिनर करेंगे

विपक्षी पार्टियों की बैठक पर कांग्रेस सांसद और कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी पार्टियों की दूसरी बैठक है। 23 जून को हमने पहली बैठक पटना में की थी यह दूसरी बैठक उसी की आगे कड़ी है। बैठक में 26 राजनीतिक पार्टी शामिल होंगी। कल 11 बजे बैठक शुरू होगी। उससे पहले आज रात में विपक्षी पार्टियों के लिए एक साथ डिनर का आयोजन है।

11:04 AM, 17-Jul-2023

कांग्रेस नेता बोले- राहुल गांधी के खिलाफ असंसदीय भाषा बीआरएस का अहंकार

तेलंगाना कांग्रेस नेता मधु गौड़ याशकी ने बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक से पहले भारतीय राष्ट्र समिति के नेता केसीआर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ केटी रामा राव की अहंकारी और असंसदीय भाषा बिल्कुल आपत्तिजनक है और ये बीआरएस नेता के अहंकार को दर्शाती है। पिछले 9 साल से बीआरएस ने तेलंगाना को लूटा है। तेलंगाना एक मंत्री होने और एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करना यह अस्वीकार्य और निंदनीय है।

10:58 AM, 17-Jul-2023

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज नहीं, लेकिन कल बैठक में शामिल होंगे।

10:43 AM, 17-Jul-2023

भाजपा को विपक्ष की एकता से डर: प्रियांक खरगे

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक शुरू होने से पहले कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा है कि हम सभी एक निश्चित विचारधारा के साथ एक साथ आए हैं और हम भारत और संविधान के विचार को संरक्षित करने के लिए एक साथ आए हैं। अगर बीजेपी को हमारी एकता से दिक्कत है तो इसका मतलब है कि उन्हें डर है कि वे सत्ता से बाहर हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि बीजेपी और पीएम मोदी का जादू कैसे कम हो रहा है। उनकी नीतियां भारत को नुकसान पहुंचा रही हैं।

10:21 AM, 17-Jul-2023

संजय राउत बोले- तानाशाही के खिलाफ है विपक्ष की यह बैठक

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा है कि यह बैठक विपक्ष की बैठक नहीं बल्कि इस देश में जो तानाशाही चल रही है उसके खिलाफ जो लोग देश को आगे लेकर जाना चाहते हैं ऐसे प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक है। बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा, जो फ्रंट बनेगा उसका नाम क्या होगा उस पर चर्चा होगी। पवार साहब आज नहीं आएंगे लेकिन कल सुबह वे बैठक में शामिल होंगे।

10:00 AM, 17-Jul-2023

कुमारस्वामी बोले- विपक्ष ने हमें कभी अपना हिस्सा नहीं माना

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने कभी भी जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं माना, इसलिए जेडीएस के किसी भी महागठबंधन की पार्टी होने का कोई सवाल ही नहीं है। बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर एचडी कुमारस्वामी ने आगे कहा: "एनडीए ने हमारी पार्टी को किसी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है।"

09:38 AM, 17-Jul-2023

18 जुलाई को विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे शरद पवार

राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने ट्वीट में बताया है कि शरद पवार और सुप्रिया सुले 18 जुलाई, मंगलवार को विपक्ष की बैठक के लिए बेंगलुरु जाएंगे। 

09:16 AM, 17-Jul-2023

विपक्षी एकता पर बोले सपा नेता- दिशा बदलेगी

विपक्षी एकता के लिए बेंगलुरु में होने वाली बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। इस बीच पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि इस बैठक से 2024 की दिशा बदलेगी।

08:54 AM, 17-Jul-2023

बैठक के लिए बेंगलुरु नहीं जाएंगे शरद पवार

राकांपा प्रमुख शरद पवार बेंगलुरु में आज होने वाली बैठक का हिस्सा नहीं होंगे। अभी इसके पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले विपक्षी एकता के लिए हो रही बैठक का हिस्सा होंगी। 

08:36 AM, 17-Jul-2023

विपक्षी एकता के पोस्टरों से पटा बेंगलुरु

विपक्ष की दूसरी संयुक्त बैठक आज बेंगलुरु में होगी। कार्यक्रम स्थल पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं के पोस्टर लगाए गए।

08:14 AM, 17-Jul-2023

कई मुख्यमंत्रियों समेत शीर्ष नेता होंगे शामिल

इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बंगाल की ममता बनर्जी, बिहार के नीतीश कुमार, तमिलनाडु के एमके स्टालिन, झारखंड के हेमंत सोरेन, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भगवंत मान के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बैठक में होंगे।

07:55 AM, 17-Jul-2023

Opposition Meet LIVE: विपक्षी दलों की डिनर मीटिंग, कल बैठक का मुख्य चरण; खरगे ने कही यह बात

देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता सोमवार से बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय एकता बैठक में शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर माथापच्ची करेंगे। विपक्ष के सूत्र आम आदमी पार्टी की मांग पर कांग्रेस की सहमति के बाद इस बैठक में 26 पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद जता रहे हैं। पिछले महीने 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर 15 पार्टियां ही विपक्षी बैठक में शामिल हुईं थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें