11:40 AM, 17-Jan-2022
दिल्ली में कम हो रहे मामले: सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में आज लगभग 14,000-15,000 मामले दर्ज किए जाएंगे, जो कि पिछले दिनों की तुलना में बहुत कम है। जैन ने कहा कि दिल्ली में लगभग 2.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। पहली खुराक के साथ 100% पात्र आबादी, दूसरी खुराक के साथ 80%, और 1.28 लाख लोगों को एहतियाती खुराक मिली।
दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये राजनीतिक बातें हैं, मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं। दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।