01:46 PM, 29-Jan-2022
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा कोरोना पॉजिटिव
Kalraj Mishra Corona Positive: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राजभवन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। राजभवन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज अपना कोविड टेस्ट करवाया। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह स्वस्थ हैं तथा उन्हें कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने अपील की है कि उनके संपर्क में आए सभी जन अपने आप को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।