फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Live: गुजरात में 13 और केरल में आठ नए ओमिक्रॉन संक्रमित, महाराष्ट्र में आंकड़ा 100 के पार

Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्यों ने कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 
विज्ञापन
बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:39 PM, 24-Dec-2021

महाराष्ट्र: नवोदय विद्यालय में 19 छात्र कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने बताया कि तकली ढोकेश्वर में जवाहर नवोदय विद्यालय के 19 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

10:55 PM, 24-Dec-2021

सरोजिनी नगर मार्केट पर बड़ा फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजिनी नगर मार्केट में दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को 25 दिसंबर और 26 दिसंबर के दिन ऑड-ईवन संचालन का पालन करना होगा। दिल्ली सरकार ने इस बात की जानकारी दी है।

09:39 PM, 24-Dec-2021

केरल में आठ नए केस आए

केरल में शुक्रवार को आठ और लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई। इसी के साथ राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के मरीजों की संख्या 37 हो गई है। राज्य में पहले ओमिक्रॉन के पहले मामले को छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
09:23 PM, 24-Dec-2021

बंगाल में भी ओमिक्रॉन का एक केस

पश्चिम बंगाल में भी आयरलैंड से लौटा 27 साल का युवक ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है।

08:18 PM, 24-Dec-2021

गुजरात में 13 नए ओमिक्रॉन संक्रमित आए

गुजरात में शुक्रवार को 98 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुईं। साथ ही राज्य में 13 नए ओमिक्रॉन मामले भी सामने आए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, यहां कोरोना के नए वैरिएंट के अब तक कुल 43 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
08:08 PM, 24-Dec-2021

बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 20 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में सोमवार को 1,410 नए मामले सामने आए। इस दौरान 12 मौतें हुईं और 868 लोग ठीक हुए। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 8,426 है। राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 20 नए मामले सामने आए हैं। यहां मामलों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 54 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

08:06 PM, 24-Dec-2021

बीएमसी ने जारी की नई गाइडलाइन

दुबई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7 दिन के होम क्वारंटीन रहना होगा। सातवें दिन उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। बीएमसी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
 

07:17 PM, 24-Dec-2021

गुजरात में नाइट कर्फ्यू

वर्तमान में कोरोना स्थिति को देखते हुए 25 दिसंबर से अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

04:20 PM, 24-Dec-2021

ओडिशा: नए साल के जश्न पर प्रतिबंध

ओडिशा में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सख्तियां बढ़ा दी गई हैं। इसके मुताबिक, अधिकतम 50 लोग कोविड प्रोटोकॉल और जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, स्थानीय अधिकारियों द्वारा इसकी अनुमति देते समय लगाई गई शर्तों का सख्ती से पालन करते हुए क्रिसमस मास में शामिल हो सकते हैं। होटल, क्लब, पार्क में नए साल का जश्न पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी दी है।

03:04 PM, 24-Dec-2021

दिल्ली में 100% पात्र लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक 

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक 100 प्रतिशत पात्र लोगों को लग गई है। इसकी जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 148.33 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 

01:53 PM, 24-Dec-2021

भीड़ देखकर हाईकोर्ट नाराज

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर दी है। इस बीच दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में भीड़ प्रबंधन को देखकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है। हाईकोर्ट ने एसएचओ को आज ही सुनवाई के लिए तलब किया है। 

01:26 PM, 24-Dec-2021

राज्यों को मिलीं 147.72 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने तेजी से राज्यों को कारोना वैक्सीन की खुराक भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 147.72 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों के पास अभी17.97 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। 
 

11:34 AM, 24-Dec-2021

आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के दो नए मामले

आंध्र प्रदेश में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। यहां शुक्रवार को दो नए मामलों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि अब राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। 
 

11:20 AM, 24-Dec-2021

उत्तर प्रदेश में कल से नाइट कर्फ्यू

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए योगी सरकार ने कल से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। हर दिन रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है। 

11:01 AM, 24-Dec-2021

राजस्थान: ऊंट पर बैठकर वैक्सीन लगाने पहुंची स्वास्थ्य कर्मी

केंद्र सरकार की ओर से कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान के तहत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ऊंट पर बैठकर गांव तक पहुंची और लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई। राजस्थान के बाड़मेर जिले से सामने आई इस तस्वीर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने साझा किया है।  

09:57 AM, 24-Dec-2021

24 घंटे में सामने आए 6,650 नए मामले

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 6,650 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 374 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान भी गंवा दी। 

09:38 AM, 24-Dec-2021

दिल्ली: नियमों का उल्लंघन करने पर महरौली में रेस्टोरेंट सील 

दिक्षिणी दिल्ली के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देश का पालन न करने पर महरौली में एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। इस रेस्टोरेंट में मानक से ज्यादा भीड़ मौजूद थी। डीडीएमए के दिशानिर्देशों के अनुसार क्रिसमस और नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और भीड़ इकट्ठा करने पर मनाही है।  

09:17 AM, 24-Dec-2021

66 करोड़ 98 लाख लोगों की हुई सैंपलिंग 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 23 दिसंबर तक 66,98,09,816 लोगों की कोरोना सैंपलिंग की गई। वहीं 23 दिसंबर(गुरुवार) को 11,65, 887 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। 

08:14 AM, 24-Dec-2021

2022 के मध्य तक सभी देशों में 70% वैक्सीन उपलब्धता

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 2022 के मध्य तक दुनिया के सभी देशों में 70 वैक्सीन की उपलब्धता होगी। इसके लिए सभी देश वैक्सीन सप्लाई को बढ़ाने के लिए कोवैक्स के साथ तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। 

08:03 AM, 24-Dec-2021

देश में ओमिक्रॉन के मामले 300 पार

देश में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को रिकॉर्ड 84 नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 300 के पार जा चुकी है। सबसे ज्यादा संक्रमित तमिलनाडु में सामने आए। यहां 33 नए मामलों की पुष्टि हुई। वहीं महाराष्ट्र में 23, कर्नाटक में 12 और दिल्ली व गुजरात में सात-सात मामले सामने आए। ओडिशा में दो नए मामले मिले। इसके बाद देश में अब कुल संक्रमित 341 हो गए हैं। 

07:49 AM, 24-Dec-2021

Omicron Live: गुजरात में 13 और केरल में आठ नए ओमिक्रॉन संक्रमित, महाराष्ट्र में आंकड़ा 100 के पार

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच नए साल और क्रिसमस के जश्न का रंग फीका पड़ सकता है। बढ़ते संक्रमण ने राज्य में हालात चिंताजनक बना दिए हैं। ऐसे में राज्य सरकार आज नए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर से क्रिसमस और नए साल पर होने वाले जश्न पर रोक के साथ ही कई अन्य तरह की पाबंदियों का सामना भी जनता को करना पड़े। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें