फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Live: मणिपुर में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया, महाराष्ट्र में 26, गुजरात में 24 और तेलंगाना में 12 नए मामले

Mon, 27 Dec 2021 10:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

LIVE Omicron Virus Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Variant Mumbai, Delhi, Rajasthan Night Curfew Lockdown Hindi News Updates: देश में कोरोना के नए वैरिएंट का प्रसार तेजी से होने लगा है। यह अब तक 19 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 670 हो गई है। दिल्ली में अब 142 मामले हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र 167 संक्रमितों के साथ टॉप पर बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात(73), तेलंगाना(55), केरल (57), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(46), हरियाणा(12), मध्यप्रदेश(9),ओडिशा(8), आंध्र प्रदेश(6), प. बंगाल(6), जम्मू-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2), गोवा(1) चंडीगढ़(3), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (4), हिमाचल(1) और मणिपुर (1) में भी ओमिक्रॉन के केस हैं। कोरोना के संक्रमण दर में भी 0.5 फीसदी की गंभीर बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
 
विज्ञापन
गोवा में ओमिक्रॉन का पहला मामला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:10 PM, 27-Dec-2021

गुजरात में 24 नए मामले सामने आए थे

गुजरात में सोमवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 73 हो गई है। राज्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद शहर में 13 नए मामले सामने आए। इनमें से नौ अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर के आए थे। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गांधीनगर शहर में दर्ज किए गए सभी चार मामलों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास था, जबकि राजकोट शहर में पाए गए तीन लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं था। अमरेली, आणंद, भरूच और वडोदरा जिलों में एक-एक मामला सामने आया है।

08:38 PM, 27-Dec-2021

उत्तराखंड में अब तक चार केस

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़कर चार हो गए हैं।

08:33 PM, 27-Dec-2021

तेलंगाना में 12 नए ओमिक्रॉन संक्रमित

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 12 नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं। यहां अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 55 तक पहुंच गई है, जिसमें 10 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन
08:31 PM, 27-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 26 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 26 नए मामले सामने आए हैं। राज्य अब तक कुल 167 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

07:21 PM, 27-Dec-2021

हरियाणा में ओमिक्रॉन के दो नए मामले

हरियाणा में ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 12 लोग कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
06:56 PM, 27-Dec-2021

मणिपुर में ओमिक्रॉन की एंट्री

ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी जारी है। सोमवार को गोवा के बाद मणिपुर में भी कोरोना के नए वैरिएंट का मामला सामने आया। मणिपुर में 48 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया की संक्रमित इंफाल पश्चिम का रहने वाला है वो हाल ही में तंजानिया गया था।

03:14 PM, 27-Dec-2021

राजस्थान में ओमिक्रॉन के आज तीन मामले सामने आए

राजस्थान में ओमिक्रॉन के आज तीन मामले सामने आए हैं। जिनमें जयपुर में दो और उदयपुर में एक का पता चला है। राज्य में अब तक कुल 46 ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं।
 

03:08 PM, 27-Dec-2021

गोवा में ओमिक्रॉन का पहला मामला 

गोवा में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। यहां आठ वर्षीय लड़के में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह लड़का कुछ दिन पहले ब्रिटेन से लौटा था।

02:22 PM, 27-Dec-2021

एमआईटी पुणे के 13 छात्र कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के कोथरुड स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के कई छात्रों को कोरोना हो गया है।

01:01 PM, 27-Dec-2021

31 जनवरी तक केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करें सभी राज्य: गृह मंत्रालय

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख 31 जनवरी तक केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर कोरोना और नए वैरिएंट से निपटने के लिए कमर कस लें। 

12:21 PM, 27-Dec-2021

बूस्टर डोज और बच्चों की वैक्सीन पर मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बूस्टर डोज और बच्चों के लिए वैक्सीन देने की व्यवस्था जैसी ही केंद्र सरकार द्वारा शुरू होगी, वैसे ही हम इसपर काम करना शुरू कर देंगे। दिल्ली के स्कूलों में भी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाएगी। 

10:00 AM, 27-Dec-2021

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,531 मामले

Omicron Cases india: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6531 मामले सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हुई है। जबकि इस दौरान 7,141 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि देश में कुल सक्रिय मामले 75,841 बच गए हैं।

09:49 AM, 27-Dec-2021

142 'ओमिक्रॉन' मामले के साथ दिल्ली पहुंचा टॉप पर

Omicron in delhi: ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में दिल्ली ने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है जबकि महाराष्ट्र में अब 141 मामले हैं। देश में अब कुल 598 मरीज हो गए हैं। खतरा को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने आज रात से राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

07:28 AM, 27-Dec-2021

Omicron Live: मणिपुर में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया, महाराष्ट्र में 26, गुजरात में 24 और तेलंगाना में 12 नए मामले

देश में कोरोना के नए वैरिएंट का प्रसार तेजी से होने लगा है। यह अब तक 19 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 598 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक जहां 141 केस हैं वहीं दिल्ली 79 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात(49), तेलंगाना(44), केरल (57), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), हरियाणा(10), मध्यप्रदेश(9),ओडिशा(8), आंध्र प्रदेश(6), प. बंगाल(6), जम्मू-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(3), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1), हिमाचल(1) में भी ओमिक्रॉन के केस हैं। कोरोना के संक्रमण दर में भी 0.5 फीसदी की गंभीर बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें