फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Live: महाराष्ट्र में 23, कर्नाटक में 12 और गुजरात में सात नए ओमक्रॉन संक्रमित, देश में कुल 327 केस आ चुके

Thu, 23 Dec 2021 10:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 Omicron Variant Cases Today in India Live: देश में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बाबत जहां स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है वहीं आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक की। उम्मीद जताई जा रही है कि  दिल्ली के लिए वे नए दिशानिर्देश जारी करेंगे। इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब देश में 327 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 88, दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 31 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 30 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (29), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 23-Dec-2021

कोरोना वैक्सीन की 140.24 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन की खुराकों का आंकड़ा गुरुवार को 140.24 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक टीके की 51 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देर रात तक दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट मिलने के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

10:32 PM, 23-Dec-2021

ब्रिटेन में क्रिसमस से पहले नई पाबंदियां लगाने से इनकार

ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह क्रिसमस तक कोविड-19 से जुड़ी नई पाबंदियां नहीं लगाएगी और ओमीक्रॉन स्वरूप की गंभीरता पर शुरूआती अध्ययनों को उत्साहजनक बताया। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रॉन से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने की कम संभावना है, जो कि एक उत्साजनक खबर है। उन्होंने कहा कि अब तक यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि यह खतरा कितना घटा है।

10:30 PM, 23-Dec-2021

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद कोरोना संक्रमित

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को कहा कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के लक्षण हल्के हैं और वह घर में पृथक-वास में हैं। मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद (59) कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक के साथ बूस्टर खुराक भी ले चुके हैं।

विज्ञापन
08:15 PM, 23-Dec-2021

गुजरात में सात नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि

गुजरात में सात नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 30 हो गए हैं। इनमें से 25 का फिलहाल इलाज चल रहा है।

08:07 PM, 23-Dec-2021

महाराष्ट्र में 23 और मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1,179 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 615 लोग ठीक हुए और 17 मौतें दर्ज़ की गई। वहीं, गुरुवार को 23 और मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल 88 मरीज पाए गए हैं।

विज्ञापन
04:10 PM, 23-Dec-2021

केरल में पांच नए मामलों की पुष्टि

केरल में भी गुरुवार को पांच नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें चार कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एर्नाकुलम और एक बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आए थे। सभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

04:07 PM, 23-Dec-2021

कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 12 नए मामले

कर्नाटक में गुरुवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 31 हो गए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने इसकी जानकारी दी।

03:10 PM, 23-Dec-2021

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से अब तक 14 लोगों की मौत

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के इस नए वैरिएंट से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

02:38 PM, 23-Dec-2021

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केरल हाईकोर्ट ने दी ऑनलाइन विवाह की अनुमति

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वकील जोड़े की गुहार पर केरल हाईकोर्ट ने ऑनलाइन विवाह की अनुमति दे दी। वकील जोड़े ने कहा कि ओमिक्रॉन के खतरे के कारण शादी कार्यक्रम में व्यवधान पहुंच सकता है।

02:17 PM, 23-Dec-2021

तेलंगाना के गांव में ओमिक्रॉन से दहशत

Omicron in Telangana: तेलंगाना में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले के गुडेम गांव के लोगों ने गांव में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। ग्रामीणों द्वारा यह फैसला तब लिया गया जब  को पता चला कि खाड़ी का एक व्यक्ति हाल ही में राजन्ना सिरिसिला जिले के मुस्ताबाद क्षेत्र के गुडेम गांव लौटा है और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

12:09 PM, 23-Dec-2021

60 फीसदी वयस्क आबादी का संपूर्ण टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 60 फीसदी वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगा दिया गया है।
 

10:18 AM, 23-Dec-2021

तमिलनाडु में 'ओमिक्रॉन' विस्फोट

Omicron in Tamilnadu: तमिलनाडु में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि बुधवार तक तमिलनाडु में केवल एक मामला था लेकिम एक दिन में अचानक मामले बढ़ गए। जिससे देश में इस नए वैरिएंट से  कुल संक्रमितों की संख्या 280 हो गई। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57,  तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

09:54 AM, 23-Dec-2021

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7495 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़े के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7495 नए मामले सामने आए हैं और 434 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 6,960 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे के अंदर देश में 6,317 नए कोरोना मरीज सामने आए थे और 318 लोगों की मौत हुई थी।

09:04 AM, 23-Dec-2021

देश के दो बड़े स्कूलों में कोरोना विस्फोट

पश्चिम बंगाल के नदिया में नवोदय स्कूल में 29 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी आवासीय स्कूल के नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र है। वहीं हिमाचल के बिलासपुर के एक स्कूल में 23 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

08:52 AM, 23-Dec-2021

ब्रिटेन में पहली बार 24 घंटे में कोरोना के मामले एक लाख के पार

ब्रिटेन में पहली बार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया। यहां हाल के दिनों में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और इस बीमारी से जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ी है। 

08:43 AM, 23-Dec-2021

चीन में बढ़ने लगे मामले

चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 100 नए मामले सामने आए हैं जो कि पिछले दिनों की तुलना में 23 अधिक हैं। हालांकि चीन को भी आशंका है कि आगामी ओलंपिक के कारण यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।

08:13 AM, 23-Dec-2021

Omicron Live: महाराष्ट्र में 23, कर्नाटक में 12 और गुजरात में सात नए ओमक्रॉन संक्रमित, देश में कुल 327 केस आ चुके

देश में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बाबत जहां स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है वहीं आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद दिल्ली के लिए वे नए दिशानिर्देश जारी करेंगे। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब देश में 247 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि   पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें