देश में 176 नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1892 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले हैं जबकि दिल्ली 382 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 174 मरीज हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (5), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।
कर्नाटक के मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि राज्य में आज ओमिक्रॉन के 149 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल आंकड़ा 226 पहुंच गया है।
10:21 PM, 04-Jan-2022
कर्नाटक में भी लगी पाबंदियां
कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने कहा कि बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जाएगा। बेंगलुरु में 10वीं और 12वीं के अलावा स्कूल 6 जनवरी से दो हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। थिएटर, मॉल, पब और बार को 50 फीसदी क्षमता पर संचालित करने की अनुमति है, सार्वजनिक स्थानों पर किसी सभा की अनुमति नहीं है।
10:08 PM, 04-Jan-2022
आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के सात नए मामले
3 जनवरी को आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 24 हो गई। एक मरीज में हल्के लक्षण हैं और वह अस्पताल में आइसोलेशन में है। अन्य सभी स्वस्थ हैं और आइसोलेशन में हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी है।
लोगों को मास्क बांटते नजर आए तमिलनाडु के सीएम एम के स्तालिन।
09:52 PM, 04-Jan-2022
कर्नाटक में आईएएस अधिकारी तैनात
कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के आठ क्षेत्रों में कोविड-19 की स्थिति और ओमिक्रॉन संबंधित मामलों को संभालने और प्रबंधित करने के लिए आठ आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
08:55 PM, 04-Jan-2022
राजस्थान में कोरोना वायरस के 1137 मामले
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 1137 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 745 मामले राजधानी जयपुर में और 185 केस जोधपुर में मिले हैं। पूरे प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या ने शासन, प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू की भी चर्चा गर्म हो रही है। प्रदेश में बढ़ते मामलों से आम जन में चिंता और व्यापरियों में भय व्याप्त हो रहा है।
08:36 PM, 04-Jan-2022
पुणे में सख्त पाबंदियां
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बताया कि पुणे में आज कोरोना के 1,104 मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण दर 18 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि पुणे में कल से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये और खुले में थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि नगर निगम पुणे शहर और पिंपरी चिंचवाड़ की सीमा सहित पुणे जिले में कक्षा 1 से 8 तक की शारीरिक कक्षाएं 30 जनवरी तक बंद रहेंगी। स्कूल की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में जारी रहेंगी।
07:58 PM, 04-Jan-2022
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9,073 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9,073 नए मामले सामने आए, जबकि 3768 ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 25,475।
07:57 PM, 04-Jan-2022
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,466 नए मामले
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,466 नए मामले सामने आए और 20 मौतें हुईं। यहां कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 66,308 पहुंचा। ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 653 तक पहुंची, इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई है।
07:50 PM, 04-Jan-2022
मंडाविया बोले, तैयारियों की लगातार समीक्षा
कोविड-19 की स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
07:40 PM, 04-Jan-2022
गुजरात में आज कोरोना के 2,265 नए मामले
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में आज कोरोना के 2,265 नए मामले सामने आए, 240 ठीक हुए जबकि दो की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 7800 हैं।
07:36 PM, 04-Jan-2022
कार्डिलिया क्रूज मंगलवार को मुंबई वापस लौट आई
समुंदर के रास्ते गोवा गई कार्डिलिया क्रूज मंगलवार को मुंबई वापस लौट आई है। क्रूज में सवाल 66 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुंबई के ग्रीन केट पहुंची क्रूज से किसी भी यात्री को बाहर जाने की इजाजत नहीं मिली है।
इससे पहले गोवा के तट पर खड़े कॉर्डेलिया क्रूज जहाज को वापस मुंबई भेज दिया गया। जहाज में सवार 2000 यात्रियों में से 66 कोरोना संक्रमित मिले थे। जांच के बाद संक्रमित यात्रियों को तट पर ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। संक्रमित यात्रियों ने जहाज पर ही खुद को आइसोलेट कर लिया। जांच अधिकारी गोविंद पुर्नेलकर ने बताया कि शिप पर सवार 66 कोरोना संक्रमितों में सिर्फ 6 ने ही स्वास्थ्य सुविधा ली। बाकी लोगों ने यह कहकर मना कर दिया कि वे परिवार के साथ आए हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। बाद में सोमवार रात 11.30 बजे तक जहाज को मुंबई के लिए वापस भेजा गया। बता दें कि कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पिछले साल तब चर्चा में आया था, जब एनसीबी ने ड्रग मामले में छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।
07:18 PM, 04-Jan-2022
मुंबई में 10,860 नए मामले
मुंबई में कोरोना वायरस के 10,860 ताजा मामले, 2 की मौत, कुल सक्रिय मामले 47,476।
07:07 PM, 04-Jan-2022
उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन के 18 नए मामले
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को कोरोना के एक लाख 66,353 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 992 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 3,173 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रॉन के 18 नए केस मिले। इससे पहले प्रदेश में यह संख्या आठ थी जो अब 26 हो गई है।
06:49 PM, 04-Jan-2022
केरल में कोरोना के 3,640 नए मामले, 30 की मौत
केरल में आज कोरोना के 3,640 नए मामले सामने आए जबकि 30 मौतें हुईं और कुल 2363 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामले 20,180 पर पहुंच गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 48,637 पर पहुंची। केरल सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार मृत्यु दर में 423 मौतों को जोड़ा गया है।
06:42 PM, 04-Jan-2022
उत्तराखंड में आज 310 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के 310 नए मामले सामने आए, एक की मौत हुई जबकि 111 ठीक हुए। कुल एक्टिव केस 654 हैं।
06:23 PM, 04-Jan-2022
कर्नाटक में आज 2,479 नए मामले
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में कोरोना संक्रमण दर 2.59% तक बढ़ गई है। राज्य में आज 2,479 नए मामले सामने आए, 4 मौतें दर्ज की गईं। कोई नया ओमिक्रॉन मामला सामने नहीं आया, यहां कुल 77 ओमिक्रॉन के मामले हैं। आज कुल 95,391 टेस्ट किए गए। वहीं बैंगलोर में 2,053 नए मामले दर्ज किए गए।
06:12 PM, 04-Jan-2022
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी संक्रमित
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह संक्रमित हो गए हैं। मुंगेर से लोकसभा सदस्य ललन ने मंगलवार को खुद ट्वीट करके कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। संक्रमित होने के बाद ललन ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।
06:06 PM, 04-Jan-2022
महाराष्ट्र- कॉर्डेलिया क्रूज 66 कोरोना पॉजिटिव यात्रियों के साथ आज शाम मुंबई लौटेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम की एक टीम आगमन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी।
05:46 PM, 04-Jan-2022
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछले सप्ताह कहा था कि अब तक 10 से अधिक मंत्री और कम से कम 20 विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
05:17 PM, 04-Jan-2022
महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मंगलवार को जानकादी दी कि वे कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। शिंदे ने ट्विटर पर कहा, मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और एक डॉक्टर की देखरेख में मेरा इलाज चल रहा है। आप सभी के आशीर्वाद से मैं कोरोना पर विजय प्राप्त करूंगा और जल्द ही आपकी सेवा में रहूंगा। जिन लोगों ने पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने से सावधान रहना चाहिए।
एक अन्य ट्वीट में सावंत ने कहा, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को घर पर अलग कर लिया है। जो मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी से अनुरोध कि वे एहतियात के तौर पर खुद का परीक्षण करवाएं। ध्यान रखें!
04:05 PM, 04-Jan-2022
दिल्ली में 5,481 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 5,481 नए मामले और तीन मौतें हुई हैं। इसी के साथ सक्रिय मामले 14,889 हुए। संक्रमण दर बढ़कर 8.37% हुई।
02:22 PM, 04-Jan-2022
आईआईटी खड़गपुर में कोरोना विस्फोट
पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर के 40 छात्र और 20 प्रोफेसर समेत 60 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं लखनऊ के मेदांता अस्पताल में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईआईटी खड़गपुर के रजिस्ट्रार तमाल नाथ ने पीटीआई को बताया कि संक्रमित लोगों में से ज्यादातर हल्के लक्षण वाले या स्पर्शोन्मुख हैं और या तो घर के अलगाव या प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रावासों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में हैं।
क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला और टीएमसी के बाबुल सुप्रियो को हुआ कोरोना
क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला और टीएमसी के बाबुल सुप्रियो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
01:43 PM, 04-Jan-2022
दैनिक मामले 20 हजार से अधिक आने पर मुंबई में भी लॉकडाउन लगेगा
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि, अगर दैनिक मामले 20 हजार से अधिक आने लगेंगे तब मुंबई में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
12:47 PM, 04-Jan-2022
दिल्ली सरकार लगा सकती है वीकेंड कर्फ्यू
दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
12:40 PM, 04-Jan-2022
महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
10:56 AM, 04-Jan-2022
दिल्ली एम्स ने शीतकालीन अवकाश रद्द किया
दिल्ली एम्स ने 5 जनवरी से 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का शेष भाग रद्द कर दिया है। फैकल्टी सदस्यों से 'तत्काल प्रभाव से' ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा।
10:08 AM, 04-Jan-2022
मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्री कोरोना संक्रमित
मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। क्रूज में कुल 2000 यात्री सवार थे और इन सभी की जांच की गई थी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि संबंधित कलेक्टरों और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MPT) के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई है। सभी अधिकारियों को इन यात्रियों को सुरक्षित उतारने के आदेश दिए गए हैं।
09:30 AM, 04-Jan-2022
नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार
भारत में कोराना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है।
09:19 AM, 04-Jan-2022
डीसीजीआई करेगी बैठक
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) आज भारत बायोटेक के इंट्रानैसल कोरोना वैक्सीन के बूस्टर शॉट के उपयोग के लिए आवेदन की जांच करने के लिए बैठक करेगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इंट्रानैसल वैक्सीन में संक्रमण को फैलने से रोकने की अधिकतम क्षमता है।
08:21 AM, 04-Jan-2022
अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव
Arvind Kejriwal Corona Positive: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं।
08:10 AM, 04-Jan-2022
देश में अब तक 41.27 लाख किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन
देश में तीन जनवरी से किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। देर रात 11 बजे तक 41.27 लाख किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 53 लाख को पार कर चुकी है।
08:03 AM, 04-Jan-2022
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। राज्य में सोमवार को कोरोना के 12,160 नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी दर्ज की गई।
07:25 AM, 04-Jan-2022
Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18466 नए मामले, कई राज्यों में लगीं पाबंदियां
देश में 176 नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1892 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 578 मामले हैं जबकि दिल्ली 382 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है। केरल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 174 मरीज हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात(152) तेलंगाना(67), कर्नाटक(74) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (5), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।