फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron LIVE: भारत में ओमिक्रॉन की संक्रामकता या प्रभाव के बारे में अभी भी पुख्ता तथ्य नहींं, INSACOG के बुलेटिन में दी गई जानकारी

Mon, 20 Dec 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज छह और नए संक्रमितों के मिलने से मरीज की कुल संख्या 28 हो गई, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक और गुजरात में 14-14, केरल में 15, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 168 हो गए हैं। वहीं, इससे पहले राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107  केस दर्ज किए गए थे जो कि छह महीने बाद किसी भी एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले  हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां रविवार को 902 मामले सामने आए थे। ओमिक्रॉन वैरिएंट से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 20-Dec-2021

गुजरात में ओमिक्रॉन के 14 मामले

गुजरात में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 14 हो गई है। ब्रिटेन से लौटी वडोदरा की 27 वर्षीय महिला और तंजानिया से आए अहमदाबाद के एक जोड़े को कोरोनो के नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया।

08:40 PM, 20-Dec-2021

ओमिक्रॉन को लेकर इन्साकॉग ने कही ये बात

भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कन्सोर्टियम (INSACOG) ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की संक्रामकता, प्रतिरक्षा तंत्र पर प्रभाव या गंभीरता को लेकर अभी भी स्पष्ट तथ्य नहीं हैं। हालांकि, इसने यह भी कहा है कि यह वैरिएंट वैश्विक स्तर पर चिंता के वैरिएंट के तौर पर तेजी से फैल रहा है। 

05:34 PM, 20-Dec-2021

भारत बायोटेक ने बूस्टर डोज के ट्रायल के लिए मांगी मंजूरी

भारत बायोटेक ने अपने इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए DCGI को फेस 3 क्लीनिकल ट्रायल आवेदन दिया है जो कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीकाकरण वाले लोगों को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
05:09 PM, 20-Dec-2021

गुजरात सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए 8 बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह नाइट कर्फ्यू रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

04:39 PM, 20-Dec-2021

इजरायल ने अमेरिका सहित 10 देशों को नो-फ्लाई सूची में जोड़ा

इजरायल ने सोमवार को अमेरिका, कनाडा और जर्मनी सहित 10 देशों को अपनी नो-फ्लाई सूची में जोड़कर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया। इजरायल ने देश में 175 लोगों को संक्रमित करने वाले नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार पर चिंताओं का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए इजरायल के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को अमेरिका, इटली, बेल्जियम, जर्मनी, हंगरी, मोरक्को, पुर्तगाल, कनाडा, स्विट्जरलैंड और तुर्की को नो-फ्लाई सूची में रखने के लिए मतदान किया।

पीएमओ के बयान में कहा गया कि कैबिनेट की बैठक में रविवार को हुई एक चर्चा के अनुसार, कैबिनेट मंत्रियों ने स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य वर्गीकरण समिति की सिफारिश के अनुसार लाल देशों की सूची के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इटली, अमेरिका, बेल्जियम, जर्मनी, हंगरी, मोरक्को, पुर्तगाल, कनाडा, स्विट्जरलैंड और तुर्की को कल (मंगलवार, 21 दिसंबर, 2021) मध्यरात्रि से लाल देशों के रूप में परिभाषित किया जाएगा।  

 

विज्ञापन
04:34 PM, 20-Dec-2021

मॉडेर्ना इंक ने वैक्सीन परीक्षण किया तेज

मॉडेर्ना इंक ने सोमवार को कहा कि उसके कोविड-19 वैक्सीन की एक बूस्टर खुराक प्रयोगशाला परीक्षण में तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ प्रभावशाील साबित हो सकती है। कंपनी ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन मॉडेर्ना की ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रमुख वैक्सीन का कार्य करेगी। 

कंपनी ने कहा कि वर्तमान वैक्सीन एमआरएनए 1273 (mRNA-1273) पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला इस बात से प्रेरित था कि हाल ही में सामने आया वैरिएंट कितनी तेजी से फैल रहा है। कंपनी अभी भी विशेष रूप से ओमिक्रॉन से बचाव के लिए एक वैक्सीन विकसित करने की योजना बना रही है, जिनका अगले साल की शुरुआत में और क्लिनिकल ट्रायल और आगे बढ़ने की उम्मीद है।
 

03:06 PM, 20-Dec-2021

बिहार में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं आया है। ओमिक्रॉन को लेकर हम अलर्ट हैं और हमारी तैयारी पूरी है। हम सबसे ज़्यादा टेस्ट करा रहे हैं।

12:32 PM, 20-Dec-2021

केरल में भी 'ओमिक्रॉन' के चार नए मामले

दिल्ली के बाद केरल में भी 'ओमिक्रॉन' के चार नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है।

11:30 AM, 20-Dec-2021

दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले

दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आज मिले चारों नए मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन 26 मरीजों में से 12 को छुट्टी दे दी गई है और 12 का इलाज चल रहा है। वहीं देश में अब कुल 161 मामले हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 15, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है।

10:10 AM, 20-Dec-2021

कोरोना से बड़ी राहत, कल की तुलना में 50 फीसदी मौतें कम

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 132 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 50 फीसदी कम है। बता दें कि रविवार को 264 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 82,267 हो गई है जो कि 572 दिनों बाद सबसे कम है।

09:31 AM, 20-Dec-2021

लद्दाख में कोरोना के 28 नए मरीज

लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 28 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अब यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 188 हो गई है।

08:35 AM, 20-Dec-2021

ब्रिटेन में तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है ओमिक्रॉन

ब्रिटेन में शनिवार को ओमीक्रोन के 10,059 नए मामलों की पुष्टि हुई थी ये शुक्रवार (3,201) की तुलना में तीन गुना ज्यादा हैं। इससे देश में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 24,968 हो गई है।

08:07 AM, 20-Dec-2021

एम्स के डायरेक्टर ने दी चेतावनी

एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें तैयारी के साथ उम्मीद करनी चाहिए कि स्थिति ब्रिटेन की तरह खराब न हो। हमें और डाटा की जरूरत होगी। जब भी दुनिया के अन्य हिस्सों में मामलों में बढ़ोतरी होती है, तो हमें करीब से नजर रखनी चाहिए। 

07:36 AM, 20-Dec-2021

Omicron LIVE: भारत में ओमिक्रॉन की संक्रामकता या प्रभाव के बारे में अभी भी पुख्ता तथ्य नहींं, INSACOG के बुलेटिन में दी गई जानकारी

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है।  देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 153 हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107  केस दर्ज किए गए थे जो कि छह महीने बाद किसी भी एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले  हैं। वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां रविवार को 902 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें