फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Live: राजस्थान में 21, गुजरात में छह, महाराष्ट्र में दो और केरल में ओमिक्रॉन का एक केस, असम में नाइट कर्फ्यू

Sat, 25 Dec 2021 11:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 452 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल (38), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। ओमिक्रॉन से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 25-Dec-2021

फर्जी कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को नकली लोगों को नकली कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों को कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया था, उन्हें उच्च कीमतों पर प्रमाण पत्र बेचे गए।  पुलिस ने कुर्ला थाने में एल-वार्ड के सहायक चिकित्सा अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई की थी।

11:04 PM, 25-Dec-2021

ब्रिटेन ने दी विदेशी कर्मियों के वीजा नियमों में ढील

ब्रिटेन ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले सामाजिक देखभाल कामगार, देखभाल सहायक और घरेलू सहायकों के वीजा नियमों में ढील दी है। इस श्रेणी में आने वाले कर्मचारी जल्द ही ब्रिटिश स्वास्थ्य एवं देखभाल वीजा के वास्ते 12 महीने के लिए योग्य होंगे। सरकार ने यह अस्थायी कदम इस क्षेत्र में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए उठाया है।

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि योजना में अस्थायी बदलाव के बाद बुजुर्गों की देखभाल करने वाले कामगारों की संख्या बढ़ाने के लिए हजारों अतिरिक्त देखभाल कर्मियों की भर्ती की जा सकेगी। इस बदलाव के बाद नियोक्ता अंतर को पाटने के लिए अर्हता रखने वाले कर्मियों की जल्द, सस्ते और आसान तरीके से भर्ती हो सकेगी।

11:01 PM, 25-Dec-2021

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के सात नए मामले

कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के सात नए मामले दर्ज़ किए गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
08:30 PM, 25-Dec-2021

गुजरात में छह नए केस

गुजरात में ओमिक्रॉन के छह नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में अब तक 49 लोग कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं।

07:39 PM, 25-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो नए केस

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 1,485 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 796 लोग ठीक हुए और 12 मरीजों की मौतें हुईं। राज्य में फिलहाल 9,102 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस दौरान औरंगाबाद में दो नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के कुल 110 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
07:36 PM, 25-Dec-2021

डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तमिलनाडु के लिए चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन समेत अन्य विशेषज्ञों ने आगामी त्योहारों के दौरान सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टीकों में कमी और कोविड-19 को लेकर सतर्कता में कमी के कारण ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

06:20 PM, 25-Dec-2021

केरल में एक नया ओमिक्रॉन संक्रमित

केरल में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक और मामला सामने आया है। इसी के साथ राज्य में 38 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

05:36 PM, 25-Dec-2021

असम में नाइट कर्फ्यू का एलान

कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर असम में नई पाबंदियों का एलान कर दिया गया है। राज्य सरकार के मुताबिक, कल यानी रविवार से राज्य में रात 11:30 बजे से सुबह 6 बते तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। यह कर्फ्यू 31 दिसंबर, 2021 को लागू नहीं होगा।

05:04 PM, 25-Dec-2021

कर्नाटक में 33 मेडिकल छात्र संक्रमित

कोलार के एक मेडिकल कॉलेज के 33 मेडिकल छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी छात्रों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

04:38 PM, 25-Dec-2021

राजस्थान में ओमिक्रॉन के 21 नए मामले

राजस्थान में ओमिक्रॉन के 21 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 संक्रमित जयपुर, छह अजमेर, तीन उदयपुर और एक महाराष्ट्र का व्यक्ति है। राजस्थान में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है।

02:33 PM, 25-Dec-2021

इन छह राज्यों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लगाई गई है रोक

दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले पब्लिक सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। 

01:30 PM, 25-Dec-2021

मध्यम से गंभीर कोरोना मरीजों को ही दी जाए रेमडेसिविर दवा : स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा रेमडेसिविर दवा को लेकर दिशानिर्देश जारी किए। सरकार ने कहा कि केवल मध्यम से गंभीर कोरोना रोगियों को यह दवा किसी तरह के लक्षण की शुरुआत के दस दिन के भीतर दी जानी चाहिए और ऐसे रोगियों को गुर्दे या यकृत संबंधी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं सरकार ने ऐसे रोगियों को दवा नहीं देने को कहा है जो ऑक्सीजन पर नहीं हैं या घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

01:19 PM, 25-Dec-2021

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,189 नए मामले 

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामले सामने आए हैं और 387 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 7,286 लोग स्वस्थ भी हो गए।

11:38 AM, 25-Dec-2021

ब्रिटेन में का कोहराम

ब्रिटेन में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 20 हजार मामले सामने आए हैं। 16 दिसंबर के आंकड़े के मुताबिक लंदन में रहने वाले 20 में से एक व्यक्ति संक्रमित था।

11:35 AM, 25-Dec-2021

महाराष्ट्र के अहमदनगर में 'नो वैक्सीन, नो एंट्री'  

महाराष्ट्र के अहमदनगर में 'नो वैक्सीन, नो एंट्री' का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जिन लोगों ने टीका नहीं लिया है उन्हें शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल और इवेंट्स में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

10:34 AM, 25-Dec-2021

Omicron Live: राजस्थान में 21, गुजरात में छह, महाराष्ट्र में दो और केरल में ओमिक्रॉन का एक केस, असम में नाइट कर्फ्यू

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 415 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें