फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Band Live: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का दिखा मिला-जुला असर; जंतर-मंतर पर AICCTU ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 09 Jul 2025 03:24 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Bharat Band Today Live Updates: देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर आज 'भारत बंद' बुलाया है। इस बंद के कारण बैंक से लेकर परिवहन समेत कई सेवाएं बाधित रहेंगी। यहां पढ़ें भारत बंद से जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
देशव्यापी हड़ताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:24 PM, 09-Jul-2025

माकपा समर्थकों का रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में बंदर रेलवे स्टेशन पर भारत बंद के आह्वान में माकपा समर्थकों ने ट्रैक पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

02:35 PM, 09-Jul-2025

जंतर-मंतर पर AICCTU का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज बुलाए गए 'भारत बंद' के तहत अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद (AICCTU) के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU) ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है।

02:05 PM, 09-Jul-2025

दिल्ली समेत कई राज्यों में बंद का असर नहीं
नेशनल ट्रेड यूनियन ने आज पूरे देश में भारत बंद का एलान किया है। हालांकि दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उतर, मध्य और पश्चिम भारत में बंद बिल्कुल बेअसर है। इन इलाकों में सामान्य जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
11:51 AM, 09-Jul-2025

यूनियनों के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस
'भारत बंद' रैली के बीच वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।
 

11:42 AM, 09-Jul-2025

कोलकाता में यूनियनों के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प
कोलकाता में 'भारत बंद' रैली के बीच, एक बस को रास्ता देने के लिए सड़क जाम कर रहे वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं को कोलकाता पुलिस हटाती हुई। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।
 

विज्ञापन
11:20 AM, 09-Jul-2025

तमिलनाडु में नहीं दिखा भारत बंद का असर
तमिलनाडु के तिरुप्पुर ट्रेड यूनियन हड़ताल से अप्रभावित रहा; जिले भर में 540 बसें सामान्य रूप से चल रही हैं।
 

11:06 AM, 09-Jul-2025

कोयंबटूर में केरल जाने वाली बसें रोकी गईं
भारत बंद का असर कोयंबटूर में केरल जाने वाली बसें रोकी गईं; उक्कदम बस स्टैंड सुनसान रहा।
 

10:57 AM, 09-Jul-2025

केरल के कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद
केरल में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' के समर्थन में कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।
 

10:50 AM, 09-Jul-2025

कोच्चि में भारत बंद का असर
केरल के कोच्चि में सड़कें खाली रहीं, क्योंकि शहर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। यूनियनों ने केंद्र सरकार पर "कॉर्पोरेट समर्थक" नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।
 

10:36 AM, 09-Jul-2025

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल: केरल में पूर्ण बंद
केंद्र सरकार की कथित श्रम-विरोधी नीतियों, जिनमें चार नए श्रम संहिता भी शामिल हैं, के विरोध में ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बुधवार को केरल में जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया। मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हुई इस हड़ताल को माकपा शासित राज्य में ट्रेड यूनियनों और वामपंथी संगठनों का जबरदस्त समर्थन मिला है। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसमें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) के साथ-साथ स्वतंत्र अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ और एसोसिएशन शामिल हैं।

केरल के कोझिकोड में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' का प्रभाव दिखा।

10:24 AM, 09-Jul-2025

रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
झारखंड में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी 'भारत बंद' के दौरान रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
 

10:17 AM, 09-Jul-2025

मिदनापुर में हिरासत में लिए गए वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर सेंट्रल बस स्टैंड से वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश कर रहे वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों ने नए श्रम संहिताओं और निजीकरण के विरोध में, और 26,000 रुपये का न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर देश भर में हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। 
 
 

10:04 AM, 09-Jul-2025

कुरुक्षेत्र में हड़ताल का रोडवेज पर आंशिक असर, चलती रही कुछ बसें
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले की परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखाई दिया। जहां सुबह करीब 7:30 तक बस अड्डे से भी कुछ बचे यात्रियों को लेकर निकलती रही तो वही दर्जनों बसें विभिन्न रूटों के लिए पुलिस लाइन से भी निकाली गई। यहां कब देर शाम को ही गरीब 50 बच्चे खड़ी कर दी गई थी ताकि उन्हें लंबे रूटों पर भेजा जा सके। हालांकि यहां से सभी बसें नहीं निकली जा सकी लेकिन प्रशासन दर्जनों बसों को रूटों पर उतरने में सफल रहा। डिपो महाप्रबंधक से लेकर अन्य अधिकारी भी कभी बस अड्डे पर तो कभी पुलिस लाइन में बच्चे निकलवाने के लिए घूमते रहे वहीं कुछ कर्मचारी रोष भी जताते रहे।

10:02 AM, 09-Jul-2025

झज्जर में नहीं दिखा रोडवेज का चक्का जाम का असर, चली बसें
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल शुरू कर दी हैं। इसका परिवहन सेवाओं पर असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह रोडवेज की बसे निर्धारित रूट पर चली। सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अधिकतर रूट पर बसे गई और दूसरे  डिपो से भी बसे झज्जर आई। सुबह चार बजे से ही यूनियन के सदस्य बस स्टैंड पहुंच गए थे और उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना शुरू कर दिया हैं। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अन्य संगठन भी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां बैठक कर शहर में रोष प्रदर्शन करेंगे।

09:58 AM, 09-Jul-2025

हड़ताल पर कर्मचारी, बसें सरपट दौड़ी
पानीपत में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। रोडवेज, नगर निगम और बिजली निगम सहित सभी वि भागों में कर्मचारी सुबह ही हड़ताल पर बैठ गए। रोडवेज में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने पहले चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी लेकिन यह बेअसर रही। पानीपत डिपो की 124 में से करीब 100 बस सड़क पर चली। वहीं सभी विभागों के कर्मचारी 11 बजे लाल बत्ती पर एकत्रित होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे।

09:55 AM, 09-Jul-2025

हरियाणा में तीन लाख कर्मी हड़ताल पर- बंद का मिला जुला असर
हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के अधिकतर कर्मचारी और संगठनों के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि हड़ताल का असर मिला जुला रहा। 

09:13 AM, 09-Jul-2025

जादवपुर में बस स्टैंड के पास भारी पुलिस बल तैनात
कोलकाता में जादवपुर 8बी बस स्टैंड के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बस चालकों ने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना है। क्योंकि 'भारत बंद' के बावजूद जादवपुर में निजी और सरकारी बसें चल रही हैं। 'भारत बंद' का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। 'बंद' के तहत, राज्य की तरफ से संचालित सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक संचालन, कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन जैसे क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है।
 


जादवपुर में एक बस ड्राइवर ने कहा, 'ये लोग सही बात कह रहे हैं (भारत बंद का जिक्र करते हुए), लेकिन हमें अपना काम करना है। हम मजदूर हैं, इसलिए हम बंद का समर्थन करते हैं... हमने हेलमेट इसलिए पहना है ताकि कुछ होने पर हम सुरक्षित रहें।'
 

09:10 AM, 09-Jul-2025

कोलकाता में आगजनी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की तरफ से लगाए आग बुझाने की कोशिश करते हुए। वामपंथी दलों के यूनियनों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' में भाग लिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।
 

09:07 AM, 09-Jul-2025

'भारत बंद'- सरकारी बसों के चालकों ने पहना हेलमेट
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सरकारी बसों के चालक एहतियात के तौर पर हेलमेट पहनते हैं, क्योंकि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 'भारत बंद' का आह्वान किया है।
 

09:03 AM, 09-Jul-2025

तमिलनाडु में 'भारत बंद' का असर नहीं
तमिलनाडु में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' के बावजूद चेन्नई में बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार पर 'कॉर्पोरेट समर्थक' नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है। चेन्नई कोयम्बेडु बस स्टैंड से सामान्य तस्वीरें सामने आई है, जहां बस सेवाएं जारी हैं।
 

08:58 AM, 09-Jul-2025

राजद की छात्र शाखा ने 'भारत बंद' का किया समर्थन
बिहार में राजद की छात्र शाखा के सदस्यों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के संयुक्त मंच की तरफ बुलाए गए 'भारत बंद' का समर्थन करते हुए जहानाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया।
 

08:56 AM, 09-Jul-2025

सिलीगुड़ी में दिखा 'भारत बंद' का असर
पश्चिम बंगाल में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के संयुक्त मंच की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' का सिलीगुड़ी में असर दिखा। सरकारी बसों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।
 

08:51 AM, 09-Jul-2025

कोलकाता- वामपंथी दलों के यूनियन का जादवपुर में पैदल मार्च
कोलकाता में वामपंथी दलों के यूनियन ने जादवपुर में पैदल मार्च निकालकर 'भारत बंद' में भाग लिया। इस 'बंद' का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से किया गया, जिनका आरोप है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।
 

08:42 AM, 09-Jul-2025

निजी संस्थानों पर क्या असर?
आज स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट ऑफिस खुले रहने की उम्मीद है। हालांकि, परिवहन संबंधी समस्याओं के कारण कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं ट्रेड यूनियनों और सहयोगी ग्रुप की ओर से कई शहरों में विरोध मार्च और सड़क प्रदर्शन किए जाने से सार्वजनिक बसें, टैक्सियां और ऐप-आधारित कैब सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इससे स्थानीय यात्रा और लॉजिस्टिक्स संचालन में देरी या रद्द होने की संभावना है।

08:39 AM, 09-Jul-2025

इन ट्रेड यूनियनों ने बंद को दिया समर्थन

  • ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू)
  • ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी)
  • इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूटी)
  • सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन (एसईडब्ल्यूए)
  • ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूटी)
  • सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीआईटीयू)
  • ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी)
  • यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूटी)
  • लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ)
  • हिंद मजदूर सभा (एचएमएस)

08:37 AM, 09-Jul-2025

क्या खुला, क्या बंद रहेगा?
इस हड़ताल से कई क्षेत्रों पर असर पड़ने की उम्मीद है। इनमें बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, डाक विभाग, कोयला खनन और कारखाने, राज्य परिवहन सेवाएं, सरकारी कार्यालय शामिल हैं। बता दें कि, एनएमडीसी और स्टील व खनिज क्षेत्रों की कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि की है। वहीं हिंद मजदूर सभा ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के उद्योगों और सेवाओं में मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी।

08:33 AM, 09-Jul-2025

क्या है हड़ताल की वजह?
ट्रेड यूनियनों का दावा है कि उनकी चिंताओं को लगातार नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने पिछले साल श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को 17 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनका कहना है कि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। जबकि यूनियन फोरम ने कहा कि सरकार ने देश की कल्याणकारी राज्य की स्थिति को त्याग दिया है। यह विदेशी और भारतीय कंपनियों के हित में काम कर रही है। यह उन नीतियों से स्पष्ट है जिनका सख्ती से पालन किया जा रहा है।

08:06 AM, 09-Jul-2025

Bharat Band Live: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का दिखा मिला-जुला असर; जंतर-मंतर पर AICCTU ने किया विरोध प्रदर्शन

10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के एक संयुक्त मंच ने आज देशव्यापी 'भारत बंद' का आह्वान किया है। यह 'बंद' केंद्र सरकार की "मज़दूर-विरोधी, किसान-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी, कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों" के विरोध में है। बैंकिंग, परिवहन, डाक सेवाओं, खनन और निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के 25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों और ग्रामीण मज़दूरों के आज भारत बंद में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें