मोरबी हादसे में मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया- राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह / मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
मोरबी हादसे पर पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक
पीएम मोदी ने मोरबी हादसे पर उच्च-स्तरीय बैठक की साथ ही राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हुई है। मामले में मेंटीनेंस कंपनी के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
घटनास्थल का दृश्य जहां पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई थी।
ओरेवा कंपनी के मैनेजर के अलावा उसके भाई, पुल पर मरम्मत करने वाली टीम के सदस्य, पुल पर लगे तीन सिक्योरिटी गार्ड और टिकट कलेक्टर को गिरफ्तार किया गया।
मोरबी रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने कहा कि कल शाम 6.30 बजे पुल गिरा। प्रशासन का रिस्पॉन्स काफी तेज था। हमने हिरासत में लेने के बाद सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304, धारा 308 के तहत केस दर्ज किया गया है। मानवता को बचाने के लिए हमने पूरी ताकत से अभियान चलाया। आईजी ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही। आईजी ने प्रशासन की मदद करने के लिए मोरबी के लोगों को भी धन्यवाद कहा।
मोरबी में दुकानें आज बंद रहीं क्योंकि शहर में कल का झूला पुल गिरने से 132 लोगों की मौत पर लोग शोक में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोरबी में आज कई प्रतिष्ठान बंद रहे।
मोरबी हादसे में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस हादसे में अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने सोमवार को कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मोरबी जिले में पुल गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मच्छू नदी पर बने पुल के नवीनीकरण का काम एक सरकारी निविदा के बाद हासिल किया गया था और स्थानीय नागरिक निकाय से फिटनेस प्रमाण पत्र लिए बिना इसे आम लोगों के लिए खोला गया।
क्रेस्टो ने इस बात पर सवाल उठाया कि मरम्मत के बाद पुल को जब जनता के लिए 26 अक्टूबर को दोबारा: खोला गया था तब क्या गुजरात सरकार को पुल का फिटनेस सर्टिफिकेट होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि केंद्र को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।
दलाई लामा ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति सोमवार को शोक-संवेदना प्रकट की। झूलता पुल गिरने की इस घटना में कम से कम 134 लोगों की मौत हो गई है। दलाई लामा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को पत्र लिखा कि वह इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और अपने रिश्तेदारों को खो चुके लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने पत्र में लिखा, जब इस तरह की और दक्षिण कोरिया जैसी घटना होती है तो ऐसा लगता है कि हम सब पर आफत टूट पड़ी हो। मुझे आशा है कि भविष्य में इस तरह की भयावह दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। दक्षिण कोरिया में शनिवार की रात हैलोवीन के मौके पर भगदड़ की घटना में कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई थी।
गुजरात के बनासकांठा में जनसभा के दौरान मोरबी हादसे का जिक्र कर पीएम मोदी भावुक हो गए।
गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर सऊदी अरब ने भी शोक जताया। सऊदी के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि इस हादसे में 132 लोगों की मौत हुई है।
मोरबी पुल हादसा मामले में केबल ब्रिज का मेंटिनेंस करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे के मुताबिक, मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है।
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि थलसेना, वायुसेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। वहीं, मौके पर 108 डॉक्टरों की टीम भी तैनात है।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौके पर मौजूद हैं।
मोरबी सिविल अस्पताल में मोरबी केबल ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। कल शाम केबल ब्रिज गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
भारतीय सेना के मेजर गौरव ने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। रात करीब तीन बजे भारतीय सेना यहां पहुंच गई थी। हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान चला रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के मद्देनजर सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है। रविवार की देर शाम गुजरात भाजपा मीडिया सेल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।
गुजरात सूचना विभाग ने कहा कि सुबह तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी व बचाव अभियान चला रही है।
अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए पांच दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर रविवार की छु्टी होने के कारण काफी भीड़ थी। अफसरों के मुताबिक, रविवार को पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया।
घायल मरीजों को इलाज के लिए मोरबी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया के अनुसार 60 के करीब लापता और 30 घायल हैं। 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे हैं।
प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया, पानी के अंदर कीचड़ में धंसे शवों को निकालने के लिए पम्पाें से पानी हटाया जा रहा है।
पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, भारतीय तटरक्षक बल और दमकल विभाग लगातार तलाशी और बचाव अभियान चला रहे हैं।
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में एक केबल पुल के टूटने से हुए हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 500 लोग पुल पर ही थे। एनडीआरफ और एसडीआरएफ के अलावा वायुसेना और नौसेना भी बचाव कार्य में लगी हुई है। नदी से अब भी शवों को निकालने का काम जारी है। हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जानिए अब तक का अपडेट-
सीएम पटेल पहुंचे घटनास्थल
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां केबल ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel reaches the incident site in #Morbi where more than 60 people died after a cable bridge collapsed today evening pic.twitter.com/oWRuUQuMgA
— ANI (@ANI) October 30, 2022
गुजरात के गृह मंत्री बोले, करेंगे जरूरी कार्रवाई
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सीएम भूपेंद्र पटेल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सरकारी एजेंसियां राहत कार्य कर रही हैं। एनडीआरएफ, नेवी और एयरफोर्स यहां मौजूद रहेंगे। जांच बहुत गंभीरता से की जाएगी और हम सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। संघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने बचाव अभियान चलाने के लिए व्यापक समर्थन दिया है। एसडीआरएफ और पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद है। पुल की प्रबंधन टीम पर आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संघवी ने घटनास्थल का भी दौरा किया।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनमें से कई को इलाज के बाद उनके घर भी भेज दिया गया है। खोज एवं बचाव अभियान जारी है। नदी से शव निकालने का काम जारी है।