फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

Fri, 23 Oct 2026 09:57 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

MLC Election Voting Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़े ताजा अपडेट...
विज्ञापन
चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:54 AM, 23-Oct-2026

यूपी की 11 सीटों पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन स्नातक सीटें शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीटें शामिल हैं।

09:50 AM, 23-Oct-2026

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों के लिए मतदान जारी है। इन सीटों के लिए 182 उम्मीदवार लाइन में हैं। 

09:48 AM, 23-Oct-2026

कैसे होता है विधान परिषद चुनाव?

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में तय वोटर को अपनी पहली दूसरी और तीसरी वरीयता के अनुसार वोट करना होता है। पहली वरीयता के लिए वोट का कोटा तय है। यदि कोई उम्मीदवार पहले वरीयता का वोट उतना पा लेता है तो वह चुनाव जीत लेता है। अगर किसी उम्मीदवार को निर्धारित कोटे से अधिक प्रथम वरीयता वोट मिलता है तो उसके अतिरिक्त वोट उसकी दूसरी वरीयता के आधार पर उन उम्मीदवारों में बांट दिए जाते हैं।

ऐसा भी कई बार होता है कि प्रथम वरीयता का तय कोटा कोई भी उम्मीदवार छू नहीं पता है। वैसे में सबसे कम प्रथम वरीयता वोट पाने वाले उम्मीदवार को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है और उसके मत पत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता के वोटों को संबंधित शेष उम्मीदवारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक कि प्रथम वरीयता का आवश्यक कोटा किसी उम्मीदवार को प्राप्त नहीं हो जाए।

विज्ञापन
09:33 AM, 23-Oct-2026

'BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है'

वाराणसी में MLC चुनावों को लेकर भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा, 'हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। हमारे दोनों उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेंगे और विधान परिषद में पहुंचेंगे। BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।'

08:55 AM, 23-Oct-2026

बरेली मुरादाबाद मतदान क्षेत्र के लिए वोटिंग जारी

बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। 

विज्ञापन
08:41 AM, 23-Oct-2026

क्या होती है विधान परिषद

विधान परिषद को राज्य सरकार का उच्च सदन कहा जाता है। विधान सभा के विपरीत, विधान परिषद एक स्थायी सदन है, जो कभी भी पूरी तरह से भंग नहीं होता है। MLC का दर्जा और रुतबा विधायकों के बराबर ही होता है। हर MLC का कार्यकाल 6 साल का होता है। भारत के केवल 6 राज्यों में ही विधान परिषद है, जिनमें से एक बिहार है।

08:39 AM, 23-Oct-2026

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान जारी

 बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 4-4 सीटें शामिल हैं।

08:08 AM, 23-Oct-2026

मतदान शुरू

विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। नागपुर डिविजन में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइनें दिख रही हैं। 

06:54 AM, 23-Oct-2026

कर्नाटक की चार सीटों पर भी वोटिंग

कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों में दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें साउथ ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स, नॉर्थ ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीटें हैं। बीजेपी ने चार में से तीन मौजूदा सदस्यों को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि बंगलूरू शिक्षक सीट के मौजूदा सदस्य कांग्रेस से हैं।

06:43 AM, 23-Oct-2026

महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 182 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

महाराष्ट्र में तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इनमें पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर के स्नातक क्षेत्र तथा पुणे और अमरावती के शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं। पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी के बीच मुकाबले पर नजर रहेगी।

06:34 AM, 23-Oct-2026

बिहार की आठ सीटों पर 150 उम्मीदवार मैदान में

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर 5.32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

06:26 AM, 23-Oct-2026

यूपी की 11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें आगरा, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी के स्नातक क्षेत्र तथा आगरा, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद के शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं।

इन सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबले पर खास नजर है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को सबसे चर्चित सीटों में गिना जा रहा है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र और राजनीतिक प्रभाव वाले इलाके से जुड़ी है। दोनों प्रमुख दल इस सीट पर अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से चुनाव हो रहे हैं उनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल, उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा और हरि सिंह ढिल्लों, समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा और डॉ. मन सिंह यादव शामिल हैं। इसके साथ ही निर्दलीय आकाश अग्रवाल और शिक्षष सीट के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

06:21 AM, 23-Oct-2026

चार राज्यों में 28 सीटों पर चुनाव

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। 

06:17 AM, 23-Oct-2026

विधान परिषद चुनाव 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें

MLC Election Voting Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़े ताजा अपडेट...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें