फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Live: NCP पर अधिकार की लड़ाई; शरद पवार ने प्रफुल्ल-सुनील को पार्टी से निकाला; अजित ने चला यह दांव

Mon, 03 Jul 2023 07:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

Maharashtra Ajit Pawar News Live Updates :  महाराष्ट्र में जारी एनसीपी संकट को लेकर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एआईएडीएमके के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर कहा कि 'यह साफ है कि जिन पार्टियों ने वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया, उनके लिए यह विचार का समय है। अगर पार्टियां अभी भी इसी राह पर आगे बढ़ती रहीं तो उनका जल्द अंत हो जाएगा। आज जब समय तेजी से बदल रहा है और लोगों की महत्वकांक्षाएं भी तेजी से बदल रही हैं, वहां सभी एनसीपी मॉडल का पालन करेंगे और यह बिहार से लेकर तेलंगाना समेत सभी राज्यों में फैलेगा। हो सकता है कि अजित पवार को लगा हो कि उन्होंने जो मेहनत की उन्हें उसका फल नहीं मिला।'  
विज्ञापन
एनसीपी में फूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:10 PM, 03-Jul-2023

पूर्व विधायक शिशिर शिंदे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए
पूर्व विधायक शिशिर शिंदे सोमवार को पूर्वोत्तर मुंबई के अपने समर्थकों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। शिशिर शिंदे ने पिछले महीने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को यह कहते हुए छोड़ दिया था कि वह दो साल से संगठन में काम का इंतजार कर रहे हैं।

07:06 PM, 03-Jul-2023

शरद पवार ने जो बोया, वही काट रहे हैं: गिरीश महाजन
महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश महाजन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने जो बोया है वही काट रहे हैं।

06:38 PM, 03-Jul-2023

शरद पवार 'एक हकीकत हैं, ताकत हैं': लालू यादव
राजद नेता लालू यादव ने कहा कि शरद पवार 'एक हकीकत हैं, ताकत हैं। पीएम मोदी ने उन्हें हिलाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं होगा, सब कुछ विफल हो जाएगा। लालू ने आरोप लगाया कि अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का धड़ा ऐसे समय महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हुआ जब विपक्षी नेता लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए लालू ने कहा कि उन्होंने पश्चिमी राज्य में डकैती की है। राजद अध्यक्ष कभी धुर विरोधी रहे और अब हाथ मिला चुके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखी किताब के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे।

विज्ञापन
06:36 PM, 03-Jul-2023

अटकलों को भाजपा ने किया खारिज
भाजपा ने सोमवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो जाने के बाद वह शिवसेना नेता व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को किनारे लगा सकती है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि शिंदे लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव भंडारी ने कहा कि ये सारी बातें हवाबाजी के अलावा और कुछ नहीं हैं।

06:36 PM, 03-Jul-2023

शरद पवार बोले- भतीजे के विद्रोह को उनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं है
शरद पवार ने सोमवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनके भतीजे अजित पवार के विद्रोह को उनका आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कुछ नेताओं की हरकतों की परवाह किए बिना राकांपा को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास को बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी यात्रा शुरू की है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर कांग्रेस का दावा जायज है, क्योंकि उसके पास राज्य में विपक्षी खेमे में सबसे ज्यादा सीट हैं। राकांपा प्रमुख ने कहा कि वह किसी के प्रति दुर्भावना रखकर राजनीति नहीं करते।

कांग्रेस के पास 288 सदस्य विधानसभा में 45 विधायक हैं। राकांपा के पास 53 विधायक हैं। अजित पवार खेमे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दावा है कि उनके पास 40 से ज्यादा राकांपा विधायकों का समर्थन है। अजित पवार ने रविवार को राकांपा से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ आठ अन्य राकांपा नेताओं ने भी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

विज्ञापन
06:34 PM, 03-Jul-2023

भाजपा ने अजित पवार को मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया:  पृथ्वीराज चव्हाण
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें मिली सूचना के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अजित पवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद देने का वादा किया है। अजित पवार के रविवार को सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा गठबंधन में शामिल हो जाने से महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति ही बदल गई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी दावा किया है कि शिंदे मुख्यमंत्री की कुर्सी खो देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इसमें सिर्फ सौदेबाजी चल रही थी कि अजित पवार को क्या मिलेगा। हमारी जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष के फैसले यानी एकनाथ शिंदे समेत 16 शिवसेना के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मदद से (शिंदे को) मुख्यमंत्री पद से हटाकर पवार को यह पद देने का वादा किया गया है।

04:04 PM, 03-Jul-2023

नौ विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास
एनसीपी अनुशासन समिति ने पार्टी नौ विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। यह वही विधायक हैं, जिन्होंने अजित पवार के साथ बीते दिन शपथ ग्रहण की थी। इसके अलावा एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को लिखे पत्र में सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

01:51 PM, 03-Jul-2023

देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे अजित पवार और एनसीपी नेता। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर भी फडणवीस के घर पहुंचे हैं। 
 

01:07 PM, 03-Jul-2023

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने एक बयान में कहा है कि महाराष्ट्र की तरह ही बिहार में भी ऐसे हालात बन सकते हैं। जदयू विधायक नीतीश कुमार से नाराज हैं। वहीं यूपी में जयंत चौधरी भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं। वह अखिलेश यादव से नाराज हैं। ऐसी भी संभावना है कि सपा के विधायकों में भी नाराजगी पैदा हो जाए। 

01:00 PM, 03-Jul-2023

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर कांग्रेस नेता विजय वाडेत्तिवर ने कहा कि कांग्रेस इस पद के लिए तैयार है। कांग्रेस को नेतृत्व करना ही  होगा फिर चाहे वो राज्य हो या फिर देश। कांग्रेस को कोई विकल्प नहीं है। अगर कांग्रेस के पास नंबर हैं तो स्वभाविक है कि नेता प्रतिपक्ष का पद हमें दिया जाएगा। अगर एनसीपी के पास नंबर्स होंगे तो यह एनसीपी को मिलेगा। मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर कोई विवाद है। 

12:19 PM, 03-Jul-2023

एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि हमने बीती रात विधानसभा अध्यक्ष को याचिका भेजी थी और उनसे सुनवाई की अपील की थी। विधानसभा में हमारी पार्टी के 53 विधायक हैं, जिनमें से 9 छोड़कर गए हैं लेकिन बाकी हमारे साथ हैं। पार्टी छोड़कर गए नेताओं को मौका दिया जाएगा कि वह वापस लौट आएं लेकिन जो लोग वापस नहीं आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

12:14 PM, 03-Jul-2023

महाराष्ट्र भाजपा के नेता नारायण राणे ने एक बयान में कहा है कि हमारी सरकार मजबूत है और 2024 तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही रहेंगे। राणे ने कहा कि जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, वैसे ही महाविकास अघाड़ी के नेता भी हमारे साथ आएंगे। पहले भी पवार साहब ने कहा था कि उनकी पार्टी मजबूत है लेकिन अब उनके 40 लोग उनका साथ छोड़ गए हैं। आज के समय में पार्टी को फिर से खड़ा करना  आसान नहीं है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। उद्धव ठाकरे तनाव में हैं, उनके पास कुछ नहीं बचा है। 

12:08 PM, 03-Jul-2023

शरद पवार ने कहा कि हमारी विचारधारा सांप्रदायिकता और जातिवाद के खिलाफ है। महाराष्ट्र में जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी और महाराष्ट्र को अपनी एकता दिखानी होगी। शरद पवार बोले- चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। हमें नई शुरुआत करनी है। 5 जुलाई को पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। 

12:02 PM, 03-Jul-2023

शरद पवार ने कराद में पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर श्रद्धाजलि अर्पित की। 
 

11:30 AM, 03-Jul-2023

शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने अजित पवार के गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि तीनों पार्टियां साथ मिलकर काम करेंगी...यह बस शुरुआत है और भविष्य में क्या होगा, इस पर भी हमारी नजर है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम ही एनसीपी हैं और हम वो कर रहे हैं जो करना चाहिए। किसे दिल्ली जाना है, उस पर आज चर्चा होगी। अभी तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी सिर्फ महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर चर्चा हुई है। शरद पवार को धोखा देने के सवाल पर प्रफुल्ल पटेल ने कोई जवाब नहीं दिया। 

11:08 AM, 03-Jul-2023

एनसीपी विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पहले से अंदेशा था कि भाजपा एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर सकती है लेकिन अजित पवार के कदम ने हम सभी को चौंकाया है। रोहित पवार ने शरद पवार का समर्थन किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उन्हीं की ज्यादा स्वीकार्यता है। 

10:27 AM, 03-Jul-2023

शरद पवार जहां सतारा में रैली कर रहे हैं और एनसीपी के नेता लगातार शरद पवार का समर्थन करने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अजित पवार का खेमा भी सक्रिय है। मंत्रीपद की शपथ लेने वाले सभी मंत्री आज सुबह ही अजित पवार के आवास पर पहुंचे हैं। 
 

10:07 AM, 03-Jul-2023

महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर एनसीपी पुणे के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा कि 'बीते कल जो अजित पवार ने किया, उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के साथ रहने का फैसला किया है और हम उनका समर्थन जारी रखेंगे। एनसीपी के समर्थक भी पवार साहेब के साथ हैं और भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे।'
 

09:28 AM, 03-Jul-2023

'अजित काका के लिए मेरा सम्मान पहले जैसा रहेगा'
एनसीपी में दो फाड़ और अजित पवार की बगावत पर शरद पवार के परपोते रोहित पवार ने कहा कि 'मैं किसी के जाने पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन अहम ये है कि हम यहां क्यों हैं। महाराष्ट्र में जो भी हुआ है, उससे मतदाता निराश हैं। जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद अजित काका के लिए मेरा सम्मान पहले जैसा ही रहेगा। मेरे व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने राजनीति में मेरी बहुत मदद की थी। हालांकि पार्टी की प्रक्रिया बहुत अहम होती है।' बता दें कि रोहित, शरद पवार के बड़े भाई अप्पा साहेब पवार के पोते हैं। 

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की यूथ विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अजित पवार के सरकार में शामिल होने पर कहा कि 'यह उनका निजी फैसला है और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हम बस ये कहना चाहते हैं कि सारी पार्टी पवार साहब के साथ खड़ी है। पवार साहब के बिना एनसीपी नहीं है। पूरा देश और महाराष्ट्र के लोग मजबूती से पवार साहब के साथ खड़े हैं।'

09:21 AM, 03-Jul-2023

'महाराष्ट्र में बदला जाएगा सीएम चेहरा'
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि 'आज मैं कैमरे पर ये बात बोल रहा हूं कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदला जाएगा। एकनाथ शिंदे को हटाया जाएगा और एकनाथ शिंदे और 16 विधायकों को अयोग्य ठहराया जाएगा।' संजय राउत ने कहा कि 'भाजपा ने शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी को तोड़ा लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। यह चौंकाने वाला है कि पीएम मोदी ने एनसीपी नेताओं को भ्रष्टाचारी कहा और फिर वही नेता राजभवन में शपथ लेते दिखाई दिए।'

09:08 AM, 03-Jul-2023

सतारा में आज रैली करेंगे शरद पवार
 

08:57 AM, 03-Jul-2023

Maharashtra Live: NCP पर अधिकार की लड़ाई; शरद पवार ने प्रफुल्ल-सुनील को पार्टी से निकाला; अजित ने चला यह दांव

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'जो लोग पटना में इकट्ठा हुए आप उनकी हालत देख सकते हैं। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। यह तो बस शुरुआत है। पटना में हुई बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखना शुरू हो गया है। भाजपा बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और फिर से यहां बेहतर नतीजे हासिल करेगी।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें