03:17 PM, 25-Oct-2024
वहीं, चन्नापटना विधानसभा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर निखिल कुमारस्वामी ने कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कह रहा हूं कि जो भी विकास हुआ है, वह एनडीए का निर्णय है। उन्होंने मुझे उम्मीदवार बनाया है। पार्टी कार्यकर्ता वास्तव में जीत के प्रति आश्वस्त हैं। यहां तक कि एच. डी. देवगौड़ा और एच. डी. कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने जिले के लिए बहुत कुछ किया है, इसलिए मुझे यकीन है कि लोग मुझे एक मौका देंगे।
वहीं, अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी के एनडीए उम्मीदवार के रूप में चन्नपटना विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर जद (एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि चन्नापटना के मतदाता और यहां तक कि आम आदमी भी जेडीएस-एनडीए के साथ हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जो स्नेह है, जो वे पिछले 40 वर्षों से दिखा रहे हैं, जारी रखेंगे।