10:43 AM, 09-Aug-2022
मुंबई भाजपा अध्यक्ष को कैबिनेट में मिल सकती है जगह
शिंदे कैबिनेट में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा को भी शामिल किया जा सकता है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, उम्मीद है कि मुझे कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि मुझे राज्य मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।