गंजाम जिले से इस बार चुनाव लड़ने वाले अन्य वृद्ध उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (77) और मंजुला स्वैन (70) शामिल हैं। नवीन हिंजिली विधानसभा सीट से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं और मंजुला स्वैन अस्का विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
सत्तारूढ़ दल द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के बाद रमेश चंद्र च्याउपटनायक राज्य में बीजद के अब तक के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। बीजद ने राज्य की 147 विधानसभा सीट में से अब तक 108 और 21 लोकसभा सीट में से 20 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के 80 वर्षीय दूसरे उम्मीदवार बद्रीनारायण पात्रा हैं, जिन्हें बीजद ने क्योंझर जिले के घासीपुरा विधानसभा क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया है।
बीजद ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में 80 वर्षीय दो उम्मीदवार खड़े किए
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 80-वर्षीय दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे। बीजद ने गंजाम जिले की बरहामपुर विधानसभा सीट से 80 वर्षीय रमेश चंद्र च्याउपटनायक को मैदान में उतारा है, जहां से वह 2014 तक लगातार पांच बार चुने गए थे, लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का 10 साल का कार्यकाल हो गया। मोदी जी को अपने बारे में बोलना चाहिए कि पहले जो उन्होंने जनता से वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे, तो जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए, बुरे दिन आ गए। महंगाई बढ़ गई है, बेरोजगारी है। कांग्रेस नो जो कहा वो किया...आपने क्या किया जनता इसका जवाब 2024 में चाहती है।' अजय राय से इतर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय खरगे ने भी बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दो करोड़ नौकरियों की गारंटी बुरे सपने की तरह है।
आईआईटी और आईआईएम में भी नौकरी नहीं
बकौल खरगे, लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भाजपा की ओर से थोपी गई बेरोजगारी है। उन्होंने दावा किया कि युवा नौकरियां खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और देश जनसांख्यिकीय दुःस्वप्न का सामना कर रहा है। खरगे ने कहा कि युवा न्याय के तहत कांग्रेस की पहली नौकरी पक्की गारंटी से कॅरिअर के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि 12 आईआईटी में हमारे लगभग 30 प्रतिशत छात्रों को नियमित प्लेसमेंट नहीं मिल रहा है। कुल 21 आईआईएम में से अब तक केवल 20 प्रतिशत ही ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट पूरा हो सका है। अगर आईआईटी और आईआईएम में यह हाल है तो कोई कल्पना कर सकता है कि भाजपा ने देशभर में हमारे युवाओं का भविष्य कैसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा, हाल में एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2012 और 2019 के बीच रोजगार में लगभग शून्य वृद्धि हुई है।
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'मोदी की गारंटी पर न सिर्फ बिहार को बल्कि पूरे देश को विश्वास होने लगा है। हमारे गठबंधन की मजबूती इस बात का विश्वास दिलाती है कि आने वाले दिनों में बिहार की 40 की 40 सीटें हम जीतेंगे।'