फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: श्रीकांत शिंदे होंगे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार; सीतारमण ने कर्नाटक सरकार को घेरा

Sat, 06 Apr 2024 04:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:58 PM, 06-Apr-2024

नड्डा ने केरल में भाजपा के लिए समर्थन मांगा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल के कोझीकोड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं...जब केरल विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा. इसलिए हमें विकास की प्रक्रिया में भाग लेना होगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासनकाल में भारत 5वीं आर्थिक शक्ति बन चुका है। 2014 से पहले देश 11वीं आर्थिक शक्ति से था।

11:23 PM, 06-Apr-2024

ओडिशा के पूर्व मंत्री रघुनाथ मोहंती ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, बीजेडी में शामिल होने की संभावना

ओडिशा के पूर्व कानून मंत्री रघुनाथ मोहंती ने शनिवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उनके बीजद में लौटने की अटकलें तेज हो गईं हैं। बालासोर लोकसभा सीट पर को उनका गढ़ माना है। खबरों के मुताबिक ओडिशा में सत्ताधारी दल- बीजद इस सीट पर एक उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी विचारधारा में अंतर के कारण अब पार्टी में बने रहना उनके लिए असंभव हो गया है। भावी कदम पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, वह भविष्य की रणनीति तय करने से पहले अपने रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और समर्थकों से सलाह लेंगे।

बस्ता निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे मोहंती को दहेज के मामले में उनकी बहू बरसा सोनी चौधरी के आरोपों के बाद भाजपा से हटा दिया था।

10:59 PM, 06-Apr-2024

उत्तराखंड: दिनेश अग्रवाल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
10:56 PM, 06-Apr-2024

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और पोरबंदर से लोकसभा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने आज गुजरात के धुडसिया में डांडिया खेला।

10:55 PM, 06-Apr-2024

शिंदे के खेमे में शामिल हुए पूर्व मंत्री घोलप
शिवसेना (यूबीटी) के नेता बबनराव घोलप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। उन्होंने कहा, शिवसेना (यूबीटी) ने मेरे साथ अन्याय किया है। उन्होंने मुझे पार्टी पद से हटा दिया और जब मैंने उनसे पूछा कि मुझे क्यों हटाया गया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए मैंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और मुझे जो भी पद दिया जाएगा, मैं उसके साथ न्याय करूंगा। 
 
 

विज्ञापन
10:51 PM, 06-Apr-2024

मल्लिकार्जुन खरगे की फिसली जुबान 
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज जयपुर में अपने भाषण में जुबान फिलसने से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गलती से कहा कि मोदी अनुच्छेद 371 को खत्म करने का दावा करते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे का मतलब साफ तौर पर 370 से था। 

10:44 PM, 06-Apr-2024

पीएम मोदी के नेतृत्व में 5वीं आर्थिक शक्ति बना भारत: नड्डा
केरल के कोझिकोड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,जब केरल विकसित होता है, तभी भारत विकसित होता है। इसलिए हें विकास की प्रक्रिया में भाग लेना होगा और मोदी के नेतृत्व का समर्थन करना होगा, जो देश को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के दस साल के शासन में देश 11वीं आर्थिक शक्ति से 5वीं आर्थिक शक्ति बन गया है। 

10:24 PM, 06-Apr-2024

आईपीएस अधिकारियों के संगठन ने सीईसी को लिखा पत्र
आंध्र प्रदेश की आईपीएस अधिकारियों के संगठन ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को एक प्रतिवेदन दिया। जिसमें उन्होंने दावा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। संगठन ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भाजपा और जनसेना के नेता दुर्भावनापूर्ण अभियान के तहत भारतीय पुलिस सेवा के सदस्यों के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। 

10:19 PM, 06-Apr-2024

चुनावी बॉन्ड योजना दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड योजना दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने दावा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुना आयोग में अपने लोगों को रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में एक फैसले में चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार दिया था। 

एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा, भारत में करीब 30 किसान हर दिन आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने अमीरों के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए। जबकि किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश के करोड़ों लोग गरीब हो गए। 

09:12 PM, 06-Apr-2024

महाराष्ट्र: शिंदे खेमे में शामिल हुए पूर्व मंत्री बबनराव घोलप
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना यूबीटी के उपनेता बबनराव घोलप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। घोलप का शिंदे की पार्टी में स्वागत राज्यमंत्री दादा भुसे और महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे की मौजदूगी में किया गया। नासिक जिले से पांच बार विधायक रहे घोलप शिंदे खेमे में शामिल हो रहे हैं। इससे उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी की संभावनाओं को बल मिल सकता है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में पूर्व विधायक संजय पवार भी शामिल हो गए। 
  

09:08 PM, 06-Apr-2024

महाराष्ट्र: 26 अप्रैल को आठ सीट के लिए 299 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 299 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम और मराठवाड़ा में हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीट शामिल हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। अधिकारी ने बताया कि इन आठ सीटों के लिए कुल 352 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा में 25, अकोला में 17, अमरावती में 56, वर्धा में 26, यवतमाल-वाशिम में 20, हिंगोली में 48, नांदेड़ में 66 और परभणी में 41 उम्मीदवार हैं। हिंगोली, यवतमाल-वाशिम और बुलढाणा में मुकाबला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बीच है।

09:06 PM, 06-Apr-2024

कच्चातीवू मुद्दे को सिर्फ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही भाजपा: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कच्चातिवु मुद्दे को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की भाजपा की कोशिश काम नहीं आएगी। इससे चुनावों में पार्टी की हार ही होगी। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए कच्चातिवु टापू मुद्दे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और पूछा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तमिलनाडु से चुनाव क्यों नहीं लड़ा। अगर वे कच्चातिवु या तमिलों के बारे में चिंति हैं त इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया।
 

07:45 PM, 06-Apr-2024

तमिलनाडु: पन्नीरसेल्वम ने चुनाव प्रचार के दौरान बनाई पज्जी
रामनाथपुरम लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने चुनाव प्रचार के दौरान एक भोजनालय में पज्जी बनाई। 

07:41 PM, 06-Apr-2024

तेलंगाना के किसी किसान ने नहीं की आत्महत्या : उत्तम कुमार रेड्डी
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बयान पर राज्य के सिंचाई, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य में किसी भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है, यह पूरी तरह से गलत है। 

07:39 PM, 06-Apr-2024

पश्चिम बंगाल: मथुरापुर से सरत चंद्र हलदार होंगे वाम मोर्चा के उम्मीदवार
वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर लोकसभा सी से माकपा उम्मीदवार के रूप में शरद चंद्र हलदार की उम्मीदवारी का एलान किया। मोर्चे ने अब तक राज्य की 42 लोकसभा सीट में से 29 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। जयनगर सीट से पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द कर सकती है। 
 

07:25 PM, 06-Apr-2024

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कांग्रेस के घोषणापत्र में मैं केवल कर्नाटक का उदाहरण लूंगी यहां जीतने के लिए (विधानसभा चुनाव के दौरान) उन्होंने एक बड़ा घोषणापत्र दिया, उन घोषणाओं ने उन्हें जीत दिलाई। लेकिन उन वादों को पूरा करने के लिए एक बजट की आवश्यकता है। (उपमुख्यमंत्री) डीके शिवकुमार ने खुद कहा कि उनके पास विकास के लिए पैसा नहीं है और राज्य पर बड़ा वित्तीय बोझ है। अगर एक राज्य में उनकी (कांग्रेस सरकार) वजह से इतना बड़ा दबाव पड़ रहा है, तो क्या देश के लोगों को उनके (लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणापत्र) वादों पर  भरोसा करना चाहिए?

सीतारमण ने कहा, मैं चाहती हूं कि वे (कर्नाटक सरकार) बताए कि मई 2023 में 20 हजार करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को क्यों रोक दिया गया था? घर-घर तक पेयजल पहुंचाने वाले जल जीवन मिशन को प्रोत्साहित क्यों नहीं किया जा रहा है? वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं (केंद्र के विकास कार्यक्रम का लाभ उठाएं) 

07:07 PM, 06-Apr-2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जनता से आग्रह किया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएं और चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा सुनिश्चित करें। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा अपनी बात पर अमल करती है और लोगों से किए गए वादों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी घोषणापत्र में जिन वादों का एलान किया गया है, उन्हें पूरा किया जाएगा। 
 

07:01 PM, 06-Apr-2024

महाराष्ट्र: कल्याण से महायुति उम्मीदवार होंगे श्रीकांत शिंदे
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंह के पुत्र श्रीकांत शिंदे कल्याण लोकसभा सीट से महायुति के उम्मीदवार होंगे। श्रीकांत का मुकाबला उद्धव गुट की शिवसेना की उम्मीदवार वैशाली दारेकर राणे से होगा। 

04:30 PM, 06-Apr-2024

आंध्र प्रदेश: विधायक एमएस बाबू कांग्रेस में शामिल
पुथलपट्टू के विधायक एमएस बाबू आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 

04:12 PM, 06-Apr-2024

जी किशन रेड्डी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वादे के मुताबिक सौ दिनों के भीतर अपनी छह चुनावी गारंटी लागू नहीं की है। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शनिवार को हैदराबाद में रैली हो रही है। रेड्डी यहां भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
 
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने लोगों से वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। मैं कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछता हूं कि आपने विधानसभा चुनाव में छह गारंटी के नाम पर तेलंगाना के लोगों से वादे किए थे। आपने कहा था कि उन्हें सौ दिन में लागू करेंगे। आज राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह तेलंगाना की धरती पर कैसे आ रहे हैं (जब तक वादे पूरे नहीं हो जाते)।

04:06 PM, 06-Apr-2024

 
भाकपा ने भी जारी किया चुनावी घोषणापत्र
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में अपना घोषणा पत्र जारी किया। 

04:02 PM, 06-Apr-2024

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है जिसमें पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पर हमले और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का जिक्र किया गया है। भाजपा नेता शिशी बाजोरिया ने कहा, आज सुबह पूर्व मेदिनीपुर में एनआईए के अधिकारियों को पीटा गया, क्योंकि वे दो लोगों को गिरफ्तार कर ने आए थे। यह संदेशखली 2.0 है। हमारा अनुरोध है कि पूर्व मेदिनीपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) और पुलिस महानिदेशक सहित इसमें सीधे तौर पर शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरा मुद्दा यह है कि टीएमसी के नेताओं ने अलविदा नमाज के मौके पर लोगों को तोहफे बांटे। पैकेट पर पार्टी के प्रतीक के साथ ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें थीं। 

03:56 PM, 06-Apr-2024

झारखंड: कल्पना सोरेन ने की झामुमो कार्यकर्ताओं से ये अपील
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरने ने कहा, मैंने पार्टी के सभी सदस्यों से विपक्षी गठबंधन की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। हम बताएंगे कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ किस तरह भेदभाव कर रही है। हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है। 
 

03:53 PM, 06-Apr-2024

तमिलनाडु: एमडीएमके ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र
मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एमडीएमके) के संस्थापक वाइको ने तिरुचिरापल्ली में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। 

03:39 PM, 06-Apr-2024

माकपा नेता के बैंक खाते पर लगाई रोक: सीताराम येचुरी
माकपा महासिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आज उनकी पार्टी के त्रिशूर के जिला सचिव को एक नोटिस मिला है कि पासबुक के साथ बैंक जाएं और कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने कहा, आयकर विभाग के पास जो अधिकार हैं, उसका इस्तेमाल करते हुए उसने बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक को आदेश जारी किया है कि जब तक हम अनुमति नहीं देते माकपा के खाते में कोई लेन-देन नहीं होना चाहिए। इसका मतलब है कि उन्होंने बिना किसी कारण के खाते पर रोक लगा दी है। यह एक राजनीतिक हमला है। भाजपा और मोदी रकार अपना एजेंडे के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हम कानूनी कार्रवाई की संभावना तलाश रहे हैं। 

03:31 PM, 06-Apr-2024

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से महिला विरोधी

शाइना ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से महिला विरोधी है। वहीं दूसरी ओर आपके यहां ऐसा प्रधानमंत्री है जिन्होंने सुनिश्चित किया है कि चाहे तीन तलाक हो या नारी शक्ति वंदन, महिलाओं का सम्मान हो। अगर कांग्रेस पार्टी किसी भी विचार प्रक्रिया से इतनी निष्क्रिय है, तो मुझे लगता है कि इसका मुंहतोड़ जवाब चार जून को दिया जाएगा जब भारत की महिलाएं इस महिला विरोधी पार्टी के खिलाफ बोलेंगी और वोट करेंगी जिसे कांग्रेस कहा जाता है।'

03:31 PM, 06-Apr-2024

भाजपा नेता शाइना एनसी का कांग्रेस पर वार

भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा, 'विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, जो विचारधारा से इतने निष्क्रिय हैं कि उनके पास यह कहने का दुस्साहस है कि कंगना रणौत को टिकट दिया गया क्योंकि वह बीफ खाने वाली हैं। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की हास्यास्पद टिप्पणी की है। सुप्रिया श्रीनेत कह चुकी हैं मंडी में क्या रेट है और रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी की विशेषताओं के बारे में बात की, जबकि वह सोनिया गांधी की उम्र की हैं।'
 

02:39 PM, 06-Apr-2024

महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा, 'पार्टी, नेताओं, मंत्रियों की बैठकें होती रहती हैं। हालांकि यह बैठक लोकसभा चुनाव प्रचार की प्लानिंग को लेकर हो रही है। चुनाव के पांच चरणों की योजना कैसे होनी चाहिए, स्टार प्रचारकों को कैसे प्रचार करना चाहिए और किस लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी किसे (मंत्रियों) आवंटित की जानी चाहिए, इस आंतरिक योजना के लिए एक बैठक आयोजित की गई है।'

02:38 PM, 06-Apr-2024

कर्नाटक के नेता और भाजपा नेता आर अशोक ने कहा, 'कर्नाटक सरकार दिवालिया हो गई है। वे केरल सरकार का अनुसरण कर रहे हैं। केरल सरकार पहले ही दिवालिया हो चुकी है। मोदी गारंटी ही एकमात्र गारंटी है। सिद्धारमैया की गारंटी फर्जी है। हम सभी 28 सीटें जीतेंगे।'
 

02:38 PM, 06-Apr-2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में बताया। हमारी जो 5 न्याय गारंटी है उसके तहत हमने 25 गारंटी करके देने का वादा किया है। हम झूट बोलने वालों में से नहीं है जैसे की PM मोदी बोलते हैं... उन्होंने हमसे पहले कितनी गारंटी दी है? उन्होंने कौनसी गारंटी लोगों को दी है और वह लोगों तक पहुंची है?'
 

02:38 PM, 06-Apr-2024

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, 'पार्टी के सभी लोगों से अपील की है कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लीजिए... हम आगे बढ़कर राज्य और देश को बताएंगे कि केंद्र सरकार किस तरह झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत सोरेन को भी जेल में डाला और अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाला। इंडिया गठबंधन को किस तरह मज़बूती दी जाए इसपर बात हुई है।'
 

02:38 PM, 06-Apr-2024

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं...हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है।'
 

02:33 PM, 06-Apr-2024

मोदी सरकार ने जो-जो किया है वो आपके सामने है: सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है...मोदी सरकार ने जो-जो किया है वो आपके सामने है इसीलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है लेकिन हताशा के साथ ही उम्मीद का भी जन्म होता है।'

02:32 PM, 06-Apr-2024

हमारा घोषणापत्र सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जयपुर में कहा, 'हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।'

02:31 PM, 06-Apr-2024

एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश मजबूत होगा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के संगरौली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से देश मजबूत होगा। जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। खरीद-फरोख्त रोकने का भी यही उपाय है। देश में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' होना चाहिए।'

02:31 PM, 06-Apr-2024

घोषणा करो और भूल जाओ: जोशी

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'वे घोषणा करते हैं क्योंकि वे सत्ता में आते ही नहीं हैं। इसलिए जो भी घोषणा करनी है घोषणा करो और भूल जाओ।'

02:30 PM, 06-Apr-2024

कांग्रेस के बड़े नेता जयपुर पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जयपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य प्रदेश कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

02:29 PM, 06-Apr-2024

एनडीए गठबंधन पूरे देश में काफी मजबूत: पशुपति कुमार पारस

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, 'बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव है। एनडीए गठबंधन पूरे देश में काफी मजबूत है। इस बार एनडीए गठबंधन के तहत सब लोगों का प्रयास है कि (बिहार में) 40 की 40 सीटें हम जीतें...सब नाराजगी दूर हो गई है।'

02:00 PM, 06-Apr-2024

...इसलिए हो रहा शादी का कार्ड वायरल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के एक निवासी की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। दरअसल, कार्ड पर जन सेना पार्टी का घोषणापत्र छपा हुआ है। जिस शख्स की शादी का कार्ड है वो जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण का समर्थक है। शख्स ने आमंत्रितों से पीथापुरम में पवन कल्याण को वोट देने का आग्रह किया है।
 

01:56 PM, 06-Apr-2024

80 फीसदी स्थानीय प्रतिनिधी भाजपा के साथ: प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'आज उत्तर गोवा में पंचायत काउंसलर की बैठक रखी गई थी। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम उत्तर गोवा सीट एक लाख के अंतर से जीतेंगे और दक्षिण गोवा सीट 60,000 से ज्यादा के अंतर से जीतेंगे। 80 फीसदी स्थानीय प्रतिनिधी भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और काम कर रहे हैं।'

01:25 PM, 06-Apr-2024

निरुपम को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए

कांग्रेस नेता संजय निरुपम के पार्टी से निष्कासन पर चेन्निथला ने कहा, 'उन्हें पार्टी पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए थे। पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया था। उन्हें पार्टी में रहना चाहिए था। उनकी अनुशासनहीनता के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए।'

01:23 PM, 06-Apr-2024

हमें लोगों का समर्थन मिल रहा

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, 'हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। नागपुर में लंबे समय बाद विकास ठाकरे सांसद बनेंगे। महाविकास अघाड़ी साथ है। हालांकि, सीट बंटवारे में कुछ समस्याएं हैं। हम इसका समाधान करेंगे।'

01:23 PM, 06-Apr-2024

इंडिया गठबंधन दिल्ली में हगिंग...: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उत्तर चेन्नई के ओथवदाई स्ट्रीट पर भाजपा उम्मीदवार आरसी पॉल कनगराज के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और तमिलनाडु में ठगिंग।'
 

01:02 PM, 06-Apr-2024

राहुल नार्वेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज

शिवसेना (यूबीटी) नेता विकास मयेकर नेता ने विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता राहुल नार्वेकर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मयेकर ने आरोप लगाया कि नार्वेकर ने अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
 

12:38 PM, 06-Apr-2024

भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है।'

 

12:37 PM, 06-Apr-2024

जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया...: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है। देश का दुर्भाग्य है कि इंडी गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सभी का क्या हाल हुआ है वो इतिहास में पुराणों में अंकित है।'
 

12:17 PM, 06-Apr-2024

घोषणापत्र से जॉर्ज सोरोस के टूलकीट की बदबू आ रही: चुघ

कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, 'घोषणापत्र केवल खोखले वादे और झूठ का पुलिंदा है। जो वादे प्रदेश चुनाव में किए गए थे उनमें से एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। मैं हैरान हूं जिन्होंने आजादी के छह दशक तक राज किया वे आज बदलाव की बात कर रहे हैं... मुझे इस घोषणापत्र से जॉर्ज सोरोस के टूलकीट की बदबू आ रही है।'
 
 
 

12:06 PM, 06-Apr-2024

प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व हमारे पास: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में एक रैली के दौरान कहा, 'आज हमें वोट जाति के आधार पर नहीं, संप्रदाय के आधार पर नहीं, तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प के लिए...आने वाले पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो सके, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व हमारे पास है। इस विश्वास के साथ 2024 चुनाव में पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार।'

12:05 PM, 06-Apr-2024

कांग्रेस ने गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। साथ ही मध्य प्रदेश के मुरैना, खंडवा और ग्वालियर और दादर एवं नगर हवेली (एसटी) के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया गया है।

12:05 PM, 06-Apr-2024

भाजपा के वादे जुमले हो गए: डोटासरा

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'कांग्रेस ने जो भी वादा किया है वो वादा हम निभाते हैं। भाजपा के वादे जुमले हो गए हैं। INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और हम ये वादे निभाएंगे।'

11:27 AM, 06-Apr-2024

मोदी की गारंटी फेल हो गई: जूली

पीएम मोदी की राज्य की यात्रा पर जूली ने सवाल करते हुए कहा, 'पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री ने किस योजना की शुरुआत की, जिससे राजस्थान को लाभ हुआ? प्रदेश को यमुना का पानी नहीं मिला। मोदी की गारंटी फेल हो गई है। लोगों ने मोदी जी को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।'

11:27 AM, 06-Apr-2024

पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगी ऊर्जा: टीका राम जूली

कांग्रेस नेतृत्व के राजस्थान दौरे पर पार्टी के प्रदेश नेता टीका राम जूली ने कहा, 'हमें खुशी है कि सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष आज जयपुर आ रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी। कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी भाजपा से अधिक सीटें जीतेंगे।'

11:20 AM, 06-Apr-2024

राहुल को सांसद बनाना सोनिया गांधी का सपना: मनजिंदर सिंह सिरसा

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'उनकी (कांग्रेस) घोषणाएं ही रहेंगी। उन्होंने यह घोषणापत्र 2024 के लिए बनाया है, 2029 या 2034 के लिए बनाया है, हमें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा घोषणापत्र वे पहले भी निकाल चुके हैं। उनका बस चले तो यह भी लिख सकते हैं कि हम आएंगे तो देश में सब कुछ मुफ्त हो जाएगा क्योंकि सोनिया गांधी का एक ही सपना है कि किसी प्रकार से राहुल गांधी को सांसद बना दें, पिछली बार तो वे सांसद बन गए थे इस बार यह नहीं हो पाएगा।'

10:43 AM, 06-Apr-2024

भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर में होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं।
 

09:57 AM, 06-Apr-2024

बीकानेर सीट पर हम जबरदस्त तरीके से जीत रहे: गोविंदराम मेघवाल

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल, 'राजस्थान में हम कम से कम 12 सीटें जीत रहे हैं। बीकानेर सीट पर हम जबरदस्त तरीके से जीत रहे हैं क्योंकि अर्जुन राम मेघवाल ने 15 साल में आकर देखा ही नहीं है। पांच लाख से ज्यादा वोटों से अर्जुन राम मेघवाल हारेंगे।'

09:35 AM, 06-Apr-2024

त्रिपुरा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए त्रिपुरा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेता शामिल हैं।
 

09:21 AM, 06-Apr-2024

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटले से बड़ा भ्रष्टाचार और कोई नहीं: मृत्युंजय तिवारी

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, 'कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में चुनावी भाषण हुआ, हमें उम्मीद थी कि वे अपने संबोधन में परिवारवाद पर प्रहार करेंगे, लेकिन वे परिवारवाद पर चुप रह गए। इलेक्टोरल बॉन्ड घोटले से बड़ा भ्रष्टाचार और कोई नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री की कल हुई सभा में कोई उत्साह नहीं था, प्रधानमंत्री के चेहरे पर घबराहट दिख रही थी, उन्हें पता है कि इस बार बिहार बदला लेने के लिए तैयार है।'

08:56 AM, 06-Apr-2024

ये ठग बंधन है: मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'कांग्रेस सिर्फ घोषणा कर सकती है, उन्हें पूरा वे कर नहीं सकते क्योंकि वे शासन में नहीं आ रहे। ममता बनर्जी अलग लड़ रही हैं, अरविंद केजरीवाल अलग लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के सामने वायनाड में कम्युनिस्ट पार्टी का उम्मीदवार मजबूती से खड़ा है। ये कैसा गठबंधन है? ये ठग बंधन है।'

08:47 AM, 06-Apr-2024

जजपा ने मतदाता के साथ विश्वासघात किया: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

रोहतक के कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जजपा का जनाधार समाप्त हो गया है। जजपा ने अपने मतदाता के साथ विश्वासघात करके भाजपा का समर्थन किया था, उसी समय ये तय हो गया था कि उनका मतदाता वोट की चोट से इस विश्वासघात का बदला चुकाएगा।

08:28 AM, 06-Apr-2024

गुजरात सीएम ने चुनाव प्रचार किया

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में चुनाव प्रचार किया।

07:31 AM, 06-Apr-2024

क्षेत्र को बदलने के लिए नौकरी छोड़ी: रमेश चंद्र साई

ओडिशा के अंगुल में बीजद से भाजपा में शामिल हुए विधायक रमेश चंद्र साई ने कहा, 'मैं जिस इलाके में रह रहा था, वह बहुत पिछड़ा हुआ था। इसे बदलने के लिए मैंने नौकरी छोड़ दी और राजनीति में प्रवेश किया। मैं 47,000 वोटों से जीता था। मुझे विकास में दिलचस्पी थी। लेकिन, जिस तरह से पार्टी (बीजद) ने मेरे साथ व्यवहार किया, मैं विफल रहा। मैंने अपने क्षेत्र के सभी गांवों को कवर किया है। मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल होना चाहता था जो मुझे अवसर दे, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो गया।
 

07:31 AM, 06-Apr-2024

हमें राजनीतिक दलों से समर्थन मिल रहा: विशाल कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार ने कहा, 'नौ अप्रैल से हम पीडब्ल्यूडी मतदाताओं और 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों से डाक मतपत्र वोट एकत्र करेंगे। इसके लिए टीम को प्रशिक्षित भी किया गया है और हमें राजनीतिक दलों से भी समर्थन मिल रहा है। 30 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 5000 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने गृह मतदान का विकल्प चुना है। नौ, 10 और 12 अप्रैल को होम वोटिंग होगी।'

07:31 AM, 06-Apr-2024

चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना: पुनीत अग्रवाल

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुनीत अग्रवाल ने कहा, 'होम वोटिंग का मतलब चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना है। त्रिपुरा-1 पश्चिम के लिए कुल 4580 मतदाताओं ने वोट देने का विकल्प चुना है। वहीं, त्रिपुरा-1 पूर्व के लिए, 4760 लोगों ने इस सुविधा का विकल्प चुना है।'

07:28 AM, 06-Apr-2024

Lok Sabha Election Live: श्रीकांत शिंदे होंगे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार; सीतारमण ने कर्नाटक सरकार को घेरा

लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर की धरती पर पहुंचे हुए हैं। राधा स्वामी सत्संग मैदान में होने वाली रैली को लेकर भाजपाइयों ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा है। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी मंच साझा किया। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें