फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव Live:भाजपा ने बंगाल के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की; उद्धव-राउत पर कार्रवाई की मांग

Tue, 26 Mar 2024 11:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। जानिए सियासत से जुड़ी बड़ी खबरें
 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 26-Mar-2024

पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 40 नेताओं के नामों की लिस्ट जारी की है, जो लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।


बिहार के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम योगी
भाजपा ने बिहार के लिए भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जो लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। 

10:43 PM, 26-Mar-2024
भाजपा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने सिक्किम विधानसभा के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। सूची में शामिल एकमात्र महिला प्रत्याशी पूजा शर्मा हैं।

10:40 PM, 26-Mar-2024
कांग्रेस (फाइल / सांकेतिक)

आंध्र प्रदेश के लिए कांग्रेस पार्टी ने दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए

कांग्रेस पार्टी ने वी शंकर और मनोज चौहान को पार्टी का चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। दोनों आंध्र प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों का प्रबंधन देखेंगे। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया।

विज्ञापन
10:36 PM, 26-Mar-2024

कंगना रनौत भाजपा प्रमुख नड्डा से मिलने के बाद आवास से बाहर निकलीं

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोंनों की मुलाकात आधे घंटे से अधिक समय तक चली। कंगना बैठक के बाद रात करीब 9.50 बजे नड्डा के आवास से बाहर निकलीं। उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

10:31 PM, 26-Mar-2024
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : ANI

टीएमसी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पूर्व क्रिकेटर और उम्मीदवार यूसुफ पठान और अन्य नेता पहले चरण में चुनाव के दौरान TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
10:28 PM, 26-Mar-2024
एचडी कुमारस्वामी (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-जेडीएस नेताओं की संयुक्त बैठक 29 मार्च को

भाजपा और जेडीएस के शीर्ष नेताओं की संयुक्त समन्वय बैठक 29 मार्च को बेंगलुरु में बुलाई गई है। इसका मकसद लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उचित समझ विकसित करना है। हो। पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा, मैंने 29 मार्च को भाजपा और जेडीएस नेताओं की एक समन्वय बैठक बुलाने के संबंध में राज्य भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र से फोन पर बात की है, ताकि सभी 28 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं के बीच उचित समझ बनी रहे। बता दें कि जेडीएस पिछले साल सितंबर में एनडीए में शामिल हुई थी। उसने कर्नाटक में भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन का एलान किया। जेडीएस तीन सीटों- मांड्या, हासन और कोलार पर चुनाव लड़ेगी।

09:47 PM, 26-Mar-2024
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

सोनोवाल, गौरव गोगोई समेत 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई समेत 11 चर्चित नेताओं ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 19 अप्रैल को पांच सीटों पर होने वाले संसदीय चुनाव के पहले चरण में कराए जाने हैं। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि जहाजरानी, बंदरगाह, जलमार्ग और आयुष मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे। गौरव गोगोई ने जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया भी उनके साथ रहे।

09:43 PM, 26-Mar-2024
संजय राउत और उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : Social media

भाजपा ने लिखा पत्र- उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ FIR का आदेश देने की मांग

बीजेपी ने भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पार्टी की मांग है कि महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) सांसद और नेता ने आपत्तिजनक बयान दिए। पार्टी ने संजय राउत और उद्धव ठाकरे को पीएम मोदी और गुजरात के लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया है कि राउत के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जाए।

09:42 PM, 26-Mar-2024
जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : ani

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत; पार्टी ने मंडी से बनाया है लोकसभा चुनाव उम्मीदवार। फिल्मों में अभिनय से अपनी खास पहचान बनाने वाली कंगना राजनीतिक कारणों से भी सुर्खियों में रही हैं। महाराष्ट्र में अतिक्रमण के मामले में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की सरकार के दौरान कंगना का सीधा टकराव सामने आया था। वे अक्सर सामाजिक और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं।

09:39 PM, 26-Mar-2024

भाजपा की शिकायत- चुनाव आयोग हमारे खिलाफ तत्परता से कर रहा कार्रवाई

भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग उनके खिलाफ तत्परता से कार्रवाई कर रहा है, जबकि कुछ मामलों में सुस्ती दिखाई जा रही है। भाजपा ने पार्टी की तरफ से की गई वैधानिक मांगों पर फैसला लेने में भी देरी किए जाने के आरोप लगाए हैं।

08:53 PM, 26-Mar-2024

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों का एलान किया

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी दल- वाईएसआरसीपी ने डिप्टी सीएम बुदी मुत्याला नायडू को अनाकापल्ले से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने एरला अनुराधा को मदुगुला से विधानसभा चुनाव उम्मीदवार घोषित किया है।

07:18 PM, 26-Mar-2024
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मांड्या से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जेडीएस नेता कुमारस्वामी भाजपा का सहयोग करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का पर्याप्त संकेत देते हुए कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा, कर्नाटक की तीन सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा जल्द होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पार्टी को बचाने और अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए, मांड्या के लोग चाहते हैं कि उन्हें वहां से चुनाव लड़ना चाहिए। कुमारस्वामी ने कहा, कोर कमेटी में उन्होंने मुझे कोलार और मांड्या सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। मांड्या में उम्मीदवार कौन होगा, मैंने पर्याप्त संकेत दिए हैं। आधिकारिक घोषणा करने से पहले, उन्होंने एक बैठक बुलाई है। बता दें कि जेडीएस के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी कुमारस्वामी के मांड्या से चुनाव लड़ने के बारे में अलग से संकेत दिया। 

07:12 PM, 26-Mar-2024
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

डीएमके नेताओं के खिलाफ शिकायत करने वालों में केंद्रीय मंत्री वैष्णव और भाजपा महासचि विनोद तावड़े शामिल

जिन भाजपा नेताओं ने डीएमके नेता के खिलाफ शिकायत की है, उसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, बीजेपी पदाधिकारी संजय मयूख और ओम पाठक के नाम शामिल हैं। भाजपा ने इन नेताओं के हस्ताक्षर वाला पत्र भी सार्वजनिक किया है।

07:06 PM, 26-Mar-2024

DMK नेता अनिता आर राधाकृष्णन के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप; भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटीं पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में तमिलनाडु की डीएमके नेता अनिता आर राधाकृष्णन के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। भाजपा ने चुनाव आयोग के पास लिखित शिकायत की है।

06:55 PM, 26-Mar-2024
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से चुनाव आयोग हुआ सचेत; भीषण गर्मी की आशंका के बीच राज्यों के चुनाव अधिकारियों को निर्देश- मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाओं का बंदोबस्त करें

चुनाव आयोग मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान पर गंभीरता से विचार कर रहा है। आयोग ने राज्यों को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देशभर के मतदान केंद्रों पर पीने के पानी, छाया और चिकित्सा किट सहित सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए निर्देशों का 'सख्ती से अनुपालन' करने का निर्देश दिया गया है।

राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की तरफ से जारी 'क्या करें और क्या न करें' का लिखित सेट भी शेयर किया गया है। इससे गर्मी की लहर के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। आयोग ने राज्यों को 16 मार्च को ही पत्र भेजा। इसमें मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं के बारे में अपने पुराने निर्देशों के बारे में भी याद दिलाया।

06:08 PM, 26-Mar-2024
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा बोली- केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो; सीएए पर भड़काऊ भाषण के आरोप

भाजपा ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के हालिया भाषणों को आपत्तिजनक बताया है। मंगलवार को बीजेपी ने सीएम विजयन के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि विजयन का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय में असुरक्षा और भ्रम पैदा करना है। विजयन पर अत्यधिक धर्मांधता का माहौल पैदा करने का आरोप भी लगाया गया है।

विजयन को सीएम बने रहने का अधिकार नहीं
केरल के पलक्कड़ में वरिष्ठ भाजपा नेता पी के कृष्णदास ने विजयन पर समाज में विभाजन पैदा करने और धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस विषय पर विजयन द्वारा दिए गए हालिया भाषण संवैधानिक मानदंडों और पद की शपथ का उल्लंघन हैं। उन्होंने सीएम पद पर बने रहने का कानूनी अधिकार खो दिया है।



 

04:31 PM, 26-Mar-2024

सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा

एनसीपी नेता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग के पास शिकायत करने का फैसला लिया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग पहुंचा है। भाजपा की तरफ से ओम पाठक और विनोद तावड़े चुनाव आयोग पहुंचे हैं। विपक्षी नेताओं के बयानों की शिकायत के लिए चुनाव आयोग पहुंची भाजपा ने हिमाचल की मंडी लोकसभी सीट से पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत से जुड़े मामले में भी शिकायत दर्ज कराई है।

04:07 PM, 26-Mar-2024

शरद पवार के साथ रणनीति बनाने पहुंचे महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट

पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की अगुवाई वाली राजनीतिक पार्टी- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एससीपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का कल आखिरी दिन है। हमने चर्चा की कि चुनाव प्रचार कैसे किया जाए। चुनावी कार्यक्रम बहुत लंबा होता है, ऐसे में हमारे पास चर्चा करने और मुद्दों को सुलझाने के लिए बहुत समय होता है।

04:01 PM, 26-Mar-2024

चेन्नई में चुनावी तैयारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। चेन्नई में जिला निर्वाचन अधिकारी जे राधाकृष्णन चेन्नई चिंताद्रिपेट निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय स्ट्रांग रूम पहुंचे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को डिस्पैच किए जाने वाले सेंटर का निरीक्षण भी किया।

चुनाव की तैयारियां जोरों पर, मशीनों की जांच पूरी

जिला चुनाव अधिकारी जे राधाकृष्णन ने बताया कि इस केंद्र पर रखी गईं तमाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, चाहे वह बैलेट यूनिट हों, कंट्रोल यूनिट हों या वीवीपैट मशीन और बैटरियां हों, सभी चीजें चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार बहुत सख्त निगरानी में मतदान के लिए तैयार की जाती हैं। सबसे पहले, अगस्त में हमने प्रथम स्तर की जांच की। इसमें बेल इंजीनियर भी शामिल थे। सब कुछ राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। 21 मार्च को रैंडमाइजेशन किया गया। इसका मतलब है कि केंद्रीय भंडारण इकाई में सभी मशीनों की जांच कर इन्हें तैयार रखा जाता है।

03:47 PM, 26-Mar-2024

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबर पर महंत का रोचक जवाब

कर्नाटक के हुबली में दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। धारवाड़ से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की खबरों पर फक्किरेश्वर मठ के महंत जगद्गुरु फकीरा दिंगलेश्वर महास्वामी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह खबर किसने फैलाई।' उन्होंने कहा कि बुधवार को हम अपने मठ के सभी आध्यात्मिक नेताओं के साथ बैठक कर वर्तमान सामाजिक-धार्मिक समस्याओं पर मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राज्य से जुड़ी समस्याओं पर भी बात करेंगे।

03:27 PM, 26-Mar-2024

महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, 'मैंने लोगों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संकल्प को जीतने की जरूरत है। जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी भारतीय राष्ट्र की बेहतरी के लिए मतदान करेंगे।'

03:27 PM, 26-Mar-2024

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, 'ईश्वर छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के आशीर्वाद से हमने चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार का नामांकन दाखिल किया है। शुरुआत अच्छी हुई है और नतीजा भी अच्छा होगा।हम इस बार महाराष्ट्र में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देंगे।'
 

03:27 PM, 26-Mar-2024

आगामी लोकसभा चुनावों पर कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा, 'आगामी चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत की अवधारणा खतरे में है। संवैधानिक मूल्य खतरे में हैं। कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। हम सरकार बदलना चाहते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस पूरे देश में हर तरह के समझौते कर रही है।'
 

02:27 PM, 26-Mar-2024

निवर्तमान लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी पुलक कुमार महंत को नामांकन पत्र सौंपे।

02:27 PM, 26-Mar-2024

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को असम की जोरहाट लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। 

02:25 PM, 26-Mar-2024

लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों के बारे में फैसला करने के लिए कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की कल दिल्ली में बैठक होगी।

02:25 PM, 26-Mar-2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर बातचीत करने के लिए एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के सिल्वर ओक आवास पर पहुंचे
 

01:54 PM, 26-Mar-2024

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 

01:22 PM, 26-Mar-2024

नामांकन भरने के लिए रवाना हुए सर्बानंद सोनोवाल

डिब्रूगढ़: भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया।

12:38 PM, 26-Mar-2024

कनिमोझी करुणानिधि ने थूथुकुडी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

12:19 PM, 26-Mar-2024

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे और कांग्रेस नेता नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।

11:48 AM, 26-Mar-2024

उदयनिधि स्टालिन ने कहा, 'तीन जून (दिवंगत राजनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री) एम करुणानिधि की 100वीं जयंती है और चार जून को लोकसभा चुनाव मतगणना है। हमें तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतकर तोहफा देना चाहिए।'

11:47 AM, 26-Mar-2024

तमिलनाडु के खेल मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने लोकसभा चुनाव से पहले तिरुवनमलाई जिले में प्रचार किया।
 

11:40 AM, 26-Mar-2024

माकपा ने एलान किया कि मदुरै व डिंडीगुल लोकसभा सीटों से सू. वेंकटेशन और आर सचिधानंदम चुनाव लड़ेंगे। जबकि तेलंगाना की भुवनगिरी सीट से मोहम्मद जहांगीर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार बिहार के खगड़िया से लोकसभा उम्मीदवार होंगे।

10:47 AM, 26-Mar-2024

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पदयात्रा करने से पहले पूजा-अर्चना की।

10:46 AM, 26-Mar-2024

तुरुवेकेरे में सोमवार को एक संयुक्त समन्वय बैठक के दौरान जेडीएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई
 

10:10 AM, 26-Mar-2024

स्टालिन ने मतदाताओं के साथ खिंचवाईं तस्वीरें

एमके स्टालिन ने मंगलवार सुबह यहां बाजार में लोगों और सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की और उनमें से कई के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सीएम कुछ लोगों से हाथ मिलाते नजर आए।
 

10:08 AM, 26-Mar-2024

मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक स्थानीय सब्जी मंडी का दौरा किया

डीएमके अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में 16 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को यहां एक स्थानीय सब्जी मंडी का दौरा किया और चुनाव प्रचार किया। उनके साथ उनकी बहन और स्थानीय सांसद कनिमोझी और राज्य की मंत्री अनीता आर राधाकृष्णन और गीता जीवन भी थीं।

10:07 AM, 26-Mar-2024

मैं भाग्यशाली हूं कि मैं संबलपुर से उम्मीदवार: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'देवी समलेश्वरी का मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं संबलपुर से उम्मीदवार हूं।'
 

10:03 AM, 26-Mar-2024

लोकसभा चुनाव Live:भाजपा ने बंगाल के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की; उद्धव-राउत पर कार्रवाई की मांग

लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें