फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Result 2024 Live: दिल्ली में मिले CM स्टालिन-चंद्रबाबू नायडू, कहा- आंध्र-तमिलनाडु संबंध होंगे मजबूत

Wed, 05 Jun 2024 11:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अब सरकार के गठन के लिए उसे राजग के अपने सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। इससे पहले पार्टी ने 2019 में 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
LS Polls - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:32 PM, 05-Jun-2024

स्टालिन-नायडू ने की मुलाकात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। स्टालिन ने एक्स पर कहा कि मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हम तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के भाईचारे वाले राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे दक्षिणी राज्यों की वकालत करेंगे और हमारे अधिकारों की रक्षा करेंगे। 


 

09:13 PM, 05-Jun-2024

फैजाबाद(अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव हमने नहीं अयोध्या की जनता ने जीता है।  ये (भाजपा) राम को लाए हैं? ये राम को लाने वाले लोग नहीं हैं, ये राम के नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं, इनकी सारी पोल खुल गई। प्रधानमंत्री खुद यहां से लड़ना चाहते थे लेकिन जब उन्हें खूफिया रिपोर्ट मिली कि यह सीट सुरक्षित नहीं है तो उन्होंने अपने पैर पीछे कर लिए। 

07:22 PM, 05-Jun-2024

ओडिशा के कोरेई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आकाश दासनायक ने कहा कि यह ओडिशा के लोगों की जीत है। मैं अपनी जीत का श्रेय अपने क्षेत्र के मतदाताओं को देना चाहूंगा। मैं अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी और ओडिशा का तेजी से विकास होगा। 

विज्ञापन
05:18 PM, 05-Jun-2024

करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि निश्चित सरकार बनेगी, कोई डर नहीं है।


 

05:17 PM, 05-Jun-2024

भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि यह गर्व की बात है कि PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। लोगों ने प्रधानमंत्री, भाजपा पर विश्वास जताया है। एनडीए की सरकार बनेगी। भाजपा की 240 सीट पूरे INDI गठबंधन से भी ज्यादा है। लोगों ने स्पष्ट रूप से PM मोदी पर विश्वास जताया है। हम विकसित भारत के लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन
04:30 PM, 05-Jun-2024

भाजपा नेता माधवी लता ने कहा कि भाजपा एक पार्टी के रूप में जानती है कि सीधी लड़ाई कैसे लड़नी है। महाभारत के पांडव केवल सीधा युद्ध करना जानते थे लेकिन कौरव उसी काम को दूसरे तरीके से करना जानते थे। वे पीछे से वार करना जानते थे। पांडवों ने कुरुक्षेत्र का युद्ध तो जीत लिया लेकिन उन्होंने अपने सगे-संबंधियों को खो दिया। उन्होंने अपने बच्चों को खो दिया। उन्होंने एक महान योद्धा अभिमन्यु को खो दिया। इसलिए इतिहास भी हमें बताता है कि सत्य और अन्याय के युद्ध के बीच सत्य को अपने सगे-संबंधियों की बलि देनी पड़ती है। 
 

04:29 PM, 05-Jun-2024

सारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मैं छपरा की जनता का आभार करता हूं कि उन्होंने मुझे तीसरी बार जिताया है।




 

03:54 PM, 05-Jun-2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कर्नाटक कांग्रेस के नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए बेहतर होता अगर हमें 25-30 सीटें और मिलतीं। गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता आज शाम को मिलेंगे। 
 

03:53 PM, 05-Jun-2024

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हम एनडीए का हिस्सा हैं। मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि हमें देश के लिए मिलकर काम करना है। 

03:53 PM, 05-Jun-2024

एनडीए सांसदों की बैठक सात जून को सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में हो सकती है। 

02:36 PM, 05-Jun-2024

अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अपना जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

02:35 PM, 05-Jun-2024

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

01:43 PM, 05-Jun-2024

पीएम मोदी का इस्तीफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

01:42 PM, 05-Jun-2024

इस तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

12:44 PM, 05-Jun-2024

बिहार के सीएम और जेडी(यू) नेता नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। पार्टी सांसद संजय कुमार झा भी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, "सरकार तो अब बनेगी ही।"

11:38 AM, 05-Jun-2024

चिराग बोले- NDA एकजुट
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने कहा कि हमने उन्हें बधाई दी और उनका आशीर्वाद मांगा। सीएम ने जिस तरह से राज्य में एनडीए को मजबूत किया है, वह बेहद सराहनीय है। बिहार में गठबंधन के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों को जाता है। हम अब एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

चिराग ने कहा, "किसी को कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। NDA एकजुट है। अब वे दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का हर एक घटक दल मजबूती से सरकार बनाएगा। शपथ लेने की तैयारी है।"

11:05 AM, 05-Jun-2024

नीतीश-तेजस्वी दिल्ली रवाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक ही विमान से दिल्ली आ रहे हैं। नीतीश भाजपा नीत एनडीए और तेजस्वी इंडि गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों की बैठकें आज दिल्ली में होनी हैं।

11:01 AM, 05-Jun-2024

मायावती ने मुस्लिम समाज पर फोड़ा हार का ठीकरा
लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी को हुए भयंकर नुकसान के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा द्वारा उचित प्रतिनिधित्व देने के बाद भी मुस्लिम समाज ने हमारा साथ नहीं दिया ऐसी स्थिति में आगे इनको काफी सोच समझकर ही मौका दिया जाएगा। चुनाव में हुए नुकसान पर उन्होंने कहा कि हम इसका गहन विश्लेषण करेंगे और देश के करोड़ों, गरीबों, दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए काम करते रहेंगे जिससे उनकी सुरक्षा व सम्मान पर मंडराता खतरा दूर हो।

09:02 AM, 05-Jun-2024
LS Polls - फोटो : Amar Ujala

एनडीए-I.N.D.I.A. के घटक दल आज अलग-अलग करेंगे बैठक
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों ने भाजपा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने में पार्टी का साथ देंगे। जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना दिल्ली में बुधवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, चार बजे एनडीए के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी। 

वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगा।

08:43 AM, 05-Jun-2024

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस दौरान मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक आम चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

08:38 AM, 05-Jun-2024

Lok Sabha Result 2024 Live: दिल्ली में मिले CM स्टालिन-चंद्रबाबू नायडू, कहा- आंध्र-तमिलनाडु संबंध होंगे मजबूत

Lok Sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अब सरकार के गठन के लिए उसे राजग के अपने सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। इससे पहले पार्टी ने 2019 में 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें