03:36 PM, 07-Mar-2024
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार (फाइल)
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बन सकते हैं कर्नाटक के दो दिग्गज; पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और बसवराज बोम्मई पर नजरें
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत पर नजरें टिकाए है। कर्नाटक में अभूतपूर्व जीत हासिल करने की योजना बना रही भाजपा अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों - बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार को भी मैदान में उतार सकती है। दोनों लिंगायत समुदाय से आते हैं। यह भाजपा का मूल वोट-बैंक माना जाता है। दोनों की उम्मीदवारी के बारे में संकेत देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा, बोम्मई और शेट्टार समेत राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी सही समय पर अपने निर्णय की घोषणा करेगी।