फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का भाजपा पर निशाना, पटोले के बयान पर भड़के असम सीएम

Sat, 11 May 2024 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण का मतदान सोमवार यानी 13 मई को होगा। चुनाव एक जून को सातवें चरण के साथ संपन्न हो जाएगा। इसके नतीजे चार जून को आएंगे। आइए पढ़ते हैं लोकतंत्र के महापर्व की पल पल की अपडेट्स... 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:13 PM, 11-May-2024

असम सीएम ने पटोले पर साधा निशाना
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भड़क गए। उन्होंने कहा कि नाना पटोले ने बेहद खतरनाक बयान दिया है। अगर राम मंदिर का शुद्धिकरण का काम सोनिया गांधी करेंगी तो क्या हिंदू चुप बैठेंगे? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बना है। दरअसल, पटोले ने कहा था कि सरकार में आने के बाद इंडी गठबंधन राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे।  


 

10:05 PM, 11-May-2024

राशिद अल्वी का भाजपा पर निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आपने कुछ दिनों से देखा होगा कि भाजपा के वो नेता जो नारा लगाते थे कि 'अबकी बार, 400 पार' वो सब खामोश हैं। कोई नहीं बोल रहा है। देश में कई प्रांत ऐसे हैं, जहां भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

09:31 PM, 11-May-2024

जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक रोड शो को संबोधित किया।

विज्ञापन
09:30 PM, 11-May-2024

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में रैली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कृष्णा नगर में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।

06:54 PM, 11-May-2024

पीएम मोदी काे रोड शो पर बोले तेजस्वी यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी बात है कि वे रोड शो कर रहे हैं हमने तो 'जॉब-शो' किया और आगे भी 'जॉब-शो' करने का काम करेंगे। अगर उनके रूट प्लान में पटना विश्वविद्यालय नहीं है तो जरूर लगवा लें। सीएम नीतीश ने कहा था कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे देंगे। 

विज्ञापन
06:43 PM, 11-May-2024

तेलंगाना के कामारेड्डी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रोड शो किया।

06:05 PM, 11-May-2024

हम रिश्ते में पाकिस्तान के बाप: आचार्य प्रमोद 
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष रोज प्रधानमंत्री मोदी को गाली देता है। भारत में स्वस्थ और स्वतंत्र न्यायपालिका है। न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मणिशंकर अय्यर हो या कांग्रेस के सभी नेता, सभी रहते भारत में हैं पर गीत पाकिस्तान के गाते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि रिश्ते में हम पाकिस्तान के बाप लगते हैं। 

06:02 PM, 11-May-2024

महाराष्ट्र पहुंचे राजस्थान के सीएम
छत्रपति संभाजी नगर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के काम पर लोगों को विश्वास है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि महाराष्ट्र में बहुत बड़े स्तर पर भाजपा आएगी।

05:59 PM, 11-May-2024

झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी
झारखंड के चतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में मैं जहां भी जाता हूं तो एक ही स्वर में, एक ही विश्वास के साथ, देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। 

05:57 PM, 11-May-2024

ओडिशा के अभिनेता रुद्र श्याम पाणिग्रही भुवनेश्वर में बीजेडी पार्टी में शामिल हुए।

05:09 PM, 11-May-2024

लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए वोटिंग 13 मई को है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 96 सीटों के लिए मतदान होना है। चौथे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होना है। 

राज्य लोकसभा सीट
आंध्र प्रदेश अराकू
आंध्र प्रदेश श्रीकाकुलम
आंध्र प्रदेश विजयनगरम
आंध्र प्रदेश विशाखापट्टनम
आंध्र प्रदेश अनाकापल्ली
आंध्र प्रदेश काकीनाड़ा
आंध्र प्रदेश अमलापुरम
आंध्र प्रदेश राजमुंदरी
आंध्र प्रदेश नरसापुरम
आंध्र प्रदेश इलुरू
आंध्र प्रदेश मछलीपट्टनम
आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा
आंध्र प्रदेश गुंटूर
आंध्र प्रदेश नरसारावपेट
आंध्र प्रदेश बापतला
आंध्र प्रदेश ओंगोल
आंध्र प्रदेश नांदयाल
आंध्र प्रदेश कुर्नूल
आंध्र प्रदेश अनंतपुर
आंध्र प्रदेश हिंदूपुर
आंध्र प्रदेश कडप्पा
आंध्र प्रदेश नेल्लोर
आंध्र प्रदेश तिरुपति
आंध्र प्रदेश राजमपेट
आंध्र प्रदेश चित्तूर
बिहार दरभंगा
बिहार उजियारपुर
बिहार समस्तीपुर (एससी)
बिहार बेगूसराय
बिहार मुंगेर
जम्मू कश्मीर श्रीनगर
झारखंड सिंघभूम
झारखंड खूंटी
झारखंड लोहरदगा
झारखंड पलामू
मध्य प्रदेश देवास
मध्य प्रदेश उज्जैन
मध्य प्रदेश मंदसौर
मध्य प्रदेश रतलाम
मध्य प्रदेश धार
मध्य प्रदेश इंदौर
मध्य प्रदेश खरगोन
मध्य प्रदेश खंडवा
महाराष्ट्र नंदुरबार
महाराष्ट्र जलगांव
महाराष्ट्र रावेर
महाराष्ट्र जालना
महाराष्ट्र औरंगाबाद
महाराष्ट्र मावल
महाराष्ट्र पुणे
महाराष्ट्र शिरूर
महाराष्ट्र अहमदनगर
महाराष्ट्र शिर्डी
महाराष्ट्र बीड
ओडिशा कालाहांडी
ओडिशा नबरंगपुर
ओडिशा बेरहामपुर
ओडिशा काेरापुट
तेलंगाना आदिलाबाद
तेलंगाना पेड्डापल्ली
तेलंगाना करीमनगर
तेलंगाना निजामाबाद
तेलंगाना जहीराबाद
तेलंगाना मेडक
तेलंगाना मलकाजगिरी
तेलंगाना सिकंदराबाद
तेलंगाना हैदराबाद
तेलंगाना चेवेल्ला
तेलंगाना महबूबनगर
तेलंगाना नगरकुरनूल
तेलंगाना नलगोंडा
तेलंगाना भोंगीर
तेलंगाना वारंगल
तेलंगाना महबूबाबाद
तेलंगाना खम्मम
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश खीरी
उत्तर प्रदेश धौरहरा
उत्तर प्रदेश सीतापुर
उत्तर प्रदेश हरदोई
उत्तर प्रदेश मिश्रिख
उत्तर प्रदेश उन्नाव
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश इटावा
उत्तर प्रदेश कनौज
उत्तर प्रदेश कानपुर
उत्तर प्रदेश अकबरपुर
उत्तर प्रदेश बहराइच
पश्चिम बंगाल बहरामपुर
पश्चिम बंगाल कृष्णानगर
पश्चिम बंगाल राणाघाट
पश्चिम बंगाल बर्धमान पूर्व
पश्चिम बंगाल बर्धमान-दुर्गापुर
पश्चिम बंगाल आसनसोल
पश्चिम बंगाल बोलपुर
पश्चिम बंगाल बीरभूम

 

04:29 PM, 11-May-2024

केजरीवाल की टिप्पणी पर अमित शाह की प्रतिक्रिया
'अगर बीजेपी जीती तो अमित शाह ही पीएम होंगे' वाली केजरीवाल की टिप्पणी पर अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और इंडी गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करेंगे। साथ ही आगे भी वे ही देश का नेतृत्व करेंगे। 

04:26 PM, 11-May-2024

तीसरे चरण का मतदान आंकड़ा
निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.68% मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव 7 मई को 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर हुआ था।

04:23 PM, 11-May-2024

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आयोग को पत्र
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आयोग के पक्ष में है। हम आयोग की शक्ति और स्वतंत्रता के लिए खड़ी है। आयोग के अधिकारियों को अब तय करना चाहिए कि वे कहां खड़े हैं।

03:31 PM, 11-May-2024

तेलंगाना में गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने राजधानी हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा तेलंगाना की 10 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उनका कहना है कि दक्षिण में पार्टी का जनाधारा बढ़ा है। 

03:14 PM, 11-May-2024

मीरा कुमार का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने घबराए हुए हैं। जहां तक आरक्षण की बात है तो यह बहुत ही पवित्र संकल्प है। आरक्षण से छेड़छाड़ संविधान के खिलाफ है।
 

03:12 PM, 11-May-2024

'जगन्नाथ जी के श्री रत्न भंडार की चाबियां छह साल से गायब'

पीएम मोदी ने कहा 'आज सुबह ही मैंने श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा एक संवेदनशील विषय देश और ओडिशा के सामने रखा है। जगन्नाथ जी मंदिर के श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब हैं। श्री रत्न भंडार में अकूत धन-दौलत है। लेकिन, उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ रही है। ओडिशा सरकार श्री रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रही है। आखिर ओडिशा सरकार किसका हित साध रही है?'

03:11 PM, 11-May-2024

ओडिशा के बरगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शहजादे को उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं। कांग्रेस पार्टी विपक्षी भी नहीं बन पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं आपके पास भाजपा के स्वार्थ के लिए नहीं आया हूं। मैं आपके पास गिड़गिड़ा रहा हूं हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे ओडिशा को बचाइए। ओडिशा बर्बाद हो रहा है... 25 साल बर्बाद हो गए हैं। पिछले 5 साल में पूरी तरह से ओडिशा पर बाहरी लोगों ने कब्जा किया है।'
 

02:28 PM, 11-May-2024

'देश में किसी की लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं रहेगी'

बिहार के बेगूसराय के बखरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'इस बार PM मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी ने 2 बार पाकिस्तान में बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने का हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।'
 

02:26 PM, 11-May-2024

कांग्रेस और बीजद ने ओडिशा की गरीबी ही दिखाई

ओडिशा के बलांगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'ओडिशा की धरती, ओडिशा की संस्कृति हज़ारों साल पुरानी है। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ यहां की गरीबी की तस्वीरें ही दुनिया को दिखाई। BJD ने भी न गरीबी दूर करने के लिए कुछ किया, न कांग्रेस का प्रयासों को रोकने की हिम्मत दिखाई। लेकिन आपका ये बेटा ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है।' पीएम मोदी ने कहा 'आपके इलाके में मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। गाजे बाजे से उनकी विदाई कर दीजिए...अगर नवीन पटनायक आपके यहां चुनाव प्रचार के लिए आ जाएं तो उनसे पूछना कि आप जहां से चुनाव लड़ रहे हैं बिना कागज लिए वहां के दस गांवों के नाम बोल दीजिए। वे दस गांवों के नाम नहीं बता पाएंगे। वे यहां की जमीन से कटे हुए हैं, वे आपसे कटे हुए हैं।'
 

01:48 PM, 11-May-2024

वाईएस राजशेखर रेड्डी की समाधि पर पहुंचे राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में राहुल गांधी ने पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला भी साथ रहीं। राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आंध्र प्रदेश को भाजपा की बी टीम द्वारा चलाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की बी टीम मतलब चंद्रबाबू नायडू, जगन मोहन रेड्डी और पवन कल्याण। 
 

01:45 PM, 11-May-2024

अमित शाह बोले- दो समूहों के बीच है ये चुनाव

तेलंगाना की रैली में अमित शाह ने कहा 'ये चुनाव दो समूहों के बीच है, जिसमें एक तरफ एनडीए है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ INDI गठबंधन के लोग हैं, जिसके नेता राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी बैंकॉक और थाईलैंड में छुट्टियां मनाने जाते हैं, वहीं पीएम मोदी बिना कोई छुट्टी लिए दिवाली और अन्य त्योहार देश के जवानों के साथ मनाते हैं। एक तरफ INDI गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, तो दूसरी तरफ एनडीए के लगो देश के लिए जीवन बलिदान करने की बात करते हैं। आपको इन्हीं दो समूहों के बीच चुनाव करना है।'
 

01:39 PM, 11-May-2024

महाराष्ट्र में प्रियंका गांधी की रैली

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों को 'खोखली बातें' करार दिया और उन पर सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से ही राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मोदी जी जो भी बोलते हैं वह खोखली बातें हैं, जिनमें कोई वजन नहीं होता। मुझे नरेंद्र मोदी की किसी आदिवासी के घर जाकर उनकी समस्याएं समझने की एक तस्वीर दिखाइए।' उन्होंने कहा कि आपकी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना राजनीतिक नेताओं का कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा का सम्मान नहीं करती है।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा 'मोदी जी एक बच्चे की तरह रोते हैं और कहते हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। यह सार्वजनिक जीवन है...इंदिरा गांधी से सीखें...दुर्गा जैसी महिला, जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उनकी बहादुरी से सीखें, लेकिन जब आप उन्हें राष्ट्रविरोधी कहते हैं, तो आप उनसे क्या सीख सकते हैं।'

12:47 PM, 11-May-2024

'विपक्ष के पास पीएम पद का प्रत्याशी ही नहीं है'

गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के विकाराबाद में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन के पीएम प्रत्याशी को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 'मान लीजिए INDI गठबंधन को बहुमत मिलेगा तो उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?... राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? शरद पवार बन सकते हैं? ममता जी बन सकती हैं? स्टालिन, उद्धव ठाकरे बन सकते हैं? राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? इनके पास प्रधानमंत्री का प्रत्याशी ही नहीं है।'
 

12:44 PM, 11-May-2024

कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 

12:38 PM, 11-May-2024

गुजरात की दाहोद लोकसभा सीट के प्रथमपुर बूथ पर वोटिंग जारी

गुजरात की दाहोद लोकसभा सीट के प्रथमपुर बूथ पर आज फिर से मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक बूथ पर 26 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गुजरात में 7 मई को मतदान हो चुका है, लेकिन चुनाव आयोग ने दाहोद के प्रथमपुर बूथ पर मतदान की प्रक्रिया रद्द कर दी थी। दरअसल एक व्यक्ति ने 7 मई को मतदान के दौरान बूथ की लाइव स्ट्रीमिंग की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां मतदान को रद्द करके फिर से चुनाव कराने का फैसला किया था। इस बूथ पर 1224 वोट हैं, जिनमें से सुबह 11 बजे तक 327 वोट पड़ चुके हैं। 

12:23 PM, 11-May-2024

महाराष्ट्र में प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी शनिवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा की इज्जत नहीं करती है।

11:58 AM, 11-May-2024

विकास भी और विरासत भी' के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'भाजपा, 'विकास भी और विरासत भी' के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। ये भाजपा ही है, जिसकी सरकार में देश का 500 साल का इंतजार पूरा हुआ। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। रामलला आज पूरे देश को आशीर्वाद दे रहे हैं। हमें तो एक तरफ भगवान जगन्नाथ और दूसरी तरफ रामलला जी के आशीर्वाद मिल रहे हैं। यहां राज्य भाजपा भी उड़िया भाषा और उड़िया संस्कृति के प्रति समर्पित है। ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।'

11:54 AM, 11-May-2024

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने कितने आतंकी हमले झेले हैं। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय...ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे। 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी, कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें। और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा।

11:01 AM, 11-May-2024

ओडिशा के कंधमाल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली शुरू हो गई है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को विकसित बनाना ही उनका संकल्प है। पीएम मोदी ने पोखरण परमाणु परीक्षण की 26वीं वर्षगांठ को भी याद किया। 
 

10:23 AM, 11-May-2024

जेपी नड्डा ने तिरुपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला के तिरुपती बालाजी मंदिर में दर्शन किए।
 

08:58 AM, 11-May-2024

गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को घेरा
उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कन्हैया कुमार कम्युनिस्ट से लड़ लिए अब कांग्रेस से लड़ेंगे। वही हाल होगा जो कम्युनिस्ट से लड़ कर बेगूसराय में हुआ... "

08:03 AM, 11-May-2024

हम भारी जीत की ओर बढ़ेंगे: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैंने कन्या पूजन और अपनी मां के आशीर्वाद के साथ शुरुआत की। अब मैं अपनी कुलदेवी के मंदिर जाऊंगा। मैं पांचवीं बार अपने क्षेत्र के उन लाखों मतदाताओं का आशीर्वाद लेने आया हूं जिन्होंने मुझे चार बार लोकसभा भेजा। पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे एक बार फिर मैदान में उतारा है। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के कार्यों और हमारे निर्वाचन क्षेत्र के विकास के साथ, हम भारी जीत की ओर बढ़ेंगे।"

07:51 AM, 11-May-2024

पांचवें चरण में 49 निर्वाचन क्षेत्रों में 695 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के आगामी पांचवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा। महाराष्ट्र के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 512 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जहां 301 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। वहीं उत्तर प्रदेश 466 नामांकन पत्रों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जहां 14 निर्वाचन क्षेत्रों में 147 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। झारखंड के चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण में बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चुनाव होना है। सात चरण के चुनाव में अब तक तीन चरण का मतदान हो चुका है।

07:50 AM, 11-May-2024

पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सियासी दलों के नेता और स्टार प्रचारक चौथे दौर के लिए अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती भी करेंगे। 

07:48 AM, 11-May-2024

Lok Sabha Election Live: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का भाजपा पर निशाना, पटोले के बयान पर भड़के असम सीएम

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण का मतदान सोमवार यानी 13 मई को होगा। चुनाव एक जून को सातवें चरण के साथ संपन्न हो जाएगा। इसके नतीजे चार जून को आएंगे। आइए पढ़ते हैं लोकतंत्र के महापर्व की पल पल की अपडेट्स... 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें