फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Live: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- कंसल्टेंट की बात का जवाब नहीं देना

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के के तहत पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। मौसम का मिजाज देखते हुए चुनाव आयोग भी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 08-Apr-2024

ओडिशा में निर्वाचन आयोग के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं भाजपा नेता : बीजद

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों पर निर्वाचन आयोग के नाम का दुरुपयोग करने और चुनावी ड्यूटी पर तैनात राज्य सरकार के अधिकारियों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। बीजद ने सोमवार को इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा के कुछ नेता और उम्मीदवार आयोग के नाम का फायदा उठा रहे हैं तथा चुनावी ड्यूटी पर तैनात राज्य सरकार के अधिकारियों को तबादलों का डर दिखाकर उनसे भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने की मांग कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने हाल ही में ओडिशा के छह आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। बीजद के महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सस्मित पात्रा के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार और नेता इन तबादलों का इस्तेमाल चुनावी ड्यूटी में शामिल सरकारी अधिकारियों को धमकाने के रूप में कर रहे हैं।

10:00 PM, 08-Apr-2024

असम में भड़काऊ भाषण’ देने को लेकर कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर

असम पुलिस ने सोमवार को कहा कि मोरीगांव जिले में हाल में एक चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने को लेकर कांग्रेस विधायक आसिफ नजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक हेमंत दास ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता अब्दुल कलाम ने भूरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। कलाम ने आरोप लगाया है कि लहारीघाटी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि नजर ने एक अप्रैल को भूरागांव में चुनावी सभा के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था। कलाम ने दावा किया कि नजर ने कहा कि भाजपा सरकार ने लहारीघाट और मोइराबारी में मस्जिदों और मदरसों को तोड़ दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाएगा।’’ मोरीगांव के जिला आयुक्त देबाशीष शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने विधायक के भाषण की वीडियो रिकार्डिंग देखी है। शर्मा ने कहा, ‘‘इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाएगा । आरोपों के उचित सत्यापन के बिना कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।’’ इस बीच कांग्रेस ने आरोपों का खंडन किया और प्रश्न किया कि भाजपा को शिकायत दर्ज कराने में इतना वक्त क्यों लगा।

09:15 PM, 08-Apr-2024

टीएमसी सांसद ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा, "...चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है, इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। हमने आवाज़ उठाई तो हमारे दो राज्यसभा सांसदों डोला सेन और डेरेक ओ'ब्रायन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।"

विज्ञापन
08:56 PM, 08-Apr-2024

तमिलनाडु में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे अनुराग ठाकुर

तमिलनाडु: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के चेन्नई से उम्मीदवार विनोद पी सेल्वाम के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 24 सालों से चन्नई आ रहा हूं लेकिन अगर यहां कुछ बदला है तो वह है लोगों का भाजपा के लिए प्यार। वे PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं...कांग्रेस जो 60 सालों में नहीं कर पाई वह PM मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया है।"

08:21 PM, 08-Apr-2024

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अंतरिक्ष में सूरज को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। इस दौरान दिन में ही अंधेरा हो जाता है और तापमान में गिरावट होती है। इस सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिकों को काफी दिनों से इंतजार है। पूर्ण सूर्य ग्रह के दौरान सूर्य का कोराना नजर आ सकता है। 

विज्ञापन
07:59 PM, 08-Apr-2024

कन्हैया कुमार ने क्यों कहा- राष्ट्रविरोधी कहलाना सम्मान की बात?

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार राष्ट्र विरोधी’ का स्टीकर लेकर घूम रही है और जो भी उसके खिलाफ और उसके मन की बात नहीं करता, उसके ऊपर यह चिपका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाने पर ‘राष्ट्र विरोधी’ कहलाना सम्मान की बात है। कन्हैया ने कहा कि आज इस दौर में अगर किसी को राष्ट्र विरोधी नहीं कहा जा रहा है, तो वह यह मानकर चले कि राष्ट्र के लिए कुछ अच्छा नहीं कर रहा है। कुमार ने कहा कि ‘आजादी’ का नारा आज भी प्रासंगिक है और कल भी रहेगा तथा जब गुलामी की बात होगी, तो आजादी की बात की जाएगी।

07:35 PM, 08-Apr-2024

अन्नामलाई के साथ रोड शो में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर से उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उनके रोड शो में शामिल रहे। उन्होंने कहा, "सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं, सभी दक्षिणी राज्यों और पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए समर्थन दिख रहा है जो पहले कभी नहीं था। आज हमें प्रधानमंत्री, भाजपा के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।"

07:25 PM, 08-Apr-2024

प्रशांत किशोर पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की तरफ से राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि वह किसी ‘कंसल्टेंट’ (सलाहकार) की बात का जवाब नहीं देगी। गौरतलब है कि किशोर ने ‘कहा था कि अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलते हैं, तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए।

उनका यह भी कहना था कि राहुल गांधी सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए, अपनी पार्टी चला रहे हैं और पिछले 10 वर्ष में अपेक्षित परिणाम नहीं देने के बावजूद वह न तो रास्ते से हट रहे हैं और न ही किसी और को आगे आने दे रहे हैं। किशोर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ‘कंसल्टेंट’ की बात का जवाब नहीं देती। राजनीतिक लोगों पर बात करिये, ‘कंसल्टेंट’ की बात पर क्या जवाब देना।’’

07:11 PM, 08-Apr-2024

महाराष्ट्र में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एक ही मंत्र है, जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ। पढ़ें पूरी खबर...

06:46 PM, 08-Apr-2024

EC दफ्तर के बाहर धरना दे रहे TMC कार्यकर्ता हिरासत में

लोकसभा चुनावों को लेकर तेज हुई सरगर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। दरअसल,  टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ धरना कर रहा था। जिन्हें पुलिस ने हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

06:31 PM, 08-Apr-2024

द्रमुक-कांग्रेस को कच्चातिवू पर स्पष्टीकरण देना चाहिए: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि 1974 में कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका को "सौंपे जाने" के बारे में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना किए जाने पर ठाकुर ने पूछा कि स्टालिन राज्य में मोदी के दौरे की संभावना से कांप क्यों रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा, "उन्हें (द्रमुक और कांग्रेस) खुलकर सामने आना चाहिए और इस पर जवाब देना चाहिए। लंका को कच्चातिवू देने के लिए कौन जिम्मेदार है? द्रमुक और कांग्रेस इस पर चुप क्यों हैं? उन्होंने श्रीलंका को जमीन का एक महत्वपूर्ण टुकड़ा क्यों दिया और मछुआरों तथा तमिलों की भावनाओं को ठेस क्यों पहुंचाई।"

06:08 PM, 08-Apr-2024

महाविकास अघाड़ी की एकता पर आया संजय राउत का बयान

शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा, "महाविकास अघाड़ी में कोई मतभेद नहीं है। महाविकास अघाड़ी की कल की जो ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस है उसमें सभी प्रमुख दल रहेंगे। उद्धव ठाकरे, शरद पवार, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, हमारे सभी घटक दल भी मौजूद रहेंगे।"

05:40 PM, 08-Apr-2024

भारत किसी को भी जवाब देने में सक्षम: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के विरुधुनगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं इस देश का रक्षा मंत्री होने के नाते आपको आश्वस्त करता हूं कि PM मोदी के नेतृत्व में इस समय भारत कमजोर नहीं बल्कि बहुत मजबूत है। अगर भारत पर कोई आंख उठाने की कोशिश करेगा तो भारत उसका जवाब देने में सक्षम है।"

05:16 PM, 08-Apr-2024

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मिलकर लड़ेंगे। सोमवार को नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इसकी घोषणा की। उमर ने बताया कि जम्मू की दो सीटों पर और लद्दाख की एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, जिन्हें नेकां समर्थन करेगी। वहीं, कश्मीर की तीन सीटों पर नेकां अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसे कांग्रेस समर्थन करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

04:59 PM, 08-Apr-2024

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, "यहां भाजपा नहीं है। लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे। तृणमूल की लड़ाई सीबीआई, ईडी और एनआईए के खिलाफ है। चुनाव टीएमसी और सीबीआई, ईडी और एनआईए में है। भाजपा कहीं नहीं है। बंगाल की जनता हमें जिताएगी।"

04:51 PM, 08-Apr-2024

ओडिशा: बालासोर से भाजपा उम्मीदवार प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, "मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं... मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी जीत होगी।"

04:35 PM, 08-Apr-2024

तमिलनाडु: नीलगिरि निर्वाचन क्षेत्र से डीएमके उम्मीदवार ए. राजा चुनाव प्रचार के दौरान मेदु वड़ा तले।

04:18 PM, 08-Apr-2024

तमिलनाडु में बोले राजनाथ सिंह- सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रमुक पर इस मुद्दे को लेकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया।

राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में नामक्कल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पी रामलिंगम के समर्थन में यहां एक रोड शो करने के बाद कहा कि भाजपा ने जो वादा किया, उसे हमेशा पूरा किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना, धारा 370 को निरस्त करना एवं सीएए ऐसे ही वादे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने नागरिकता अधिनियम का वादा किया था और हमने इसे पूरा किया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी - चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो, पारसी हो या यहूदी हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक और कांग्रेस इस मामले पर भ्रम पैदा कर रहे हैं।’’

03:51 PM, 08-Apr-2024

उत्तर 24 परगना: लॉकेट चटर्जी पर कथित हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा, "इस राज्य का गणतंत्र ध्वस्त हो चुका है। चुनाव आयोग इसपर ध्यान दे। बंगाल में ज्यादा से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए। एक महिला प्रत्याशी पर ऐसे हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है।"
 

03:26 PM, 08-Apr-2024

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार कहते थे कि मीडिया पर कब्जा हो गया है, अब क्या हुआ है? हम जब उनके साथ थे तो वे बोलते थे कि ये अच्छा काम कर रहा है। अब उनकी क्या परिस्थिति हो गई है। उन्हें पैर छूना पड़ रहा है।"

02:58 PM, 08-Apr-2024

नकुलनाथ और ज्योतिरादित्य की पत्नियां प्रचार अभियान में जुटीं
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अपने अपने पतियों के लिए प्रचार कर रहीं प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और प्रिया नाथ गर्मी और धूल से परेशान हुए बिना अपने अपने पतियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और नकुल नाथ के पक्ष में मतदान के लिए जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सिंधिया राजघराने से संबद्ध नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक, कांग्रेस नेता नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ अपने अपने जीवनसाथी के लिए प्रचार अभियान के तहत बाजार में विक्रेताओं से मिलते, भजन गाते, आम लोगों के बीच देखी गई हैं।

02:04 PM, 08-Apr-2024

पप्पू यादव ने कही यह बात
पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, "निर्दलीय प्रत्याशी जनता के प्रत्याशी होते हैं। जन प्रत्याशी के रूप में लोगों के मन में जगह बनाई है। देश में जाति और धर्म की राजनीति खत्म हो। दल अपने अहंकार के चलते NDA को मज़बूत करना चाहते थे... पूरी कांग्रेस के कार्यकर्ता और पूर्णिया चाहती थी कि पप्पू ही चुनाव लड़े..."

02:03 PM, 08-Apr-2024

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
AITC का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा। वे आज दिल्ली में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करेंगे।

02:03 PM, 08-Apr-2024

प्रधानमंत्री मोदी की लहर है: असम सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "चुनावी रैलियों में मैं लोगों को बताता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी वादा करते हैं, भाजपा सरकार जो भी वादा करती है, वह हकीकत में होने जा रहा है। यह अब भी हो रहा है और भविष्य में भी होगा...असम, नॉर्थ-ईस्ट का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और यहां प्रधानमंत्री मोदी की लहर है और हमें अच्छे परिणाम मिलेंगे..."

02:02 PM, 08-Apr-2024

कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला: फारुख
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि ये घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला है। ये घोषणा पत्र देश में मज़बूत और धर्मनिरपेक्ष बनाए रखने वाला है। अगर कोई इससे अलग सोच रखता है तो वे देश को बांट रहे हैं..."

01:47 PM, 08-Apr-2024

आप का अभियान लॉन्च
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया।

12:47 PM, 08-Apr-2024

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु के लोगों के प्रति प्यार है कि वह राज्य की प्रगति के लिए बार-बार यहां आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री का बयान दुखद है, राज्य के लोग प्रधानमंत्री से प्यार करते हैं...कांग्रेस पार्टी द्वारा (श्रीलंका को) दिए गए कच्चाथीवू द्वीप के मुद्दे पर DMK चुप क्यों है? क्या वह (राज्य के मुख्यमंत्री) देश का एक हिस्सा श्रीलंका को देने के पक्ष में हैं?...DMK प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का विरोध क्यों कर रही है... क्योंकि वे जानते हैं कि लोग भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहते हैं..."

12:11 PM, 08-Apr-2024

धारवाड़ लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे दिंगलेश्वर महास्वामी
जगद्गुरु फकीरा दिंगलेश्वर महास्वामी ने कहा कि मैंने धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दो राष्ट्रीय दलों ने चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। लिंगायत समुदाय ने कर्नाटक में बीजेपी का साथ दिया है। टिकट वितरण में बीजेपी में कोई सामाजिक न्याय नहीं है। पिछले लोकसभा चुनावों में हमारे राज्य से 9 लिंगायत समुदाय के नेता संसद में पहुंचे, लेकिन उनमें से किसी को भी मंत्री पद नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी में भी लिंगायत समुदाय की कोई मान्यता नहीं है।

11:26 AM, 08-Apr-2024

सुल्तानपुर: मेनका बोलीं- वरुण अलग से चुनाव नहीं लड़ेंगे
वरुण गांधी का टिकट कटने पर भाजपा नेता मेनका गांधी ने कहा, "ये पार्टी का फैसला है। वरुण बहुत अच्छे सांसद थे। आगे भी जिन्दगी में जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा ही करेंगे।" वरुण गांधी द्वारा अलग से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं...हम इस तरह के लोग नहीं हैं।"

11:19 AM, 08-Apr-2024

जेपी नड्डा ने कांग्रेस को घेरा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति पर अमादा है। मैंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखा तो मुझे आश्चर्य हुआ कि यह कांग्रेस का घोषणा पत्र है या मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। जिस मुस्लिम लीग ने 1929 में धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कही थी आज उसी बात को कांग्रेस पार्टी दोहरा रही है। आज अल्पसंख्यकों की जिस प्रकार धर्म के आधार पर आरक्षम की बात की गई है, कांग्रेस को यह स्पष्ट करना पड़ेगा। राहुल गांधी जवाब दें कि वायनाड में नामांकन के दौरान कांग्रेस पार्टी के झंडे गायब क्यों हो गए?

10:01 AM, 08-Apr-2024

विजयन ने यूडीएफ और भाजपा पर साधा निशाना
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि यूडीएफ और भाजपा दोनों डरे हुए हैं। उन्हें चुनावी नतीजों का पहले से ही एहसास हो गया है। केंद्र सरकार की वजह से वित्तीय संकट के हालात बने हैं। दोनों पार्टियां इसे छिपाना चाहती हैं। केरल उच्च उधार दरों वाले राज्यों में शामिल नहीं है।

10:01 AM, 08-Apr-2024

दिलीप घोष ने टीएमसी को घेरा
BJP सांसद दिलीप घोष ने कहा कि TMC का यही रवैया है। कुछ लोग यहां विरोध करने पहुंचे थे उन्हें हटाया गया है। मुझे इतने लोग यहां देखने आए हैं इसलिए वे(TMC) विरोध जता रहे हैं।"

09:52 AM, 08-Apr-2024

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ BJP में शामिल
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

09:42 AM, 08-Apr-2024

डोला सेन ने पीएम मोदी को घेरा
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी पर कथित तौर पर हुए हमले पर TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि लॉकेट चटर्जी पर हमला हुआ या नहीं इसे लेकर एक FIR हुई है। कानूनी रूप से इस पर कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री के बयान पर डोला सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री को भारत की जनता जवाब देगी, 2024 में इसका जवाब जनता देगी।"

09:41 AM, 08-Apr-2024

पश्चिम बंगाल: टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
आज BJP सांसद दिलीप घोष के दुर्गापुर दौरे के दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
 

08:11 AM, 08-Apr-2024

माणिक साहा ने कही यह बात
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित संगठनों में से एक नेशनलिस्ट लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के लिए 100 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। संगठन के लोग कथित तौर पर बांग्लादेश के पहाड़ी इलाकों में छिपकर काम कर रहे थे।

08:05 AM, 08-Apr-2024

चुनाव आयोग जाएगा टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाएगा। वे दिल्ली में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करेंगे।

07:33 AM, 08-Apr-2024

चुनाव आयोग ने की मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
भारतीय चुनाव आयोग ने ट्वीट किया, 'आप एक हैं! बाहर निकलें, मतदान करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। हमारे चुनावी राजदूत बनें और आइए एक साथ 'चुनाव का पर्व' मनाएं। जम्मू-कश्मीर में हमारी स्वीप गतिविधियों के हिस्से के रूप में इस वीडियो को देखें।'
 

07:23 AM, 08-Apr-2024

राजनाथ सिंह तमिलनाडु में करेंगे रैली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के नमक्कल, तेनकासी और नागपट्टिनम में कल एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे।

07:22 AM, 08-Apr-2024

बस्तर में भी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद रैली की शुरुआत करेंगे जो बस्तर में हो रही है। प्रधानमंत्री बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्रों में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

07:21 AM, 08-Apr-2024

पीएम मोदी चंद्रपुर जिले में रैली को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी आज चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे।

07:19 AM, 08-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- कंसल्टेंट की बात का जवाब नहीं देना

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के के तहत पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। मौसम का मिजाज देखते हुए चुनाव आयोग भी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें