फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस ने तय किए 40 और उम्मीदवार; पीएम की मौजूदगी में BJP सीईसी की बैठक

Mon, 11 Mar 2024 10:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। टीएमसी ने बंगाल की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जिसके बाद से तमाम राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया दी हैं। भाजपा नेता एन रामचंदर राव ने कहा कि सूची में ज्यादातर उम्मीदवार राज्य के बाहर से क्योंकि उन्हें पता चल गया कि आम चुनाव में उनकी करारी हार होने वाली है। गौरतलब है कि भाजपा ने दो मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, वहीं कांग्रेस अब तक 39 उम्मीदवारों को ही टिकट दे सकी है। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 11-Mar-2024

कांग्रेस की सीईसी ने 40 और उम्मीदवारों के नाम तय किए

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को पांच राज्यों गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और असम की 60 से अधिक सीटों पर चर्चा की और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लगभग 40 उम्मीदवारों के नामों को फाइनल किया। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से और अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राजस्थान के जालौर से एक बार फिर मैदान में उतारने का फैसला किया है। चुनाव से पहले कमलनाथ और उनके बेटे नकुल दोनों के भाजपा में जाने की अटकलें तेज थीं।

पार्टी द्वारा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के कुछ दिनों बाद पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी मुख्यालय में बैठक की। बैठक में जिन सीटों पर चर्चा हुई उनमें राजस्थान, असम और गुजरात की 14-14, मध्य प्रदेश की 16 और उत्तराखंड की पांच सीटों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव की एक सीट शामिल है।

08:11 PM, 11-Mar-2024

एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि हम अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने जा रहे हैं। हमने बीजेपी गठबंधन को बिना शर्त समर्थन भी दिया है।

08:07 PM, 11-Mar-2024

भाजपा सीईसी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है। 
 

विज्ञापन
07:33 PM, 11-Mar-2024

कांग्रेस की सीईसी की बैठक
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक की। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि राहुल गांधी फिर से केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक में सबसे पहले उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों के लिए चर्चा हुई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, टीएस सिंहदेव और मोहम्मद जावेद समेत अन्य सीईसी के सदस्य हैं।

इससे पहले गुरुवार को हुई सीईसी की बैठक में दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई। पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अलाप्पुझा (केरल) से और शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
 

06:33 PM, 11-Mar-2024

कांग्रेस में कर्नाटक में 7-8 मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारने की चर्चा 
आगामी लोकसभा चुनावों तो लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सात-आठ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। हालांकि ये आखिरकार पार्टी को तय करना होगा कि उम्मीदवार कौन होंगे। उन्होंने कहा कि आज की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इसमें स्पष्टता आ जाएगी। 

विज्ञापन
03:04 PM, 11-Mar-2024

आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा 2024 चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए टीडीपी, बीजेपी और जनसेना पार्टी की बैठक चल रही है।
 

02:16 PM, 11-Mar-2024

भाजपा सांसद ने थामा कांग्रेस का दामन
राजस्थान के चुरू से भाजपा सांसद राहुल कासवान दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। 
 

01:42 PM, 11-Mar-2024

सीट बंटवारे को लेकर टीडीपी-भाजपा में मंथन
आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा 2024 चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए टीडीपी, भाजपा और जनसेना पार्टी की बैठक आज होगी। 17 मार्च को आंध्र प्रदेश में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर भी चर्चा की जाएगी। 

11:31 AM, 11-Mar-2024

सीताराम येचुरी बोले- पहले ही कहा था अकेले लड़ेंगी चुनाव
टीएमसी ने बंगाल के सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसके बाद से ही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के माथे पर चिंता की लकीर दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि तमाम सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच, सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने साफतौर पर कहा था कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। अब विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को यह तय करना होगा कि वे अब कैसे चुनाव लड़ेंगी।
   

11:30 AM, 11-Mar-2024

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव अभियान के तहत एक बाइक रैली निकाली।
 

10:18 AM, 11-Mar-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस ने तय किए 40 और उम्मीदवार; पीएम की मौजूदगी में BJP सीईसी की बैठक

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसके बाद से तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भाजपा नेता एन रामचंदर राव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को बाहरी लोगों के तौर पर प्रचार किया और भाजपा मूल रूप से बंगाल के लोगों के खिलाफ हैं। लेकिन टीएमसी उम्मीदवारों की सूची सामने आते ही पता चला कि सीएम ममता ने राज्य के बाहर से लोगों को ही खरीद लिया, जिनका राज्य से कोई लेना- देना नहीं है। उन्हें टीएमसी ने राज्य में टिकट दिया है। यह इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें सीटे खोने का डर है। 
 

टीएमसी को चुनाव में जनता सिखाएगी सबक- रामचंदर राव 
उन्होंने दावा किया कि टीएमसी बहुत बुरी तरह हारने वाली है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को रोकने की कोशिश की। मानवाधिकार आयोग, महिला अधिकार आयोग और भाजपा नेताओं को भी कई बार बंगाल में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। बंगाल की जनता ममता बनर्जी और टीएमसी को सबक सिखाएगी और निश्चित रूप से भाजपा बंगाल में अधिक सीटें जीतने जा रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें