फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: ईवीएम-वीवीपैट की एसएलयू के रखरखाव के प्रोटोकॉल में संशोधन; KCR के चुनाव प्रचार पर रोक

Thu, 02 May 2024 12:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग है और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करने में देरी को लेकर सवाल उठाया। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला डॉट कॉम...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:24 AM, 02-May-2024

हैदराबाद के मंदिर में गृहमंत्री शाह ने किया पूजा-अर्चना 

11:20 PM, 01-May-2024

बनासकांठा और साबरकांठा में रैलियों के लिए पार्टी कार्यालय कमलम पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा और साबरकांठा में रैलियों के बाद पार्टी कार्यालय कमलम गए। यहां उन्होंने साथी कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। प्रधानमंत्री ने कहा ‘कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह उत्कृष्ट है। वे यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि हमारी सरकार तीसरी बार वापस आए।’
 

11:18 PM, 01-May-2024

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन को मयूरभंज लोकसभा सीट से टिकट
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन
08:27 PM, 01-May-2024

गृहमंत्री ्मित शाह ने हुबली में नेहा हिरेमथ के माता-पिता से मुलाकात की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुबली में नेहा हिरेमथ के माता-पिता से मुलाकात की। बता दें कि नेहा हिरेमथ की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
 

 

08:02 PM, 01-May-2024

टीएमसी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर किया पलटवार
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट करार दिया है। बनर्जी ने कहा कि चौधरी राज्य में इंडी गठबंधन के गठन में बाधा डाल रहे हैं। इससे पहले मुर्शिदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि टीएमसी को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है। अब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि चौधरी ने जिस तरह का बयान दिया, उससे साफ पता चलता है कि वे भाजपा का समर्थन कर रहे थे। इसके साथ ही बनर्जी ने लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को ही फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
07:48 PM, 01-May-2024

कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगा कि अभी भाजपा और जेडी-एस के बीच गठबंधन है, तो रेवन्ना के मुद्दे पर भाजपा को घेरा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ कोई अत्याचार करेगा तो भाजपा उसके साथ नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार है इसलिए पहला कदम कांग्रेस को ही उठाना था। जब तक वोक्कलिंगा बेल्ट का चुनाव नहीं हुआ, तब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति की और रेवन्ना को भाग जाने दिया। उन्होंने रेवन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इस प्रकार कृत्य करता है उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

06:26 PM, 01-May-2024

बीआरएस नेता के.चंद्रशेखर राव के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक 
कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चुनाव आयोग ने बीआरएस नेता के.चंद्रशेखर राव पर कार्रवाई की है। उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

05:40 PM, 01-May-2024

ईवीएम-वीवीपैट की एसएलयू के रखरखाव से जुड़े प्रोटोकॉल में संशोधन
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईवीएम और वीवीपैट की सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) के रख-रखाव और भंडारण के लिए प्रोटोकॉल को संशोधित किया है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

 

05:26 PM, 01-May-2024

बनासकांठा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक कांग्रेस को कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि SC-ST, OBC और सामान्य वर्ग के गरीबों को संविधान के तहत मिला है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो घोषणा करें कि वे कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का दुरुपयोग नहीं करेंगे और न संविधान में खिलवाड़ करेंगे।

05:23 PM, 01-May-2024

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार 400 पार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब तक PM मोदी के हाथ से 100 सीटें जा चुकी हैं। कांग्रेस नेता ने दावा कि अगर कांग्रेस और सीपीएम नहीं जीती तो धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी को वोट देने से अच्छा है कि आप भाजपा को वोट दें। 

 

03:12 PM, 01-May-2024

चुनाव आयोग का यह फैसला गलत- उमर अब्दुल्ला
चुनाव आयोग द्वारा अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तारीख सात मई से बदलकर 25 मई 2024 करने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'चुनाव आयोग का यह फैसला गलत है। अगर वोटर को वोट डालने में कोई दिक्कत होती तो फिर शायद चुनाव नामुमकिन होता...यह एक सोची-समझी साजिश की जा रही है।'

02:32 PM, 01-May-2024

भारत में 83 फीसगी बेरोजगार हैं: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'आज दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है, उन्हें (BJP) बेरोजगारों के बारे में सोचना चाहिए। अगर भारत में 83 फीसगी बेरोजगार हैं और किसान दुखी हैं नौजवान के हाथ में नौकरी नहीं है और इस बार बीजेपी का जाना तय है।'

01:36 PM, 01-May-2024

असम में 'माफियाओं का राज' चल रहा- प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'असम में 'माफियाओं का राज' चल रहा है...जब आपके सीएम कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। बीजेपी में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए। भाजपा ने एक वॉशिंग मशीन विकसित की है जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है...ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया।'

01:34 PM, 01-May-2024

कर्पूरी ठाकुर के निर्णय को गलत बताना क्या उचित है: तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'पीएम मोदी को जानकारी का आभाव है उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। लेकिन उन्हीं के विचारों का वह विरोध कर रहे हैं। जब पहली बार कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री बने थे। तो जितने भी सामाजिक तौर पर पिछड़ी जाति थी। वो चाहे किसी भी धर्म के हो उन सबको पहली बार आरक्षण मिला था।..कर्पूरी ठाकुर के निर्णय को गलत बताना क्या उचित है?'

01:34 PM, 01-May-2024

हर्ष मल्होत्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया
पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

01:33 PM, 01-May-2024

मेनका गांधी ने रोड शो किया
भाजपा नेता और सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने नामांकन दाखिल करने से पहले सुल्तानपुर में एक रोड शो किया।

01:32 PM, 01-May-2024

जब मैं विकास के इस 'महायज्ञ' को देखती हूं...: रूपाली गांगुली
भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने कहा, 'जब मैं विकास के इस 'महायज्ञ' को देखती हूं तो मुझे लगता है कि क्यों ना मैं भी इसकी सहभागी बनूं।... मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं।'

12:13 PM, 01-May-2024

पीडीपी ने श्रीनगर में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

12:12 PM, 01-May-2024

INDI गठबंधन पूरे देश में भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'इस जनसमूह को देखने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट है कि यहां मनोज तिवारी को प्रबल जनसमर्थन प्राप्त है और दिल्ली की सात की सात लोकसभा सीटों पर भाजपा अपनी विजय पताका फहराने में कामयाब होगी। INDI गठबंधन दिल्ली में और पूरे देश में भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।'

12:11 PM, 01-May-2024

अभिनेत्री रूपाली गांगुली भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं।

11:31 AM, 01-May-2024

भारत अब दुनिया का एक ताकवर देश बन गया: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में रोड शो किया। राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमारा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत अब पहले का भारत नहीं रहा है बल्कि भारत अब दुनिया का एक ताकवर देश बन गया है।'

11:30 AM, 01-May-2024

हम तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे: मनोज तिवारी
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, 'हम लोग विकास और विरासत दोनों की एक नई कहानियां लिख रहे हैं। बहुत कुछ हुआ है और बहुत कुछ होना है। हमारा विश्वास का रिश्ता है और हम तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे। सभी इस यात्रा में शामिल हैं हम यादगार और ऐतिहासिक जीत देकर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे।'

11:30 AM, 01-May-2024

शिंदे ने उम्मीदवारों की घोषणा की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ठाणे और कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

10:44 AM, 01-May-2024

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने 'नमो प्रचार फेरी' अभियान चलाया।

10:43 AM, 01-May-2024

कांग्रेस चुनाव के दौरान झूठ फैलाने का काम करती रही: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, '500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आए। आज मुझे भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला... जब द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनीं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आया...कांग्रेस चुनाव के दौरान झूठ फैलाने का काम करती रही है। जब यह स्पष्ट हो गया कि निमंत्रण (प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का) वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेजा गया था, तो राहुल गांधी का झूठ देश के सामने उजागर हो गया।'

10:33 AM, 01-May-2024

भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही: उमर अब्दुल्ला
चुनाव आयोग द्वारा अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तारीख सात मई से बदलकर 25 मई 2024 करने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव आयोग से गुजारिश की थी कि ये चुनाव स्थगित नहीं होना चाहिए। यह भाजपा और उनके सहयोगी दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। स्थगित करने की कोई वजह नहीं है...वो जितनी साजिश करना चाहते हैं करें, लेकिन भाजपा और उनके सहयोगी दल इस चुनाव में हार का सामना करेंगे।'

10:32 AM, 01-May-2024

चुनाव है न इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या भेजा गया: संजय राउत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर दौरे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, 'चुनाव है न इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या भेजा गया है। जब प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब उन्हें वहां नहीं बुलाया गया था। तब उन्हें इन सबसे दूर रखा गया, लेकिन अब चुनाव है इसलिए चुनाव में माहौल बनाने के लिए उन्हें वहां भेजा गया है।' 

10:13 AM, 01-May-2024

'रेड्डी और उनके घोषणापत्र पर बहुत भरोसा' 
राज्य के आईटी मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने कहा, 'लोगों को वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनके घोषणापत्र पर बहुत भरोसा है। हम अपने घोषणापत्र को बाइबल, कुरान और भगवद गीता के रूप में मानते हैं।आंध्र प्रदेश के लोगों से किए गए 2019 के वादे 99.99% तक पूरे किए गए हैं। हम नई कल्याणकारी योजनाएं और विकास परियोजनाएं लेकर आ रहे हैं।'
 

10:11 AM, 01-May-2024

चंद्रबाबू नायडू कभी भी अपने शब्दों पर कायम नहीं रहते हैं
टीडीपी के घोषणापत्र पर वाईएसआरसीपी नॉर्थ असेंबली सीट के उम्मीदवार केके राजू ने कहा, 'एन चंद्रबाबू नायडू कभी भी अपने शब्दों या घोषणापत्र पर कायम नहीं रहते हैं। उन्होंने टीआईडीसीओ घरों का वादा किया और लोगों से पैसे इकट्ठा किए, बाद में उन्होंने धोखा दिया। लोग उनके घोषणापत्र पर विश्वास नहीं करेंगे। वह झूठे हैं। सत्ता मिलने के बाद वह लोगों की सुध नहीं लेंगे।'
 

10:11 AM, 01-May-2024

राजनीतिक चक्रव्यूह में घिरा कैसरगंज का सियासी अखाड़ा
कयासबाजी... करामात और कद...। इन तीन शब्दों से कैसरगंज संसदीय क्षेत्र की अपनी खास पहचान है। अलबत्ता इस बार यहां सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है। राजनीतिक चक्रव्यूह में घिरे सियासी अखाड़े में हर पल रोमांच बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चौंकाने के चस्के में रहे लोगों को हाथ मलते ही रहना पड़ा, वहीं लड़ाकों के दरबार के सन्नाटे ने भी नया सियासी संदेश देने की कोशिश की है। पढ़ें पूरी खबर...

08:23 AM, 01-May-2024

पीएम मोदी की चुनावी जनसभाएं
लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरे हो चुके हैं। कई प्रदेशों में मतदान कराए जाने हैं। धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीते दिन चार रैलियों में शरीक होने के बाद आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात का रूख करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री बुधवार को बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैलियां करेंगे। बनासकांठा की जनसभा दोपहर करीब 3.30 बजे से आयोजित होगी, जबकि साबरकांठा में पीएम मोदी शाम करीब 5.15 बजे से स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे।

08:01 AM, 01-May-2024

रेवंत रेड्डी को कोई नोटिस नहीं मिला: केटीआर
अमित शाह के फर्जी वीडियो से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को तलब करने पर तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री खुद फर्जी खबरें फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला, उनका नाम भी उसमें नहीं है। लेकिन वे अफवाह फैला रहे हैं कि उन्हें नोटिस मिला। वे तेलंगाना की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

07:49 AM, 01-May-2024

पहले दोनों चरणों में कितना हुआ मतदान?
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में  66.14 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

07:48 AM, 01-May-2024

विपक्षी दलों ने सवाल उठाया
निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुए पहले और दूसरे चरण के मतदान का प्रतिशत मंगलवार शाम को सार्वजनिक किया। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'अंतत: निर्वाचन आयोग ने पहले दो चरण के लिए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो प्रारंभिक आंकड़ों से मामूली नहीं, बल्कि काफी अधिक हैं।'

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने ‘एक्स’ पर कहा, 'दूसरे चरण के समाप्त होने के चार दिन बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए। निर्वाचन आयोग ने चार दिन पहले जो आंकड़े जारी किए थे, उससे 5.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी (मतदान में उछाल) हुई है। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या यह सामान्य है?’

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संबंधी सभी आंकड़ें समय पर और पारदर्शी तरीके से जारी करना जरूरी है और उसे आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए।

07:42 AM, 01-May-2024

Lok Sabha Election Live: ईवीएम-वीवीपैट की एसएलयू के रखरखाव के प्रोटोकॉल में संशोधन; KCR के चुनाव प्रचार पर रोक

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग है और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करने में देरी को लेकर सवाल उठाया। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला डॉट कॉम...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें