फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: दिल का दौरा पड़ने से मतदान अधिकारी की मौत, चुनाव आयोग ने मुआवजे का किया एलान

Mon, 20 May 2024 12:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक चार चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:56 AM, 20-May-2024

दिल का दौरा पड़ने से चुनाव अधिकारी की मौत

ओडिशा के बोलांगीर जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक स्कूल शिक्षक की रविवार को टिटलागढ़ में एक मतदान दल वितरण केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खबर के अनुसार, सुशील कुमार आचार्य (52) वितरण केंद्र पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें टिटलागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घोषणा की कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी।

09:51 PM, 19-May-2024

डिप्टी सीएम केपी मौर्य का दावा- यूपी की 80 सीटों पर जीतेंगे

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा, 'हमारा आकलन वही है जो पहले था और वही 4 जून को नतीजे भी आएंगे...उत्तर प्रदेश की 80 की 80 बीजेपी और उसका गठबंधन जीतने जा रहा है...एक बार फिर पीएम प्रधानमंत्री बनेंगे।'
 

09:16 PM, 19-May-2024

ओडिशा में लोकसभा की पांच और विधानसभा की 35 सीटों पर मतदान कल, 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

ओडिशा में सोमवार को होने वाले लोकसभा के पांचवें और विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने लगभग 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 102 कंपनियां और ओडिशा सशस्त्र पुलिस की 66 प्लाटून शामिल हैं। प्रदेश के पांच संसदीय क्षेत्रों - अस्का, कंधमाल, बारगढ़, बोलांगीर और सुंदरगढ़ एवं 35 विधानसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। ये क्षेत्र नौ जिलों में फैले हैं। इसमें कंधमाल, बौध, बोलांगीर और बारागढ़ नक्सल प्रभावित इलाके हैं। डीजीपी अरुण सारंगी ने रविवार को कहा, छह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 556 बूथों सहित 7339 स्थानों पर कुल 9162 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इनमें 102 सीएपीएफ कंपनियां, ओडिशा सशस्त्र पुलिस की 66 प्लाटून, 47 अतिरिक्त एसपी, 88 डीएसपी, 236 इंस्पेक्टर और दो हजार सब-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
09:13 PM, 19-May-2024

'पूरे देश में बदलाव की सुगबुगाहट'- सचिन पायलट

दिल्ली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'पूरे देश में बदलाव की सुगबुगाहट है। 10 साल की केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। हर तरफ लोग बदलाव चाहते हैं। खास कर नौजवान बदलाव चाहते हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के ऊपर स्याही फेंकने के मामले पर उन्होंने कहा, 'राजनीति में, एक सभ्य समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है, आपका विरोध हो सकता है, आपके साथ असहमित हो सकती है लेकिन हिंसा का प्रयोग गलत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए।'
 

09:11 PM, 19-May-2024

दिग्विजय सिंह बोले- माहौल यूपी-बिहार में आकर देखें

पटना में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'माहौल देखना है तो उत्तर प्रदेश और बिहार आकर देखें। कांग्रेस, आरजेडी और INDIA गठबंधन की सभा में जो भीड़ आ रही है उसमें मोदी-शाह सरकार के खिलाफ जो दबा हुआ गुस्सा था वह बाहर आ रहा है। प्रधानमंत्री रोज़ नया झूठ कहते हैं।'
 

विज्ञापन
07:59 PM, 19-May-2024

तेजस्वी यादव का दावा- हम लोग 300 पार हो चुके हैं

पांचवें चरण के मतदान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग जीत गए। हम लोग 300 पार हो चुके हैं।
 

07:37 PM, 19-May-2024

झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेंब्रम टीएमसी में हुए शामिल

झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेंब्रम ने रविवार को टीएमसी की सदस्यता ले ली। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में हेंब्रम टीएमसी में शामिल हुए। हेंब्रम 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीते थे, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। 

06:58 PM, 19-May-2024

'10 वर्षों में उदासीन मानसिकता से बाहर निकला देश'

हरियाणा के कैथल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'हमें एक उदासीन मानसिकता हमें घेरे हुई थी लेकिन दस साल के अंदर इतना बड़ा अंतर आया है कि आज PM के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह बदलता भारत है। एक समय था राजनीति धर्म-जाति, इलाके के नाम पर होती थी लेकिन अब सारा देश एक मंत्र के साथ चल पड़ा।'
 

06:51 PM, 19-May-2024

'NDA का 400 पार का टारगेट जरूर पूरा होगा'

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है खासकर पश्चिम बंगाल में, यहां पर सत्ता का परिवर्तन होना ज़रूरी है। NDA का जो टारगेट है, 400 पार का वह ज़रूर पूरा होगा।' स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर CM ने कहा, 'वे उनकी ही राज्यसभा की सदस्य हैं, उन्हें मारा क्यों गया... यह नहीं होना चाहिए था। INDI गठबंधन के नेता के बारे में धीरे-धीरे पता चल रहा है...चार तारीख को परिणाम आने के बाद वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे।'
 

06:10 PM, 19-May-2024

मेदिनीपुर में टीएमसी सरकार पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बंगाल के मेदिनीपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'टीएमसी के तुष्टिकरण ने बंगाल में जनसांख्यिकी को डांवाडोल कर दिया है, समाज व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। टीएमसी देश के दूसरे राज्य वालों को बाहरी बताती है लेकिन अवैध घुसपैठिए इन्हें अपने लगते हैं। ये घुसपैठिए बंगाल में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ते हैं, कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए,दलितों, पिछड़ों की जमीन पर ये कब्जा कर रहे हैं।'
 

06:09 PM, 19-May-2024

दक्षिणी दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल ने की रैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बदरपुर इलाके में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में सार्वजनिक रैली की।
 

05:41 PM, 19-May-2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बंगाल के संदेशखाली में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यहां देख कर लगता है कि डर का माहौल है। संदेशखाली आने के बाद किसी प्रकार के सबूत की ज़रूरत नहीं है... असम से बंगाल आने वाले हमारे हर प्रवासी कार्यकर्ताओं के नाम में FIR दर्ज की गई है। ममता दीदी यह नहीं समझ रही हैं कि वे इससे बंगाल को काफी क्षति पहुंचा रही हैं।'
 

05:39 PM, 19-May-2024

'राजद का संस्कार, संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान'

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दानापुर में कहा, 'राजद का संस्कार संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान करने की है, यह न तो संविधान को मानते हैं और न संवैधानिक पद का सम्मान करते हैं। राजद का मतलब लोग यही समझते हैं कि यह दलाली, ठेकेदारी, रंगदारी करने वाले अत्याचारी, भ्रष्टाचारियों की जमात है... इस चुनाव में ये लोग बेचैन हैं इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।'

05:05 PM, 19-May-2024

पुरुलिया में ममता बनर्जी का रोड शो

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पुरुलिया में पार्टी उम्मीदवार शांतिराम महतो के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान टीएमसी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

04:41 PM, 19-May-2024

'पीओके लेकर रहेंगे', बिहार की रैली में बोले अमित शाह

बिहार के पश्चिमी चंपारण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'PoK हमारा है या नहीं? कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर और लालू यादव के साथी फारुक अब्दुल्ला कहते हैं पाकिस्तान के पास परमाणु बम है PoK की बात मत करो। हम भाजपा के कार्यकर्ता परमाणु बम से नहीं डरते हैं, यह मोदी की गारंटी है PoK भारत का है और रहेगा और इसे हम लेकर रहेंगे।'
 

04:37 PM, 19-May-2024

'हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं'- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पूरे महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान जब मैं लोगों में गया तो उनमें विकास के मुद्दे को लेकर एक उत्साह था... महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां इंडस्ट्री आ रही है, लोगों को रोजगार मिलेंगे... हमने 2 साल में और केंद्र सरकार ने 10 साल में जो कार्य किया उसका नतीजा चुनाव में दिखेगा, महाराष्ट्र में हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं... हम अपने 'मिशन 45' में अवश्य कामयाब होंगे।'
 

04:19 PM, 19-May-2024

फूलपुर की जनसभा में मची अफरा-तफरी

प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। दरअसल लोगों की भीड़ बैरिकेड तोड़कर मंच के पास पहुंच गई थी, जिससे भगदड की स्थिति बन गई थी।
 

04:15 PM, 19-May-2024

राहुल गांधी बोले- लड़ाई संविधान को बचाने की

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'लड़ाई संविधान की है और भाजपा, RSS इसपर आक्रमण कर रहे हैं। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि हिंदुस्तान का संविधान कोई भी शक्ति फाड़कर फेंक नहीं सकती, यह जनता का संविधान है।'
 

03:10 PM, 19-May-2024

मोदी को अपने लिए कुछ नहीं करना: पीएम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदी को अपने लिए कुछ नहीं करना है। न मुझे अपने किसी भतीजे के लिए कुछ करना है और न ही मुझे किसी भाई के लिए कुछ छोड़ना है। मुझे बांकुरा के जंगलों में बसी माँ, बेटे और बेटियों के लिए काम करना है। मुझे गरीब, दलित और आदिवासियों के बच्चों के लिए विकसित भारत विरासत के रूप में छोड़ना है इसलिए मैं आपसे तीसरी बार आशीर्वाद मांगने आया हूं।'

02:18 PM, 19-May-2024

पीएम मोदी पुरुलिया पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रोड शो किया।
 

02:08 PM, 19-May-2024

केजरीवाल जहां जा रहे हैं वहां अच्छा समर्थन मिल रहा: गहलोत
आप नेता कैलाश गहलोत ने कहा, 'जहां भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो, जनसभा के लिए जा रहे हैं वहां हमें बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। जनता यही कह रही है कि बदलाव 100% होगा।'

02:07 PM, 19-May-2024

10 सालों में आपने उत्तर प्रदेश को क्या दिया?: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आज यहां से अखिलेश यादव और राहुल गांधी को पूछना चाहता हूं कि 10 सालों तक आपकी सरकार रही, 10 सालों में आपने उत्तर प्रदेश को क्या दिया? उन्होंने 10 साल में उत्तर प्रदेश को चार लाख 90 हजार करोड़ रुपये दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 लाख 11 हजार करोड़ रुपये दिए।'

02:04 PM, 19-May-2024

दिल्ली में इससे शर्मनाक घटना और कोई नहीं: चिराग पासवान

LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "वे (अरविंद केजरीवाल) भाजपा, केंद्र सरकार को घेरने और अपने आपको पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उस पीड़ित का क्या जिसके साथ उनके ही घर पर दुर्व्यवहार हुआ, दिल्ली में इससे शर्मनाक घटना और कोई नहीं है... जब CM आवास पर ऐसी घटना हो सकती है तो दिल्ली में इनके शासनकाल में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है..."

01:00 PM, 19-May-2024

सभी बूथों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गईं: सूर्यपाल गंगवार

जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा, 'कल 20 मई को सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान होगा। सभी वोटर्स मतदान करें। आज सभी पोलिंग पार्टियां मतदान उपकरणों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी...वोटर्स को कोई असुविधा ना हो, इसके लिए सभी बूथों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।'

12:12 PM, 19-May-2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

12:11 PM, 19-May-2024

इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'क्या चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा, युवाओं के लिए नए अवसरों, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए या नहीं? लेकिन कांग्रेस, JMM वालों को इन सबसे कोई मतलब नहीं है... इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं है। इनका तरीका है झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो बस झूठ ही बोलो... इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्सरे करना, उसे छीनना, मोदी को गाली देना, क्या इससे ज्यादा ये सोच ही नहीं सकते?'

12:10 PM, 19-May-2024

ये चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच में: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जब 400 पार की बात होती है तब कांग्रेस, सपा और बसपा की हालत खराब होती है। उनके चेहरे की हवा उड़ जाती है। वे पूछते हैं कि 400 पार कैसे होगा? तो जनता जनार्धन की ओर से आवाज आती है कि जो 'राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं'... पूरे चुनाव को अगर आप देखेंगे तो ये चुनाव अब राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच में आकर सिमट गया है।'

11:02 AM, 19-May-2024

यह चोर की दाढ़ी में तिनका लगता है: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ईडी, सीबीआई को लेकर दिए गए बयान पर कहा, 'यह चोर की दाढ़ी में तिनका लगता है या तो अखिलेश यादव ने कोई घोटाला किया है जिससे वे ईडी, सीबीआई से डर रहे हैं या तो उनका भ्रष्टाचारियों से संबंध है... यह एक बचकाना बयान है, यह किसी जिम्मेदार राजनैतिक दल के नेता का बयान नहीं हो सकता क्योंकि अगर जांच एजेंसियां नहीं होंगी तो यह देश लूट जाएगा।'

11:01 AM, 19-May-2024

माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में विशेष व्यवस्था की जा रही

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण से पहले माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित मतदान केंद्रों में विशेष व्यवस्था की जा रही है और ईवीएम रवाना किए जा रहे हैं।

10:21 AM, 19-May-2024

आज भी विपक्ष को डराया, धमकाया जा रहा: संजय राउत

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाने को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'मैं इसका स्वागत करता हूं। 4 जून को सरकार बदलने जा रही है...आज भी विपक्ष को डराया, धमकाया जा रहा है...अगर अरविंद केजरीवाल ने इस आंदोलन का जिक्र किया है तो यह आंदोलन बहुत अच्छा है।'

09:50 AM, 19-May-2024

ये दिवालियापन कहां है?: मनोज कुमार झा

राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी की भाषा से मुझे बहुत आपत्ति है... कल वे कह रहे थे कि हम (INDIA गठबंधन) देश को दिवालिया कर देंगे। आप अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ करें तो दिवालियापन की कोई गुंजाइश नहीं होती लेकिन 500 रुपये में सिलेंडर देने से, गरीब महिलाओं को एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने पर दिवालियापन है। ये दिवालियापन कहां है? इसे कहते हैं विचारों का दिवालापन जो प्रधानमंत्री और उनकी टीम पर है।'

09:29 AM, 19-May-2024

मोदी की गारंटी को बहुत गंभीरता से लिया जाता है: रणौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रणौत ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे जितने पुरस्कार मिले हैं, चाहे वह राष्ट्रीय पुरस्कार हो या पद्मश्री अगर मुझे आने वाले समय में एमपी ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलेगा, तो मुझे बहुत खुशी होगी। हमारी पार्टी में या वादों में मोदी की गारंटी को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। मुझे नहीं लगता कि अन्य दलों के पास इस तरह के सख्त प्रोटोकॉल हैं जो हमारे पास हैं।'
 

09:29 AM, 19-May-2024

जेपी नड्डा भी करेंगे प्रचार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार करेंगे। रविवार को नड्डा के हाथ हरियाणा की कमान है। नड्डा दिन के पहले कार्यक्रम में कैथल जिले के कुरुक्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे से जनसभा करेंगे। इसके बाद करनाल जिले में स्थानीय नेताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की योजना है। करनाल के बाद शाह फरीदाबाद जिले में जाएंगे। यहां भाजपा का महिला मोर्चा सम्मेलन प्रस्तावित है।

 

09:28 AM, 19-May-2024

यूपी और बिहार की कमान शाह के हाथ
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा नेता अमित शाह उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे। शाह दोपहर करीब 12 बजे से प्रयागराज के सोरांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह मछलीशहर लोकसभा से ताल ठोक रहे प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने जौनपुर जाएंगे। जौनपुर के मड़ियाहूं में चुनावी रैली प्रस्तावित है। जौनपुर की जनसभा के बाद शाह बिहार रवाना हो जाएंगे। बिहार में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर प्रचार की योजना है। शाह इस लोकसभा सीट के दायरे में आने वाले क्षेत्र- बेतिया के बड़ा रमना मैदान में शाम करीब चार बजे से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

09:28 AM, 19-May-2024

आज बंगाल और झारखंड साधेंगे पीएम मोदी
भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी दिन के 11 बजे झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद बंगाल रवाना हो जाएंगे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा की जनसभा 12.45 से प्रस्तावित है। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में भी चुनावी रैली करेंगे। दिन के अंतिम चुनावी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मेदिनीपुर का दौरा करेंगे। यहां शाम करीब 4.15 बजे से चुनावी रैली होनी है। 

09:24 AM, 19-May-2024

Lok Sabha Election Live: दिल का दौरा पड़ने से मतदान अधिकारी की मौत, चुनाव आयोग ने मुआवजे का किया एलान

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक चार चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें