फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Live: मंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो, जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी ने किया नृत्य

Sun, 14 Apr 2024 11:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक का दौर जारी है। ऐसे में रोजाना कई सियासी उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 14-Apr-2024

इस बीच, क्षत्रिय समुदाय के सदस्यों ने रविवार को एक बार फिर मांग की कि भाजपा केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को राजकोट लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में हटाए। साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो यह विरोध और भी तेज होगा। क्षत्रिय समुदाय के कोर कमेटी के सदस्य रामुतुभा जड़ेजा ने कहा कि हम रूपाला की उम्मीदवारी वापस लेने की अपनी मांग पर कायम हैं। हमने बीजेपी से मांग की है कि रूपाला को जाना 

09:05 PM, 14-Apr-2024

इस बीच, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में पंजाब, दिल्ली और यूपी के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

08:05 PM, 14-Apr-2024

इस बीच, LJP(राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा,'आपकी(RJD)एक बिहार की पार्टी है, उसमें भी लोकसभा में कोई भी सांसद नहीं है और आप घोषणा पत्र निकाल रहे हैं। लोकसभा का चुनाव देशभर का चुनाव होता है।भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जनता का मूड एकतरफा है। इस बार हर सीट पर हमारा जीत का अंतर बहुत बढ़ेगा।

विज्ञापन
08:05 PM, 14-Apr-2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के चालसा में अपने रोड शो के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।
 

08:03 PM, 14-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को कर्नाटक के मंगलूरू में एक भव्य रोड शो किया। पीएम जब विशेष प्रचार वाहन पर सवार होकर निकले तो उत्साहित भीड़ ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। नारायण गुरु सर्किल से नवा भारत सर्किल तक सड़क के दोनों तरफ और आसपास के मकानों की छतों पर मौजूद लोगों ने उन पर फूल बरसाए।
 

विज्ञापन
05:57 PM, 14-Apr-2024

इस बीच,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा के लिए तमिलनाडु के मैसूर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मैसूर में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। मैं उनका आशीर्वाद पाकर भाग्यशाली हूं।  

अपने संबोधन में आगे बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक में NDA के पास एच. डी. देवेगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन है। हमारे पास येदियुरप्पा जैसे समर्पित और अनुभवी नेता हैं। हमें एच डी कुमारस्वामी जी का सक्रिय सहयोग है। इनका ये अनुभव कर्नाटक के विकास के लिए बहुत काम आएगा।

05:56 PM, 14-Apr-2024

शाह ने किया कांग्रेस पर वार
छत्तीसगढ़ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में जनसभा के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज बाबा साहेब का नाम लेकर आज वोट मांगने के लिए घर घर घूम रही है।लेकिन 1954 के उपचुनाव में बाबा साहेब के खिलाफ मोर्चा लगाने का काम इसी कांग्रेस ने किया था। यही कांग्रेस थी जिसने 5 दशक तक शासन करने के बाद भी बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े हुए पांचों तीर्थ स्थानों को विकसित करके, बाबा साहेब को युगों-युगों तक अमर करने का काम किया।"

05:03 PM, 14-Apr-2024

शाह ने भूपेश बघेल पर कसा तंज
इस बीच, छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं। मैं आज राजनंदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए।

05:03 PM, 14-Apr-2024

बिहार में गरजे राजनाथ 
वहीं, बिहार के बांका में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है।

इनका (RJD)अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेगा। 

04:57 PM, 14-Apr-2024

जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद यात्रा निकाली।

03:31 PM, 14-Apr-2024

भाजपा के घोषणापत्र 'पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'यह एक खोखला घोषणा पत्र है, हमारा कार्य नीति से संबंधित घोषणा पत्र है। भाजपा ने कभी भी घोषणा पत्र को गंभीरता से नहीं लिया। जनता उनके वादों से वाकिफ है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जनता इस बार भाजपा की गारंटी जब्त करने जा रही है, भाजपा हारने वाली है।'
 
 
 

02:54 PM, 14-Apr-2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'आज भाजपा का घोषणापत्र भी जारी हुआ है लेकिन भाजपा के घोषणापत्र में नौकरी के बारे में नहीं है, रोजगार के बारे में नहीं है, गरीबी कैसे कम करेंगे उसके बारे में नहीं है। हमें लगा था कि पीएम मोदी बिहार को कुछ देंगे लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इस देश में 80 फीसदी किसान हैं। उन किसान भाइयों को लिए भी पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया।'

02:38 PM, 14-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'पहले उन्हें (पीएम मोदी) संवैधानिक सभा की बहस पढ़ने के लिए बोलिए। गांधी और बाबासाहेब अंबेडकर ने मिलकर दलितों के लिए जो समझौता तैयार किए वो भी पढ़िए। ये लोग तो बाबासाहेब अंबेडकर के नजदीक नहीं आते थे, संविधान के खिलाफ थे।'
 

02:37 PM, 14-Apr-2024

बिहार के जमुई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति करनी चाहिए तो देश को बनाने के लिए की जानी चाहिए। मैं कभी-कभी सोचता हूं कि लालू यादव को क्या हो गया है?... उनके परिवार के लोग क्या बोल रहे हैं? सरकार बनते ही पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे?... जो लोग खुद ही जेल में हों, कोई बेल पर हों वो मोदी जी को जेल भेजेंगे?... इस तरह की बातें करने वालों को जनता अस्वीकार कर देगी।'

02:37 PM, 14-Apr-2024

राजस्थान के जालोर में एक सार्वजनिक सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'आप अशोक गहलोत की सरकार से खुश भी थे और शिकवा गिला भी था इसलिए आपने सरकार बदली। लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ जो अशोक गहलोत ने आपके लिए शुरू की थीं? उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती है... आपने सुना होगा कि पीएम मोदी अपनी रैलियों में क्या-क्या कहते हैं, कभी वह अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी मांस-मछली की बात करते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी गहरे समुद्र में चले जाते हैं... क्या आप लोगों का इन बातों से कोई लेना-देना है?... मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, वह यह समझने में सक्षम नहीं हैं...और मुझे सचमुच लगता हूं कि पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।'
 

02:37 PM, 14-Apr-2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस कहती थी कि राम तो हैं ही नहीं और आज जब अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके प्रभु राम का भव्य मंदिर बन गया है तो कांग्रेस के लोगों के स्वर ही बदल गए हैं, कहते हैं कि राम तो सबके हैं। इन्होंने आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया, युवाओं की आजीविकाओं के साथ भी खिलवाड़ किया, देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया और एक गरीब के ऊपर सरकार का जो संरक्षण होना चाहिए उसका भी मजाक उड़ाया।'
 

02:37 PM, 14-Apr-2024

भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'जितने भ्रष्ट लोग हैं वो भाजपा में क्यों शामिल हो रहे हैं?... इलेक्टोरल बांड में उनका (भाजपा) नाम आया है... उसके खिलाफ पीएम मोदी कब कार्रवाई करेंगे?।'
 

02:34 PM, 14-Apr-2024

भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'हमारा संकल्प पत्र गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को समर्पित है और इन्हें सशक्त करने के लिए संकल्पित है। यह पीएम मोदी और पार्टी का संकल्प है। यह मोदी की गारंटी है, पूरे होने की गारंटी है। ये हमारा ऐतिहासिक संकल्प पत्र है - विकसित भारत का संकल्प है, देश को आगे बढ़ाने, गरीबों के उत्थान, देश को सुरक्षित बनाने का भी संकल्प है।'

01:51 PM, 14-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के पिपरिया में सभा को संबोधित किया। वे यहां भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में सभा करने आएं हैं। पीएम मोदी ने कहा जो लोग अपनी पार्टी को मजबूत नहीं कर पा रहे वो देश को क्या मजबूत बनाएंगे। आपका एक वोट देश को मजबूत बना सकता है। इसलिए भाजपा को वोट दीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। देश को कैसे आएंगे बढ़ाएंगे, इन्हें नहीं पता। उनके घोषणा पत्र में एक से एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। बताइए, ऐसा होना चाहिए क्या? ये किसे मजबूत करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इनकी जैसी घातक सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र है।

12:51 PM, 14-Apr-2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'भाजपा का घोषणापत्र अपने आप में विकसित भारत का संकल्प है। उसमें हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया है। ये मोदी जी की गारंटी है, जब भी वह कोई संकल्प रखते हैं तो वो पूरा होता है। हम घोषणापत्र के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद करते हैं।'

12:39 PM, 14-Apr-2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अग्निवीर योजना समाप्त करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'उनको जनता मौका ही नहीं देगी। अग्निवीर योजना आज युवाओं के लिए रोजगार का एक विशेष अवसर है।' भाजपा संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'राम मंदिर तो बन गया है अब हम विकास और विरासत को मजबूत करेंगे और विकसित करेंगे।'

12:08 PM, 14-Apr-2024

भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'इससे देश में पहले किसी भी सरकार को गोलपोस्ट बदलने की 'बीमारी' नहीं हुई थी। आपने (भाजपा) 2014 में जो कहा था, 2019 में आपने उस पर कोई हिसाब नहीं दिया और 2019 में नए 'जुमले', नए गोलपोस्ट के साथ रख दिए। आप 2024 की बात करते हुए 2047 में पहुंच गए। उन्होंने (भाजपा) घोषणापत्र में लिखा है कि वे 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेंगे, आप कहां होंगे, क्या आप सरकार में होंगे? आपको पांच साल का हिसाब देना चाहिए। वे बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं, लेकिन इतनी बार झूठ बोल चुके हैं कि कोई उन पर भरोसा नहीं करता है। उन्होंने (पीएम मोदी) एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपने बाल सफेद करता हूं, हुजूर आप सिर्फ बाल सफेद नहीं करते हैं, आप झूठ भी बड़े सफेदपोश ढंग से पेश करते हैं।'
 
 

11:25 AM, 14-Apr-2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र जारी किए हैं और देश के सामने अपनी बात रखी है जिसके लिए मैं भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देना चाहूंगा। हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं।'

11:24 AM, 14-Apr-2024

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर भाजपा नेता नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'बहुत बढ़ियां संकल्प पत्र है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी।'

11:22 AM, 14-Apr-2024

भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का ये संकल्प पत्र है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। सही अर्थों में ये जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए संकल्प पत्र है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है। मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।'

11:21 AM, 14-Apr-2024

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

 

09:39 AM, 14-Apr-2024

एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा, 'आज डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती है और हर तरफ 400 पार के बाद संविधान बदलने की बात हो रही है। आज 133वीं जयंती पर यहां का हर एक व्यक्ति कह रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी को संविधान बदलने नहीं देंगे।'

09:39 AM, 14-Apr-2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा घोषणापत्र जारी करने पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, 'संकल्प पत्र जारी होने वाला है तो जनता की उम्मीद है कि देश राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर, मानव विकास सूचकांक के मामले पर और खासकर की नई पीढ़ी को नई उम्मीदें दें और वह नए उड़ान भरें। ये जनता की उम्मीद है।'

09:16 AM, 14-Apr-2024

लोकसभा चुनाव पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, 'प्रथम चरण के मतदान में पांच दिन शेष रह गए हैं और 14 तारीख को हमने एक बहुत बड़ा अभियान रखा है। 'आओ चलो बूथ' हम सभी मतदाताओं को आमंत्रित कर रहे हैं और हम उनको काफी जानकारियां देंगे जैसे बूथ पर क्या सुविधाएं, किस कमरे में उनको आना हैं। इस बारे में हम जानकारी देंगे। हमारी मंशा है कि सब जल्दी बूथ पर आए और वोट दे। पहले मतदान बाद में अन्य काम।'

08:42 AM, 14-Apr-2024

डीएमके के मौजूदा सांसद और मध्य चेन्नई निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार दयानिधि मारन ने हार्बर विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार किया।
 

08:36 AM, 14-Apr-2024

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य भाजपा नेता पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।
 

08:36 AM, 14-Apr-2024

मणिपुर भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी, 'मुझे विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में लोग हमें वोट देंगे। वे अब इस बात से अधिक अवगत हैं कि मणिपुर में ऐसी स्थिति कैसे पैदा हुई और जो लोग आरोप लगाते हैं कि हम ऐसी स्थिति को रोकने में विफल रहे, उनके कार्यकाल में कुकी-नागा (संघर्ष) छह साल तक चला। आज हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह उनके अतीत में किए गए कार्यों के कारण है और आज हम जो कर रहे हैं वह आने वाले दिनों के लिए है। पिछले चुनाव में भी, लोगों ने हम पर भरोसा किया और इस बार भी वे हमें जिम्मेदारी देंगे।'

08:31 AM, 14-Apr-2024

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिले में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो राजा फतेह सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान कर बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में प्रचार करेंगे। 

08:31 AM, 14-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। कर्नाटक के मंगलुरु में 14 अप्रैल को प्रस्तावित रोड शो के बारे में दक्षिण कन्नड़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश कुंपाला ने बताया कि रविवार को पीएम मोदी के रोड शो से पहले स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। भाजपा लगभग एक लाख लोगों के सड़कों पर आने की उम्मीद कर रही है। रोड शो रविवार शाम 6 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी नारायण गुरु सर्कल में नारायण गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। 
 

08:31 AM, 14-Apr-2024

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना 'संकल्प पत्र' जारी करेगी।
 
 

08:30 AM, 14-Apr-2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पूरे देश में जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। इन 10 वर्षों में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने पूरी ईमानदारी से जनता के लिए काम किया है...इन 10 वर्षों में एक नया इतिहास लिखा गया है... लोगों की एक ही आवाज़ है कि 'अबकी बार 400 पार', कांग्रेस के नेता भी जानते हैं कि PM मोदी यह चुनाव जीतने जा रहे हैं..."
 

08:30 AM, 14-Apr-2024

क्योंझर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन हेम्ब्रम ने कहा, "मैं पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं... यहां जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हुआ है... हम कांग्रेस की गारंटियों के साथ जनता के पास जाएंगे..."
 

08:30 AM, 14-Apr-2024

भुवनेश्वर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यासिर नवाज़ ने कहा, "हम शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं... मुझे पूरा विश्वास है कि यहां के लोग कांग्रेस का साथ देंगे और यहां परिवर्तन करेंगे क्योंकि BJD, BJP ने यहां कुछ नहीं किया..."

08:30 AM, 14-Apr-2024

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में एक जनसभा को संबोधित किया।
 

08:30 AM, 14-Apr-2024

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "राहुल गांधी लंबे समय से अडानी का नाम ले रहे हैं। कोर्ट की फटकार के बाद भी वह प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर रहे हैं...वे जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जनता उसका जवाब देगी।"

08:30 AM, 14-Apr-2024

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तमिलनाडु दौरे पर कहा, 'राहुल गांधी ने कल चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु आए थे... राहुल गांधी के कल के प्रचार के बाद सभी लोगों ने INDIA गठबंधन को वोट देने का फैसला किया है।'
 

08:30 AM, 14-Apr-2024

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारे जाने पर कहा, "...कांग्रेस यहां सिर्फ दो सीटों के बारे में निर्णय ले पाई है...हम पहले ही इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं...वे पहले से ही अच्छा प्रचार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह कोई बड़ी चुनौती नहीं है। हम अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और राज्य की सभी 4 सीटें जीतेंगे..."
 

08:29 AM, 14-Apr-2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर किसी की वजह से संविधान और आरक्षण खतरे में है, तो वह कांग्रेस है। उन्होंने 1975 में आपातकाल लागू करके, अनुच्छेद 370 लागू करके, जिसने अनुसूचित जातियों के अधिकारों को छीन लिया। वहीं बीआर अंबेडकर के खिलाफ जाकर संविधान की आत्मा को कुचल दिया। पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करके एससी और एसटी को आरक्षण दिया। कांग्रेस ने जिस घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है, वह मुस्लिम लीग के प्रभाव में बनाया गया है। मुझे डर है कि वे अनुसूचित जातियों के आरक्षण में कटौती करेंगे और मुस्लिम लीग के निर्देश पर इसे उन लोगों को देंगे जो संविधान के अनुसार आरक्षण श्रेणी के अंतर्गत नहीं हैं। मुस्लिम लीग के प्रभाव में कांग्रेस दलितों के अधिकार छीनना चाहती है, लेकिन जब तक भाजपा है, वह ऐसा नहीं होने देगी।'

08:19 AM, 14-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: मंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो, जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी ने किया नृत्य

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक का दौर जारी है। ऐसे में रोजाना कई सियासी उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें