फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: कृति सिंह देबबर्मा चुनावी मैदान में; BRS ने दो और सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Thu, 14 Mar 2024 10:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : बुधवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची में कर्नाटक की 20 लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है। हालांकि इसे लेकर नाराजगी सामने आई है। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा ने अपने बेटे को टिकट न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 14-Mar-2024

बीआरएस ने दो और सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
बीआरएस ने दो और लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने पूर्व विधायक अतराम सक्कू को आदिलाबाद और रागीदी लक्ष्मा रेड्डी को मल्काजगिरी से अपना उम्मीदवार घोषित किया। इस नई घोषणा के बाद बीआरएस ने अब तक तेलंगाना के 17 लोकसभा क्षेत्रों में से 11 से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले, बीआरएस ने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में बसपा के साथ गठबंधन करेगी।

07:17 PM, 14-Mar-2024

पहली सूची की घोषणा के बाद कर्नाटक भाजपा में असंतोष  
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कर्नाटक की 20 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहली सूची में कर दी थी। उस सूची में कई ऐसे नेताओं का टिकट काट दिया गया था, जो टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। इन नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अपना असंतोष जाहिर किया है। इन नेताओं में राज्य के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार भी शामिल हैं। वे हावेरी या धारवाड़ सीट से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, हालांकि उन्हें वहां से टिकट नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया  है कि बेलगाम सीट को लेकर उनकी भाजपा शीर्ष नेतृत्व से वार्ता हो रही है। उन्होंने रहा है कि वे जल्द ही इस बारे में निर्णय लेंगे।

इसी तरह पूर्व उप मुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा को भी निराशा हाथ लगी है। वे अपने बेटे ई कांतेश के लिए टिकट चाह रहे थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला है। इसे लेकर ईश्वरप्पा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर अपने बेटे को लोकसभा चुनाव से बाहर करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, मौजूदा भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा को भी बेंगलुरु उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं दिया गया है। सदानंद गौड़ा भी नाराज बताए जा रहे हैं। भाजपा ने उनकी जगह बेंगलुरु उत्तर से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को टिकट दे दिया है।

07:16 PM, 14-Mar-2024

कृति सिंह देबबर्मा लोकसभा चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार 

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा की बड़ी बहन कृति सिंह देबबर्मा को पूर्वी त्रिपुरा लोकसभा सीट के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है। जिसके बाद दिल्ली से वापस लौटे प्रद्योत देबबर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते को लागू करने के लिए उनकी बहन को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समझौते को लागू करने की चर्चा करने के लिए दिल्ली में एक आदर्श व्यक्ति का होना बहुत महत्वपूर्ण है। 


 

विज्ञापन
02:13 PM, 14-Mar-2024

भाजपा में शामिल हुईं परनीत कौर

पटियाला से सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई हैं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर कांग्रेस से निष्कासित चल रहीं थी और कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। 

02:12 PM, 14-Mar-2024

उद्धव ठाकरे पर भाजपा का हमला

उद्धव ठाकरे द्वारा नितिन गडकरी का नाम भाजपा की पहली सूची में न होने को केंद्रीय मंत्री का अपमान बताया था और उन्हें महाविकास अघाड़ी में शामिल होने का न्योता दिया था। अब भाजपा ने उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने भाजपा की दूसरी सूची में नितिन गडकरी का नाम होने पर कहा कि 'यह उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह नितिन गडकरी के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। नितिन गडकरी न सिर्फ बड़े नेता हैं बल्कि वह एक प्रभावी मंत्री भी हैं। उन्हें महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों ने अपने साथ आने की पेशकश की थी। यह राजनीति का निचला स्तर है।'

विज्ञापन
12:43 PM, 14-Mar-2024

कर्नाटक की सारी सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य

कर्नाटक के लिए जारी की गई भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट पर भाजपा नेता और नेता विपक्ष आर अशोक ने कहा है कि 'हम हमारे उम्मीदवारों का स्वागत करेंगे। पार्टी की मंशा साफ है कि पीएम मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। हमें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और हम कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे, यही हमारा लक्ष्य है।'
 

11:17 AM, 14-Mar-2024

आज भाजपा में शामिल हो सकती हैं परनीत कौर

कांग्रेस से बर्खास्त चल रहीं कांग्रेस सांसद परनीत कौर आज भाजप में शामिल हो सकती हैं। परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।

10:02 AM, 14-Mar-2024

Lok Sabha Election Live: कृति सिंह देबबर्मा चुनावी मैदान में; BRS ने दो और सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि 'बीएस येदियुरप्पा ने मुझे वादा किया था कि हावेरी सीट से केई कांतेश को टिकट मिलेगा, इसलिए मैंने अपने बेटे कांतेश को वहां प्रचार के लिए भेजा...लेकिन आज मेरे बेटे को टिकट नहीं दिया गया और बीएस येदियुरप्पा के बेटे को टिकट मिल गया है।'  ईश्वरप्पा ने येदियुरप्पा पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।  भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में हावेरी सीट पर पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई को उतारा गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें